ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Monday, October 26, 2020

FEBRUARY ( 21 TO 25 )









21 फ़रवरी 


▪️1613- माइकल रोमारोव रूस के जार बने और तभी से वहाँ रोमानोव वंश का शासन स्थापित हुआ।
▪️1795- डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
▪️1842 – अमेरिका में जॉन ग्रीनॉफ को सिलाई मशीन का पेटेंट अधिकार मिला।
▪️1848 - कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंजेल्स ने कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र प्रकाशित किया।
▪️1878 – अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।
▪️1914 - बर्दुन का युद्ध प्रारम्भ।
▪️1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और फ़्रांस के बीच अत्यंत भयानक युद्ध आरंभ हुआ। यह लड़ाई वरडन युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है।
▪️1919 - बावारेवा के प्रधानमंत्री कुर्तरिजनर की हत्या म्यूनिख में हुई।
▪️1919 - बार्सिलोना में क्रान्ति ।
▪️1925 - न्यूयॉर्कर मैगजीन के प्रथम संस्करण का प्रकाशन।
▪️1943 - ब्रिटेन नरेश जार्ज षष्ठ ने रूसियों को सम्मानित किया।
▪️1946 - मिस्र में ब्रिटेन के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन।
▪️1948 - स्वतंत्र भारत के संविधान का प्रारूप संविधान सभा के अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
▪️1952 - ढाका (उस समय पूर्वी पाकिस्तान) में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर तब गोलियां चलाईं जब वे बांग्ला को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। बाद में इसे आधिकारिक दर्जा दिया गया और बांग्लादेश में इसके बाद से यह दिन भाषा आंदोलन के स्मारक के रूप में मनाया जाने लगा । यूनेस्को ने इसे बाद में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया।
▪️1958 – मिस्र और सीरिया की जनता ने एक जनमत संग्रह में इन दोनों देशों को मिलाकर संयुक्त अरब गणराज्य बनाने के पक्ष में वोट डाले।
▪️1959 - प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।
▪️1963 - सोवियत संघ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि क्यूबा पर हमला विश्वयुद्ध में बदल सकता है।
▪️1965 – अमरीका के विख्यात संघर्षकर्ता मैल्कम एक्स को इस देश के एक संदिग्ध गुट ने मार दिया।
▪️1972 – अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन चीन की यात्रा पर गए।
▪️1973 – सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो गई।
▪️1974 - युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।
▪️1975 - राष्ट्रसंघ मानवाधिकार आयोग ने अधिकृत अरब क्षेत्रों में दमनात्मक कार्रवाई के लिए इस्रायल की कड़ी निंदा की।
▪️1981 - नासा ने सेटेलाइट कोमस्टर-4 का प्रक्षेपण किया।
▪️1986 - दक्षिण अफ़्रीका सरकार ने जोहान्सबर्ग और डरबन अश्वेतों के लिए खोल दिए।
▪️1990 - कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने राजकुमार सिंहानुक से बैंकाक में शांतिवार्ता की।
▪️1991 - अल्बानिया में राष्ट्रपति ने पुलिस विद्रोह के बाद नई सरकार के गठन की घोषणा की।
▪️1992 - चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।
▪️1996 - हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गये चित्रों की सहायता से 'ब्लेक होल' के अस्तित्व का पता चला।
▪️1996 - अंतरिक्ष यान सोयूज टीएम 23 कक्षा में स्थापित।
▪️1998 - सं.रा. सुरक्षा परिषद ने इराक को 5.2 अरब डालर का तेल बेचने की अनुमति दी।
▪️1999 – पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के  प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।
▪️2000 - भारतीय मूल के 52 वर्षीय उज्जल दोसांझ कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रान्त के नये मुख्यमंत्री (प्रीमियर) बने।
▪️2001 - इस्रायल में एहुक बराक का गठबंधन सरकार में शामिल होने से इंकार, राजनीति छोड़ने की घोषणा।
▪️2001 - सहस्रशताब्दी के महाकुंभ का समापन।
▪️2004 - लॉन टेनिस में सानिया मिर्ज़ा डब्ल्यू.टी.ए. खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
▪️2005 - स्पेन के निवासियों ने जनमत संग्रह में यूरोपियन संघ के संविधान का व्यापक समर्थन किया।
▪️2008 - अनिल अंबानी की 'रिलायंस कम्यूनिकेशन' ने यूगांडा की कंपनी 'अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट' का अधिग्रहण किया।
▪️2008 - भारत की प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।
▪️2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी और मुस्लिम लीग (एन) के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने हाथ मिलाया।
▪️2009 - हिन्दुस्तान मोटर्स ने अपने प्रबन्धकों की तनख़्वाह घटाई।
▪️2010 - सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जु़डे तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।
▪️2010 - बैडमिंटन में भारत की पहली तथा दुनिया की सातवीं सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दुनिया की नंबर आठ खिलाड़ी झोउ मि को 14-21, 21-10, 23-21 से 50 मिनट में पराजित कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने थाइलैंड के नार्कोनराचशिमा में खेले जा रहे उबेर कप (एशिया जोन क्वॉलिफायर) में अपने पहले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 3-2 से हरा दिया।
▪️2013 - भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकाें में 17 लोगाें की मौत, 119 घायल हुए।
▪️2019 - भारत सरकार ने पाकिस्‍तान को दिए जा रहे अपने हिस्‍से के तीन नदियों का जल रोकने का फैसला किया ।
▪️2019 - राष्‍ट्रपति ने दूसरी बार लागू किए जा रहे मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण सहित चार अ‍ध्‍यादेशों को मंजूरी दी।
▪️2019 - बांग्लादेश राजधानी ढाका के एक पुराने इलाके में भयानक आग लग गई। इसमें लगभग 70 लोगों की मौत व 56 लोग घायल हुए।
▪️2020 - आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने एक संसदीय मतदान में करारी हार मिलने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
▪️2020 - रोस टेलर ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में 100-100 क्रिकेट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
▪️2020 - मनोज कुमार को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया।

 21 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 

▪️1904 - एलेक्सी कोज़ीगिन - सोवियत संघ के प्रधानमंत्री थे।
▪️1907 - अंग्रेज़ी भाषा के कवि आडेन का जन्म।
▪️1862 – उर्दू भाषा के प्रख्यात कवि एवं पत्रकार मुंशी महबूब आलम का जन्म हुआ।
▪️1878 - दा मदर मिर्रा अलफ़ासा, भारतीय आध्यात्मिक नेता (कन्फर्म नहीं है)।
▪️1894 - शान्ति स्वरूप भटनागर - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
▪️1896 - सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला, एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार (मतभेद)।
▪️1923 - विश्वनाथ नारायण लवांडे - 'गोवा मुक्ति संग्राम' के प्रमुख नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
▪️1952 - टी. आर. जेलियांग - नागालैंड के 10वें मुख्यमंत्री।
▪️1980 - प्रतिभा सुरेशवारन, भारतीय रेसिंग ड्राइवर।
▪️1980 - जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक - भूटान के पाँचवें राजा।

21 फ़रवरी को हुए निधन 

▪️1829 - रानी चेन्नम्मा - झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।
▪️1970 - हरि विनायक पाटस्कर - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
▪️1991 - नूतन, हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री (जन्म 1936)।
▪️1998 - ओम प्रकाश, भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता।
▪️2019 - राजकुमार बड़जात्या -फ़िल्म निर्माता व राजश्री प्रोडक्शंस के संस्थापक।
▪️2020 - कर्नाटक के पूर्व मंत्री और जेडीएस नेता सी चन्निगप्पा का निधन।

21 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 महापंडित हरसू ब्रह्म बाबा जयंती ( माघ शुक्ल नवमी )।
 महान वैज्ञानिक श्री शान्ति स्वरूप भटनागर जयन्ती।
 श्री टी. आर. जेलियांग जन्म दिवस।
 रानी चेनम्मा स्मृति दिवस।
 अभिनेत्री नूतन स्मृति दिवस।
 राजस्थानी भाषा दिवस।
 अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस।


22 फ़रवरी

▪️1495 - फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
▪️1724 - स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
▪️1744 -  ट्यूलन की लड़ाई में संयुक्त फ्रेंको-स्पैनिश बेड़े द्वारा ब्रिटिश बेड़े को पराजित किया गया।
▪️1746 - फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
▪️1775 - यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
▪️1784 - चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
▪️1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
▪️1845 - ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
▪️1848 - लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
▪️1907 - लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
▪️1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
▪️1935 - व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
▪️1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
▪️1964 - घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
▪️1966 - उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
▪️1967 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकारनो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सोहारतो के हवाले कर दिए और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
▪️1974 - पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
▪️1975 - इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
▪️1979 - कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
▪️1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन (मार्शल लॉ ) लागू होने की घोषणा हुई।
▪️1989 - अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
▪️1990 - मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
▪️1991 – तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।
▪️1992 - खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
▪️1995 - उत्तरी आयरलैंड की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
▪️1996 - जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
▪️1996 - स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।
▪️1997 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने की घोषणा की।
▪️1998 - जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।
▪️1999 - भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
▪️2005 - ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
▪️2005 -दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 ▪️घायल हुए।
2006 - जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
▪️2007 - ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
▪️2008 - समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।
▪️2008 - ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।
▪️2011 - न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।
▪️2019 - प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोल शांति पुरस्‍कार 2018 ग्रहण किया।
▪️2019 - वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने ब्राजील से लगी सीमा बंद की।
▪️2019 - जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत।
▪️2019 -  जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर पाकिस्तान सरकार का कब्जा हुआ।
▪️2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन(IJC) का उद्धाटन किया।
▪️2020 - अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 1000 गोल में योगदान देने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।

22 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

▪️1732 - अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
▪️1788 - जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म।
▪️1856 - स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक (2 फरवरी का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म नहीं)।
▪️1857 – स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडन पावेल लंदन के एक धार्मिक घराने में जन्मे।
▪️1885 - यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
▪️1889 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
▪️1892 - इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।
▪️1906 - हुमायूँ कबीर, भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ (मृत्यु- 1969)।
▪️1906 - सोहन लाल द्विवेदी - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
▪️1914 - देवकान्त बरुआ - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
▪️1920 - कमल कपूर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
▪️1922 - एस. एच. रज़ा - भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।

 22 फ़रवरी को हुए निधन 

▪️1993 - भगवत दयाल शर्मा - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
▪️1944 - कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में 'बा' के नाम से विख्यात हैं।
▪️1958 – भारत के विख्यात राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और साहित्यकार अबुल कलाम अहमद आज़ाद का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
▪️1982 - जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि ।
▪️2020 - भारत के पूर्व फुटबालर अशोक चटर्जी का निधन। 
▪️2020 - तीन बार के सांसद, नेताजी परिजन कृष्णा बोस का निधन।

22 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 भगवान अजीतनाथ जयन्ती ( जैन , माघ शुक्ल दशमी )।
 राबर्ट बेडन पावेल जयन्ती ।
 श्रीमती कस्तूरबा गाँधी स्मृति दिवस ।
 मौलाना अबुल कलाम अहमद स्मृति दिवस।
 श्री भगवत दयाल शर्मा स्मृति दिवस ।
 गर्ल स्काउट्स और गर्ल गाइड्स वर्ल्ड थिंकिंग डे (विश्व विचार दिवस)।



23 फ़रवरी

▪️1768 – कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।
▪️1799 – मिस्र पर फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ़्रांसीसी सेना ने शाम पर आक्रमण आरंभ किया।
▪️1836 - अलामो की लड़ाई सांता अन्ना के तहत मैक्सिकन सेना से घिरे अमेरिकी आबादकार सेना के साथ शुरू हुई।
▪️1871 – इंगलैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। इसका मुख्य कारण फ़्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।
▪️1886 - अमरीका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की।
▪️1886 - लंदन टाइम्स ने "विश्व का पहला वर्गीकृत विज्ञापन प्रकाशित करना शुरू किया।
▪️1895 - जाप ईडन ने 10 किमी का स्केटिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
▪️1904 - $ 10 मिलियन के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका ने पनामा नहर क्षेत्र का नियंत्रण हासिल किया।
▪️1905 -  रोटरी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
▪️1940 - रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।
▪️1945 – कनाड़ा की सेनाओं ने जर्मनी के कलकार क्षेत्र पर कब्जा जमाया।
▪️1945 – जापान द्वारा नियंत्रित टापू ईवो जीमा पर अमरीका ने अपना झंडा फहराया।
▪️1947 – दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई।
▪️1952 - कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
▪️1958 – अर्जेंटीना के महान फार्मूला वन चालक खुआन मानुएल फांगियो का दो आदमियों ने अपहरण कर लिया।
▪️1967 – अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरु किया।
▪️1970 - गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
▪️1981 – स्पेन में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो जाने से दक्षिणपंथी सेना ने प्रशासन का तख़्तापलट कर दिया (कन्फर्म नहीं)।
▪️1998 - जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए सं.रा. महासचिव कोफी अन्नान व इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न ।
▪️1998 - विश्व में पहली बार बछड़े की प्रतिकृति क्लोन सं.रा. अमेरिका में तैयार।
▪️2001 - अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा।
▪️2003 - कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।
▪️2005 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
▪️2006 - ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये।
▪️2007 - पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया।
▪️2008 - 10 साल बाद चुनार सीमेण्ट फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हुआ।
▪️2008 - रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने जेट ट्रेनर हॉक विमान को देश के बेड़े में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की।
▪️2008 - कोलंबो में हुए एक विस्फोट में 18 लोग घायल हुए।
▪️2009- भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते।
▪️2010 - 2962वें वन डे में बनाए गए पहला दोहरा शतक बनाने वाले सचिन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रिका से ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में खेला गया एकदिवसीय मैच 153 रनों से जीत लिया। 402 रनों के लक्ष्य के जबाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 43वें ओवर में 248 रन बनाकर आउट हो गई।
▪️2010 – भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई।
▪️2014 – रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ।
▪️2016 - अमेरिका प्राथमिक चुनाव: नेवादा रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प ने 45.95% के साथ जीता।
▪️2019 - उत्तर प्रदेश के भदोही में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 13 लोगों की मौत व अन्य कई घायल।
▪️2019 - पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, लड़ाकू विमान 'तेजस' उड़ाने वाली (सह-पायलट ) पहली महिला बनीं ।
▪️2019 - वैज्ञानिकों ने खोजा एक और चन्द्रमा कहा ब्रह्मांड में हुई टक्करों का परीणाम है ये नेप्च्यून का चन्द्रमा।
▪️2020 - ईरान में 5.7 की तीव्रता वाले भूकम्‍प से 9 लोगों की मौत , 21 लोग घायल हुए।
▪️2020 - बीएचयू के सर्वेक्षणकर्ताओं के एक दल  ने वाराणसी में लगभग 4 हजार साल पुरानी शहरी बस्ती का पता लगाया।

23 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 

▪️1876 - महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा ।
▪️1954 - बाबा हरदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे।
▪️1969 - भाग्यश्री हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री।
▪️1979 - पूरब कोहली एक भारतीय मॉडल, विडियो जॉकी और दूरदर्शन एवं फ़िल्म अभिनेता ।
▪️1982 - कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता ।
▪️1983 - अज़ीज़ अंसारी, भारतीय/अमेरिकन हास्य अभिनेता ।

23 फ़रवरी को हुए निधन 

▪️1468 - छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग।

▪️1969 - वृंदावनलाल वर्मा, ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार ।
▪️1969 –भारतीय अभिनेत्री मधुबाला का निधन हुआ।
▪️1975 - राजेंद्र नारायण सिंह देव - उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।
▪️1990 - अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त हुई
▪️2004 - विजय आनन्द हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता, निर्माता, पटकथा-लेखक, निर्देशक और सम्पादक।

23 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


 भक्त पुण्डरीक उत्सव (पंढरपुर )।
 मेला वेणेश्वरधाम ( डूंगर )।
 संत श्री गाडगे बाबा जयन्ती।
 बाबा श्री हरदेव सिंह जयन्ती।
 श्री राजेंद्र नारायण सिंह देव स्मृति दिवस।
 विश्व शान्ति व समझ दिवस ( रोटरी क्लब )।

24 फ़रवरी


▪️1708 - राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने ग्रोनिंगन के वायसराय के रूप में शपथ ली।
▪️1711 - जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के ओपेरा "रिनाल्डो" लंदन में हेमार्केट थियेटर में प्रीमियर शुरू हुआ।
▪️1739 - करनाल में हुए युद्ध में फ़ारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुग़ल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।
▪️1779 - जॉर्ज रोजर्स क्लार्क ने ब्रिटिश से विन्सेनस को बंदी बना लिया।
▪️1803 - मैबररी वी. मैडिसन: संयुक्त राज्य के सर्वोच्च न्यायालय न्यायिक समीक्षा के सिद्धांत को स्थापित किया गया ।
▪️1821 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
▪️1822 - दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
▪️1831 - दा ट्रीटि ऑफ़ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की गयी।
▪️1882 - संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।
▪️1894 - निकारागुआ ने हाेंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
▪️1895 - क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।
▪️1918 – यूरोपीय देश इस्तोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।
▪️1945 – मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1949 – इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
▪️1949 – ज़ायोनी शासन और मिस्र के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ।
▪️1961 – मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
▪️1974 – पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की (घोषणा 22 फरवरी को की, कन्फर्म नहीं है)।
▪️1976 - अर्जेन्टीना में सेना प्रमुखों द्वारा बलात् सत्ता ग्रहण, राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।
▪️1976 – क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।
▪️1991 – अमेरिका और गठबंधन सेनाओं ने इराकी सेना के खिलाफ जमीनी लड़ाई शुरु की।
▪️2001 - पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार।
▪️2003 - चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
▪️2004 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
▪️2006 - फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।
▪️2008 - रिलायंस पावर ने अपने शेयर धारकों की क्षतिपूर्ति के लिए बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया।
▪️2008 - मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।
▪️2009 - केन्द्र सरकार ने सेवा कर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।
▪️2013 - राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
▪️2019 - चाबहार पोर्ट: अफगानिस्तान ने भारत को निर्यात के लिए नया रास्ता खोला।
▪️2019 - बांग्लादेश में प्लेन हाइजैक की कोशिश नाकाम,अपहरणकर्ता मारा गया ।
▪️2019 - कश्‍मीर में सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को किया ढेर, DSP और सेना का जवान भिवानी ( लोहारू के मिट्ठी गांव )निवासी हवलदार सोमबीर शहीद।  
▪️2019 - वेनेजुएला में जारी हिंसा में दो लोगों की मौत ।
▪️2020 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों को सम्बोधित किया।
▪️2020 - मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस्तीफा दिया।

24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति


▪️1304 - इब्न बतूता - अरब यात्री, विद्धान् तथा लेखक।
▪️1525 – पुर्तगाल के विख्यात कवि लुईस वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिसबन नगर में जन्म हुआ।
▪️1924 - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म हुआ।
▪️1939 - जॉय मुखर्जी - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
▪️1948 - जयललिता - तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (ए.आइ.ए.डी.एम.के.) पार्टी की प्रसिद्ध नेता थीं।
▪️1972 - पूजा भट्ट -भारतीय अभिनेत्री, निर्देशिका और निर्माता।

 24 फ़रवरी को हुए निधन 


▪️1967 - उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।
▪️1986 - रुक्मिणी देवी अरुंडेल - भरतनाट्यम की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना थीं।
▪️1998 -ललिता पवार, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
▪️2011 - अनंत पै - भारतीय शिक्षा शास्री, अमर चित्रकथा के संस्थापक थे।
▪️2018 - श्रीदेवी - भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं।
▪️2020 - अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने वाली प्रसिद्ध गणितज्ञ कैथरीन जॉनसन का निधन ।

24 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 


 श्री अभिनन्दन नाथ जी जन्म - तप ( जैन , माघ शुक्ल द्वादशी)।
 सुश्री जयललिता जयन्ती ।
 प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी स्मृति दिवस ।
 केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (आवकारी) दिवस (भारत)।


25 फ़रवरी 


▪️1760 – क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।
▪️1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
▪️1921 - जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।
▪️1925 - जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
▪️1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में तुर्की ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
▪️1952 - नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
▪️1954 – सीरिया के स्वार्थी और भाई भतीजावादी राष्ट्रपति अदीब शीशकली के विरुद्ध इस देश की जनता ने पहाड़ी क्षेत्रों में सशस्त्र विद्रोह आरंभ किया।
▪️1962 - आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।
▪️1975 - सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।
▪️1980 - ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
▪️1986 - मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
▪️1988 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
▪️1991 – वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।
▪️2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन।
▪️2003 - गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।
▪️2006 - दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।
▪️2008 - एच.डी.एफ.सी. व सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई।
▪️2008 - फ़िल्म 'नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन' को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
▪️2009- पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक नियुक्त हुए।
▪️2011- भारतीय सेना ने झारखंड में जारी 34वें राष्ट्रीय खेलों में 62 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान बनाए रखा । जबकि मणिपुर ने तमाम उतार-चढ़ाव के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।
▪️2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास राष्‍ट्रीय युद्धस्‍मारक राष्‍ट्र को समर्पित किया। 
▪️2019 - टी20 में 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने सुरेश रैना।
▪️2019 - अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस ने इराक को 280 इराकी और विदेशी कैदी सौंपे।
▪️2020 - भारत और अमरीका ने तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया और स्‍वास्‍थ्‍य तथा तेल क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए।
▪️2020 - चंडीगढ़ की काशवी एक वनडे में 10 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी।
▪️2020 - न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विंस्टन पीटर्स चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।

 25 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 


▪️1707 - कार्लो गोल्दोनी - प्रसिद्ध इतालवी नाटककार थे।
▪️1859 - राधाचरण गोस्वामी - ब्रज के निवासी एक साहित्यकार, नाटककार और संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे।
▪️1894 – धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।
▪️1897 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
▪️1925 - सेहु शगारी - नाइजीरिया के राष्ट्रपति थे।
▪️1948 – डैनी डैनज़ोंग्पा, भारतीय अभिनेता
▪️1974 - दिव्या भारती - हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं (जन्म दिनांक कन्फर्म नहीं)।
▪️1981 – शाहिद कपूर, भारतीय अभिनेता।
▪️1994 - उर्वशी रौतेला - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री तथा मॉडल है।

 25 फ़रवरी को हुए निधन 


▪️1586 - अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गये (कन्फर्म नहीं)।
▪️1970 - मन्नत्तु पद्मनाभन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक।
▪️1971 - विमल प्रसाद चालिहा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ और असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
▪️1987 - एस. एच. बिहारी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
▪️2001- 92 साल की उम्र में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन एडिलेड स्थित उनके घर में हुआ था।
▪️2004 - बी. नागी रेड्डी, दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक।
▪️2007 - पी भास्करण एक भारतीय मलयालम कवि।
▪️2008 - हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (जन्म 1912)।
▪️2020 - मिस्र पर 30 वर्ष तक शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन।

 25 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 


 मरूस्थल मेला जैसलमेर (राज. , तीन दिन )।
 श्री धर्मनाथ जी जन्म - तप ( जैन , माघ शुक्ल त्रयोदशी )।
 गुरु श्री हरिराय जयन्ती ( प्राचीन परम्परा अनुसार )।
 श्री विश्वकर्मा जयन्ती ( माघ शुक्ल त्रयोदशी )।
 गुरु गोरखनाथ जयन्ती ( मतभेद ) ।
 हजरत अली  जयन्ती ( मुस्लिम , इस्लामिक कलेंडर अनुसार )।
 अवतार श्री मेहर बाबा जन्मोत्सव ।
 अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा जन्मदिवस।
 श्री विमल प्रसाद चालिहा स्मृति दिवस।
 राष्‍ट्रीय समर स्‍मारक ( राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ) दिवस ( 25 फरवरी 2019 )।








0 Comments:

Post a Comment