ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Thursday, October 29, 2020

JANUARY ( 26 TO 31 )





गणतंत्रता दिवस की
हार्दिक
शुभकामनाएं

26 जनवरी 

भारत का गणतंत्र दिवस
आस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय दिवस
अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस


(विश्व सीमा शुल्क संगठन की स्थापना 26 जनवरी 1952 को ब्रुसेल्स में हुई थी।इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को अन्तर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है।)


1556- मुगल सम्राट हुमायूं की मृत्यु। 

1666- फ्रांस ने इंग्लैड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 

1845- ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे गये। 

1930- ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया। 

1931- ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए। 

1931- हंगरी और ऑस्ट्रिया ने ‘शांति संधि’ पर हस्ताक्षर किये। 

1934- जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।

1950- भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ। 

1950- स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने। 

1963- मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया। 

1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर ‘अमर जवान राष्ट्रीय स्मारक’ की स्थापना की गयी। 1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई। 

1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की। 1990- रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया। 

1999- महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बंगलादेश) में आयोजन। 

2000- कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई गयी।

2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में हजारों लोग मारे गए। 

2003- ईरान के राष्ट्रपति ‘सैयद मोहम्मद खातमी’ गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए। 

2004- ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने माइक्रोसाॅफ़्ट अध्यक्ष बिल गेट्स को ‘नाइट’ की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की। 

2006- फ़िलीस्तीन में हुए चुनावों में हमास ने ज़्यादातर सीटों पर कब्ज़ा किया। 

2008- 59वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। 2008- एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर’ से सम्मानित किया गया।


27 जनवरी

विध्वंस(Holocaust)के शिकार लोगों की स्मृति में संयुक्त राष्ट्र दिवस


1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका में देश का पहला राजदूत नियुक्त किया।

1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

1891 - पेनसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।

1897 - ब्रिटिश सैनिकों ने घाना में बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया।

1905 - मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।

1915 - अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।

1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गयी।

1967 - ‘अपोलो 1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गयी।

1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गयी।

1974 - पूर्व राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम राष्ट्र को समर्पित किया। 1988 - पहली बार हेलिकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

2009 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामास्वामी वैंकटरमण का निधन हुआ।

2013 - अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।

2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 घायल।




28 जनवरी

पंजाब केशरी लाला लाजपत राय की जयंती
डेटा संरक्षण दिवस


1819 - सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।

1835 - पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरू हुआ।

1860 - ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को माॅस्क्वीटो तट लौटा दिया।

1865 - पंजाब केसरी के नाम से मशहूर और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के नेता लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म।

1878 - अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित।

1878 - येल विश्वविद्यालय के छात्रों ने दैनिक समाचार पत्र ‘येल डेली न्यूज’ का पहला संस्करण प्रकाशित किया।

1887 - फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

1900 - भारत के पहले जनरल के एम करियप्पा का जन्म हुआ।

1926 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सम्पादक, संस्कृत के विद्वान और भाषाविद् विद्यानिवास मिश्र का जन्‍म हुआ। 

1932 - जापानी सेना ने चीन के शंघाई पर हमला कर दिया।

1935 - आइसलैंड गर्भपात को वैध घोषित करने वाला पहला पश्चिमी देश बना।

1942 - जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।

1950 - हीरालाल जे कानिया स्वतंत्र भारत के उच्चतम न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश बने।

1961 - एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।

1986 - 25वें अंतरिक्ष यान चैलेंजर में 10वीं उड़ान भरने के 73 सेकंड बाद ही विस्फोट हो गया।

2012 - नाइजीरिया के कानो में बम विस्फोट में 185 मरे।

2010 - बंगलादेश के राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फांसी दी गयी।




29 जनवरी


1528 - मुगल सम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया।

1780 - देश के पहले समाचार पत्र हिक्की गजट या बंगाल गजट या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कलकत्ता से प्रकाशन आरंभ हुआ। अंग्रेजी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक जेम्स आगस्टस हिक्की थे।

1896 - भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म।

1916 - ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।

1947 - अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ी।

1949 - ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।

1953 - संगीत नाटक अकादमी की स्थापना।

1963 - फ्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाजार (ईईसी) में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।

1970 - शूटिंग में आेलंपिक पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठाैर का जन्म।

1976 - सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।

1979 - भारत की सबसे पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।

1989 - सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1992 - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1994 - भारत सरकार ने एयर कार्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।

1996 - फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने घोषणा की फ्रांस अब और परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करेगा।

2005 - टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।

2006 - भारत के तेज गेंदबाज इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

2007 - अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो ‘बिग ब्रदर’ की विजेता बनीं।

2010 - भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।




30 जनवरी

 शहीद दिवस
 महात्मा गांधी स्मृति दिवस


1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।

1641 - पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।

1648 - स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।

1649 - इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई।

1788 - ब्रिटेन के राजकुमार' चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गयी।

1790 - लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।

1902 - चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली 'आंग्ल-जापानी संधि' पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।

1903 - लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में 'इंपीरियल लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया।

1911 - 'कैनेडियन नेवल सर्विस' का नाम बदलकर 'रॉयल कैनेडियन नेवी' किया गया।

1913 - 'हाउस आफ़ लॉर्ड्स' ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।

1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।

1943 - स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी।

1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई।

1949 - रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।

1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।

1964 - दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।

1971 - इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।

1972 - पाकिस्तान ने 'राष्ट्रमंडल' से अपना नाम वापस लिया।

1974 - इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर फ़्रेंडशिप विमान' का अपहरण हुआ।

1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।

1988 - कंबोडिया में 'नरोत्तम सिंहानुक' ने इस्तीफ़ा दिया।

1989 - अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

1991 - इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित।

2001 - गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प 
में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।

2003 - एरियल शेरोन ने अराफ़ात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।

2005 - वियतनाम में बर्ड फ़्लू से 12 लोग मरे। इराक में सम्पन्न चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान। रूस के मरात 
साफिन ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।

2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।

2007 - टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।

2008 - चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई। फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी।

2009 - आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।

2010 - विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।

30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति 

▪️1890 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार, प्रमुख रचनाएँ - कामायनी, चन्द्रगुप्त।
▪️1910 - सी. सुब्रह्मण्यम - भारत में "हरित क्रांति के पिता"।
▪️1913 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार।
▪️1927 - ओलोफ़ पाल्मे का जन्म।
▪️1951 - प्रकाश जावड़ेकर - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

 30 जनवरी को हुए निधन 

▪️1530 - राणा संग्राम सिंह - मेवाड़।
▪️1948 - महात्मा गाँधी - भारत के राष्ट्रपिता।
▪️1968 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी साहित्यकार।
▪️1960 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।
▪️1960 - जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री थे।




31 जनवरी

विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस 


1561 - मुगल बादशाह अकबर के वजीर एवं संरक्षक बैरम खां की गुजरात के पाटन में हत्या।

1747 – लन्दन लॉक हॉस्पिटल में पहली बार बेंगलिया रोग क्लिनिक खोला गया था.

1801 – जॉन मार्शल को संयुक्त राज्य का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था.

1814 – गर्वैसिओ एंटोनियो डी पोलादास को रियो डी ला प्लाटा (वर्तमान अर्जेन्टीना) का सुप्रीम डायरेक्टर नियुक्त किया गया था.

1846 – मिल्वौकी ब्रिज युद्ध के बाद, जुनेऔ टाउन और किलबर्न टाउन शहर दोनों को मिलकर मिल्वौकी शहर के स्थापना की गयी थी.

1865 - अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत।

1893 - ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।

1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।

1946 - तत्कालीन सोवियत संघ के माॅडल के आधार पर यूगाेस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया)।

1963 - ‘मोर’ को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।

1966 - सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना-9 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया।

1971 - पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

1985 - दलबदल निरोधक 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी।

1996 - श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।

2004- पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार।

2007 - भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो नीदरलैंड की इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बन गयी।

2010 - हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो अरब डॉलर कमाकर दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

2013 - दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में एक ट्रेन दुर्घटना में करीब 300 लोग घायल हुए।

31 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति

1923 – सोमनाथ शर्मा – ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद.
1975 – भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा.

31 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन

1988 – अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार.
2000 – के. एन. सिंह – भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता.














0 Comments:

Post a Comment