ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Thursday, October 29, 2020

JANUARY ( 21 TO 25 )



JANUARY 21


1502 – रियो डि जेनेरियो की वर्तमान स्थिति की पहली बार पहचान की गई।

1576 – मैक्सिको के लियोन शहर की स्थापना हुई। 

1737 – बंगाल की खाड़ी में भयानक तूफ़ान आने से तीन लाख लोगों मारे गये।

1793 – फ़्रांस के राजा लुई 16वें को इस देश में क्रान्ति की सफलता के चार वर्ष बाद मृत्युदंड दे दिया गया।

1809 – अमेरिकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक 'विलियम' मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।

1840 – चार्ल्स व्हीटस्टोन और विलियम कूक को अंग्रेजी वर्णाक्षर टेलीग्राफ का पेटेंट दिया गया।

1872 – कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड का गठन हुआ।

1892 – बास्केटबॉल का पहला मैच खेला गया।

1920 – अमेरिकन सिविल लिबर्टी यूनियन की स्थापना हुई।

1922 – ‘क्वीज शो’, ‘ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड का जन्म। 

1924 – पूर्व सोवियत संघ में लेनिन के नाम से प्रसिद्ध कम्युनिस्ट क्रान्ति के नेता विलादमीर एलीच औलियानोव का निधन। 

1925 – सोवियत रूस और जापान ने द्विपक्षीय संधि पर हस्ताक्षर किये।

1930 – चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति एडविन यूजीन एल्ड्रिन का जन्म हुआ।

1936 – ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन।

1942 – जापान ने बर्मा पर हमला किया।

1945 – क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का निधन।

1950 – अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन।

1957 – भारत के पहले नाभिकीय संयंत्र अप्सरा का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।

1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रु का निधन। 

1960 – मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।

1963 – हिन्दी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक एवं पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।

1964 – भारत के महान स्पिनर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कुल पांच विकेट लिए।

1972 – अरुणाचल प्रदेश केन्द्रशासित प्रदेश बना तथा मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

1980 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मॉस्को ओलंपिक के बहिष्कार की घोषणा की।

1981 – तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ा लिया गया।

1986 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर के सम्मान में पहली बार संघीय छुट्टी हुई।

1991 – सूडान में इस्लामी कानून लागू किया गया।

1995 – रूस की मुद्रा रूबल अपने सबसे निचले स्तर पर आयी।

1996 – इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूब गई। इस दुर्घटना में कुल 340 लोग मारे गए।

2008 – भारत ने इजरायल का एक जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण करके उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।

2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान ‘सूर्यकिरण’के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई।




22 जनवरी


1517 - तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।

1673 - न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत।

1760 - वांडीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।

1837 - दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे। 

1905 - रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयीं जिसमें 500 से ज्यादा मजदूर मरे।

1924 - रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।

1963 - देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।

1981 - रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

1993 - इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने से 61 यात्रियों की मौत।

1970 - बोइंग 747 की न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।

1996 - कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की। 

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया।

2002 - फ़िलीस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इजरायल का कब्ज़ा। 

2002 - अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।

2006 - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।

2008- पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।

2009- सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।

2015 - यूक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।


23 जनवरी

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती

1556 - चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।

1668 - इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।

1793 - ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।

1799 - फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।

1849 - प्रशिया ने आॅस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव किया।

1849 - एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।

1897 - नेता जी सुभाषचंद्र बोस का जन्म।

1913 - तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।

1920 - प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।

1924 - सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।

1965 - दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया। 

1966 - इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं। 

1968 - उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का जब्त किया।

1977 - जनता पार्टी का गठन हुआ।

1973 - अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा की।

1991 - इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई। 

1992 - एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया। 

1993 - इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।

2002 - राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।

2003 - नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।

2004 - मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।

2006 - भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा देने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।

2007 - भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्यीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए। 

2008 - ईरान के खिलाफ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।

2009 - फिल्म और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।




24 जनवरी

राष्ट्रीय बालिका दिवस

(कन्या भ्रूणहत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने का फैसला 2009 में किया था।)

1667 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। जिसके तहत हालैंड ने अमरीका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया।

1776 – जर्मनी के लेखक अर्नेस्ट हूफ़मैन का जन्म। वे अद्भुत विचार शक्ति और सामाजिक परिस्थितियों के विश्लेषण में विशेष दक्षता रखते थे।

1797 – फ्रांस के लेखक और कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का जन्म।

1826 – प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म। 

1839 – चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये। 

1857 – यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता का औपचारिक गठन हुआ।

1859 – 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।

1924 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।

1936 – अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने। 

1939 – चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मारे गए। 

1946 – संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा अमरीका, केनेडा और ब्रिटेन द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर परमाणु ऊर्जा आयोग का गठन किया गया।

1950 – संविधान सभा ने राजेन्द्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।

1950 – “जन गण मन, अधिनायक जय हे” को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला। 

1952 – बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।

1961 – हॉलीवुड स्टार मर्लिन मुनरो का पति आर्थर मिलर से पाँच साल बाद तलाक़ हुआ।

1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का 90 वर्ष की उम्र में निधन।

1966 – आल्प्स की पहाड़ियों में मोंब्लॉ के शिखर के पास एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें 117 लोगों की मौत हो गई।

1966 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन। 

1972 – जापान के सैनिक शोइची योकोई को जंगल से बाहर निकाला गया। उन्होंने यह समझते हुए कि द्वितीय विश्व युद्ध जारी है, 28 वर्ष जंगलों में छिपते हुए बिताए। 

1990 – जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया। 

1996 – अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।

2000 – चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने के लिए संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी ​मिली।

2003 – भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई। 

2007 – रूस एवं भारत के बीच परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए समझौता हुआ।

2011 – मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट में 35 लोगों की मौत तथा 180 घायल हुए।




25 जनवरी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

(मतदाताओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 में घोषित किया था। ऐसा पहला राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2011 को देशभर में मनाया गया था।)

1565 - तालीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ। 

1579 - डच गणराज्य की स्थापना हुई। 

1839 - चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई। 

1959 - ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापारिक समझौता किया। 

1969 - अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ। 

1971 - हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया। 

1975 - शेख मुजीबुर्रहमान बंगलादेश के राष्ट्रपति बने। 

1980 ‌- मदर टेरेसा को भारतरत्न से सम्मानित किया गया।

1983 - आचार्य विनोबा भावे को भारतरत्न से सम्मानित करने की घोषणा। 

1991 - यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई। 

1994 - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह ‘तुर्कसैट प्रथम’ अटलांटिक महासागर में गिरा। 

2002 - अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ बने। 

2003 - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया। 

2004 - अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा। 

2005 -‌‌‌ महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे। 

2008 - पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 

2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंजूरी प्रदान की।

2010- इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इस घटना में 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए। 

2015 - मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।











0 Comments:

Post a Comment