ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Tuesday, October 20, 2020

APRIL ( 21 TO 25 )






21 अप्रैल

▪️829 – ब्रिटेन के प्रथम नरेश एगबर्ट को लंबी लड़ाई के बाद सिंहासन मिला।
▪️1451 – लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
▪️1526 – मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया (20 अप्रैल का भी वर्णन)।
▪️1572 – फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
▪️1654 – इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1720 – बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
▪️1739 – स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
▪️1782 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
▪️1895 – अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया।
▪️1941 – यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
▪️1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन के कुछ बाहरी इलाक़ों को अपने कब्ज़े में लिया ।
▪️1960 – ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाई गई।
▪️1967 – यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।
▪️1975 – दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।
▪️1977 - मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
▪️1983 – ब्रिटेन में एक पाउंड का सिक्का पेश किया गया।
▪️1987 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई।
▪️1989 – चीन के थेन यन मान चौक पर एक लाख छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए सरकार के समर्थन में सड़कों पर उतरे।
▪️1996 – भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
▪️2001 - बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
▪️2002 - एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।
▪️2003 - भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
▪️2004 - बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
▪️2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
▪️2007 - ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
▪️2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल करते हुए नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया। 
▪️2008 - हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। 
▪️2008 - भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ।
▪️2008 - भारत व चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
▪️2016 - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिशेल ओबामा के साथ ब्रिटेन के चार दिन की यात्रा शुरू की।
▪️2019 - ईस्टर की प्रार्थना के दौरान रविवार सुबह श्रीलंका छह सिलसिलेवार धमाकों और दो आत्मघाती हमलों से दहल उठा। राजधानी कोलंबो के अलावा तटीय शहर नेगेंबो और बट्टिकलोआ में हुए कुल आठ धमाकों में 215 लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए।
▪️2019 -भारत और अमेरीकी नौसेना ने हिन्द महासागर में पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास किया।
▪️2020 - म.प्र. में 29 दिनों से अकेले सरकार चला रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का गठन हो गया।

21 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

▪️1828 – फ्रांसीसी दार्शनिक एवं इतिहासकार हिपोलिट टेन का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
▪️1864 - मैक्स वेबर - प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।
▪️1891 - जेम्स ब्रेड टेलर, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर थे।
▪️1910 - सदाशिव त्रिपाठी - उड़ीसा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ।
▪️1924 - कर्णी सिंह - भारत के पहले निशानेबाज़ थे, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था।
▪️1926 - महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय, 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख हैं।
▪️1988 - अदिति गुप्ता -एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं। 

21 अप्रैल को हुए निधन 

▪️1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ।
▪️1938 - मोहम्मद इक़बाल, सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर।
▪️2013 – आंकड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) शकुन्‍तला देवी का निधन हुआ था।
▪️2015 - जानकी बल्लभ पटनायक - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
▪️2020 - फ़िजी के पूर्व प्रधानमंत्री लाईसेनिया क़रसे का निधन।

21 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्री राम - जन्म महोत्सव / रामावतार (मध्यान्ह कर्क लग्न में )।
 हरिद्वार कुम्भ महापर्व स्नान ।
 मेला मनसादेवी समाप्त ( हरियाणा ) ।
 श्री तारा जयन्ती ।
 श्री स्वामी नारायण जयन्ती ।
 श्री सदाशिव त्रिपाठी जयन्ती।
 श्रीमती शकुंतला देवी पुण्य दिवस ।
 भारतीय शिविल सेवा दिवस ।
 विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस।
 Administrative Professionals Day (also known as Secretaries Day or Admin Day , Not confirmed ) .



22 अप्रैल 

▪️1500 – पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
▪️1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
▪️1521 – फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
▪️1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
▪️1728 -  पेरियर डी मैरविक्स ''पेरिस में ले ट्रायमफे डे प्लूटस का उद्घाटन हुआ।
▪️1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
▪️1769 - मैडम डु बैरी किंग लुई XV की "आधिकारिक" मालकिन बनी।
▪️1792 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
▪️1793 - जॉर्ज वॉशिंगटन ने तटस्थता घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
▪️1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
▪️1895 – क्यूबा वासियों ने स्पेन के साम्राज्यवाद से छुटकारा पाने के लिए पुन: व्रिदोह किया।
▪️1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
▪️1906 – यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
▪️1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
▪️1921 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
▪️1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
▪️1926 – पर्सिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
▪️1931 – मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
▪️1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापानी के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
▪️1948 – अवैध इस्राईल के गठन के दौरान ज़ायोनियों ने पश्चिमोत्तरी फ़िलिस्तीन के तटवर्ती नगर हैफ़ा पर आक्रमण किया जिसमें 500 फ़िलिस्तीनी शहीद और 200 घायल हो गये।
▪️1954 – तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
▪️1958 – एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
▪️1961 – अलजीरिया की राजधानी में फ़्रांस की विशेष सेना ने कम से कम 1200 लोगों की हत्या की।
▪️1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
▪️1966 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
▪️1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
▪️1970 – पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि 'अर्थ डे' मनाया।
▪️1977 – ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
▪️1983 – अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
▪️1992 – मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
▪️1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
▪️2002 - पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
▪️2004 - उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, लगभग 3000 हताहत।
▪️2005 - बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
▪️2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
▪️2008 - भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया।
▪️2008 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
▪️2010 - दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।
▪️2010 – लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास सांग्पो में बांध बनाने की बात स्वीकार कर ली।
▪️2012 – लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।
▪️2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
▪️2019 -श्रीलंका- कोलंबो में एक चर्च के पास फिर धमाका, बस स्टेशन पर 87 डेटोनेटर भी मिले , आपातकाल की घोषणा।
▪️2020 - विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक लॉन्च किया गया। भारत इस सूचकांक में 142वें स्थान पर रहा।
▪️2020 - भारत ने नेपाल को कोरोना महामारी से लडने के लिए  23 टन दवाईयां सौंपी।
▪️2020 - ईरान ने अपना पहला सैन्‍य उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

22 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

▪️1760 - अकबर द्वितीय - मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।
▪️1851 - सर गंगा राम - प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
▪️1870 – रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ। लेनिन ने रुसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की और 1917 में हुई रुसी क्रांति का नेतृत्व किया।
▪️1891 - भारत की प्रथम महिला सांसद: राधाबाई सुबारायन।
▪️1914 - बी. आर. चोपड़ा - हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
▪️1916 - कानन देवी - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
▪️1929 - ऊषा किरण - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।
▪️1936 - पी. चंद्रशेखर राव, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश ।
▪️1947 - वीरेंद्र भाटिया - समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।
▪️1952 - कमला प्रसाद बिसेसर - भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री।
▪️1974 - चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक।

22 अप्रैल को हुए निधन

▪️1969 - जोगेशचंद्र चटर्जी - 'काकोरी कांड' के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
▪️1980 - मंगूराम - समाज सुधारक थे।
▪️2001 - महमूद अली ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
▪️2013 - जे एस वर्मा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
▪️2013 - लालगुड़ी जयरमण - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
▪️2020 - ओडिशा से राज्यसभा के पूर्व सदस्य बसंत दास का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

22  अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस ।
 विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस।



23 अप्रैल

● 1660 – स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
● 1661 – ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक हुआ।
● 1705 - रिचर्ड स्टील ने "टेंडर हस्बैंड" का प्रीमियर लंदन में किया।
● 1723 - कॉर्नेलिस स्टीनॉउने ने यूट्रेक्ट के मुख्य पादरी का चुनाव जीता।
● 1774 – ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
● 1891 – रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
● 1896 – न्यूयार्क में पहला फ़िल्म-शो हुआ।
● 1908 – डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
● 1913 – अक्वीतानी नाम युद्धपोत को पानी में उतारा गया। यह अकेला ऐसा युद्धपोत था, जिसने दोनों विश्व-युद्धों में भाग लिया।
● 1935 – यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
● 1948 – पहला अरब-इज़रायल युद्ध शुरू हुआ, जिसके दौरान इज़रायलियों ने हायफ़ा बन्दरगाह को जीत लिया था।
● 1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
● 1981 – सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
● 1984 – वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। अमेरिका की स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस खोज की घोषणा की।
● 1985 – कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया। तीन महीने के विरोध के बाद यह कोक वापस ले लिया गया।
● 1990 – नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160 वां सदस्य बना।
● 1992 – पेइचिंग में मैकडॉनल्ड्स का 700 सीटों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेण्ट शुरू हुआ।
● 1999 - उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
● 2002 - पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।
● 2003 - कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
● 2005 – यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।
● 2008 - क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी।
● 2008 - इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया।
● 2008 - अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की।
● 2013 – वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज (आईपीएल) शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।
● 2014 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तक़रीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।
● 2019 - श्रीलंका में सरकार ने स्‍वीकार किया समय पर कार्रवाई होती तो रविवार के हमलों से बचा जा सकता था , होटलों में आतंकी हमलों को दो मुस्लिम भाइयों ने दिया था अंजाम , आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली बम धमाकों की जिम्मेदारी ।
● 2019 - चीन में एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप में बजरंग पूनिया ने स्‍वर्ण पदक जीता।
● 2020 - विश्व बैंक ने इस वर्ष भारत को दी जाने वाली राशि में 23 प्रतिशत तक कमी की संभावना जतायी।
● 2020 - नोवल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बहुपरीक्षित टीके का मनुष्य पर परीक्षण कल ब्रिटेन में शुरू हुआ।
● 2020 - NASA ने तस्वीरें जारी की , भारत की 20 साल से गंदी हवा लॉकडाउन से साफ हुई।

23 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

● 1751 – ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट इलियट-मरे-कीनमाउंड, मिंटो के पहले अर्ल , का जन्म हुआ।
● 1775 – ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार जोसेफ मैलॉर्ड विलियम टर्नर का लंदन में जन्म हुआ। 
● 1777 - बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का जन्म बिहार के भोजपुर जिले में हुआ (मतभेद)।
● 1858 – जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ ,  वैज्ञानिक मैक्स प्लांक का जन्म हुआ।
● 1858 - रमाबाई ।
● 1889 - जी.पी. श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्यकार थे।
● 1927 - अन्नपूर्णा देवी - सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद ।
● 1927 - विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) - गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री ।

23 अप्रैल को हुए निधन

● 1616 – अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ।
● 1858 - बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का निधन जगदीशपुर, बिहार  में हुआ (मतभेद , 26 अप्रैल का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें )।
● 1926 - माधवराव सप्रे - राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
● 1973 - धीरेन्द्र वर्मा - हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
● 1992 - सत्यजित राय निर्देशक, कहानीकार, साहित्यकार।
● 1996 - चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
● 2007 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ।
● 2013 - शमशाद बेगम - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
● 2020 - शहूर रंगकर्मी उषा गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

23 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

भगवान सुमतिनाथ जन्म - ज्ञान - मोक्ष कल्याणक ( जैन , चैत्र शुक्ल एकादशी )।
श्री बाबू कुँवर सिंह जयन्ती / स्मृति दिवस दोनों ( बिहार , मतभेद , कन्फर्म कर लें  )।
श्री विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) जयन्ती।
विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस ।
ENGLISH LANGUAGE DAY {UN} .



24 अप्रैल 

● 1271 – प्रख्यात पर्यटक मार्को पोलो ने एशिया महाद्वीप की अपनी यात्रा आरंभ की। इससे पहले उनके पिता और चाचा ने ईरान के मार्ग से चीन की यात्रा की थी।
● 1800 - वाशिंगटन, डी.सी. में कांग्रेस की यू.एस. लाइब्रेरी की स्थापना की गई।
● 1815 - में हिमाचल में गोरखा रेजीमेंट की नींव रखी गयी थी (कन्फर्म नहीं है)।
● 1877 - रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
● 1888 - जॉर्ज ईस्टमैन द्वारा कोडक कंपनी की स्थापना की गयी।
● 1877 – रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लडाई की घोषणा की।
● 1898 – स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
● 1915 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी।
● 1916 – आयरलैंड की जनता ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए इस साम्रज्यवादी सरकार के विरुद्ध आदोलन तेज़ किया।
● 1920 – पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।
● 1926 – ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी।
● 1954 – आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।
● 1960 – दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत हुई।
● 1962 – एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।
● 1970 – पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।
● 1982 – 15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस मिला।
● 1998 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।
● 1998 - क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।
● 2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
● 2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।
● 2006 - नेपाल में संसद बहाल।
● 2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
● 2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।
● 2010 – अमरीका के केप केनेवरल स्थित वायु सेना स्टेशन से पुनः प्रयोग हो पाने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया।
● 2013 – ढाका में एक बिल्डिंग ढह गई जिससे लगभग 1129 लोगों की मौत हो गई और लगभग 2500 से ज्यादा घायल हो गए।
● 2013 – अफगानिस्तान के जलालाबाद में 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में 33 लोगों की मौत हुई और 115 घायल हुए।
● 2019 - नेपाल में खाई में गिरी बस, दो भारतीयों समेत छह की मौत, 20 घायल ।
● 2019 - आस्ट्रेलिया, यूएसए की सुंदरियों को पछाड़ हिसार की पूजा ने जीता बेस्ट इंडिया फेस का ताज।
● 2020 - विश्‍व बैंक ने जम्‍मू-कश्‍मीर में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ के साथ मिलकर आपात स्थिति में अनुबंध प्रबंधन विषय पर एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया।
● 2020 - नासा ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के लॉन्च के अपने 30 वर्षों का उत्सव मनाया।

24 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति 

● 1888 - विष्णु राम मेधी - भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
● 1928 - राजकुमार (दक्षिण भारतीय अभिनेता), प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता।
● 1929 - शम्मी - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
● 1940 - अज़ीज़ क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।
● 1956 - तीजनबाई - छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और 'पण्डवानी' की 'कापालिक शैली' की गायिका।
● 1973 - सचिन तेंदुलकर - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

24 अप्रैल को हुए निधन 

● 1858 - स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन (मतभेद हैं )।
● 1934 - सी. शंकरन नायर - भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।
● 1944 - शिवप्रसाद गुप्त - हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
● 1960 - अन्ना साहब भोपटकर - प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
● 1972 - जामिनी रॉय - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
● 1974 - हिन्दी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर'।
● 2009 - महात्मा रामचन्द्र वीर - एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता।
● 2011 - सत्य साईं बाबा - आध्यात्मिक गुरु।
● 2020 - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ग्रीम वॉटसन का निधन।

24 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस ।
 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्म दिवस ।
 श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती ।
 शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस ।
 मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस )।
 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस ।
 विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह 24 से 30 अप्रैल।
 विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस  ( WDAIL)।
 विश्व पशु चिकित्सा दिवस  ( अप्रैल का अन्तिम शनिवार )।


0 Comments:

Post a Comment