ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Friday, October 30, 2020

JANUARY ( 15 TO 20 )






18 जनवरी


1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।

1778 - जेम्स कुक 'हवाई द्वीप समूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। 

1782 - अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।

1862 - अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।

1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।

1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।

1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।

1930 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने साबरमती आश्रम की यात्रा की।

1945 - सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।

1951 - नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।

1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।

1959 - महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।

1960 - अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।

1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाजार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।

1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।

1968- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।

1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।

1996 - राजनीतिज्ञ और अभिनेता एन टी रामाराव का निधन।

1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।

2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।

2002 - अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी।

2002 -पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।

2006 - अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।

2007 - विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।

2009 -'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफारिशें सरकार को पेश की।


19 जनवरी


1668 - किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये। 

1736 - भाप के इंजन की खोज करने वाले आविष्कारक जेम्स वॉट का जन्म हुआ।

1839 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया। 

1905 - बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर की निधन हुआ। 

1910 - जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा मित्रतापूर्ण समझौता समाप्त। 

1920 - अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया। 

1921 - मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1927 - ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया। 

1941 - ब्रिटेन ने अफ्रीकी देश इराटीरिया के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाया। 

1941 - ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया। 

1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की सेना ने बर्मा (म्यांमार) पर हमला किया। 

1949 - कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी। 

1960 - जापान और अमेरिका के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।

1966 - इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी। 

1981 - अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया। 

1990 - ओशो के नाम से मशहूर आध्यात्मिक गुरु और दार्शनिक आचार्य रजनीश का पुणे में निधन। 

1995 - चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने को नष्ट कर दिया।

2013 - स्कॉटलैंड के ग्लेन कोए में हुए हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।

20 जनवरी

1817 - कलकत्ता(अब कोलकाता) में हिन्दू कॉलेज की स्थापना हुयी। 

1840 - डच राजा विलियम द्वितीय की ताजपोशी। 

1841 - प्रथम अफीम युद्ध में चीन ने हांगकांग को ब्रिटेन के हवाले किया। 

1860 - डच सेना ने इंडोनेशियाई द्वीप सेलेब्स के वाटमपोन पर जीत हासिल की। 

1920 - अमेरिका में नागरिक स्वतंत्रता संघ की स्थापना। 

1942 - जापान ने बर्मा (अब म्यांमार) पर आक्रमण किया। 

1945 - फ्रैंकलीन डी. रूजवेल्ट अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1949 - अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अपनी चार सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की।

1950 - दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हुआ। 

1952 - ब्रिटेन की सेना ने मिस्र के शहर इस्माइलिया तथा स्वेज नगर पर कब्जा किया। 

1957 - भारत के पहले परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’ का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया। 

1961 - जॉन एफ़ केनेडी अमरीका के राष्ट्रपति बने।

1972 - अरुणाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश तथा मेघालय राज्य बने। 

1980 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने मास्को ओलंपिक का बहिष्कार किया। 

1982 - मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में संविधान प्रभावी हुआ।

1991 - सूडान सरकार ने इस्लामी कानून लागू किया।

2001 - जार्ज डब्ल्यू बुश 43वें अमरीकी राष्ट्रपति बने। 

2005 - बालीवुड अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन। 

2009 - बराक ओबामा ने अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला। 

2018 -भारत ने लगातार दूसरी बार नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप जीता।

0 Comments:

Post a Comment