ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Wednesday, October 28, 2020

FEBRUARY ( 01 TO 05 )



01 फरवरी


1793 - फ्रांस ने ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड पर हमले की घोषणा की।

1797 - लार्ड काॅर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।

1814 - फिलीपींस में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत।

1835 - मॉरीशस में गुलामी प्रथा समाप्त हुई।

1881 - दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना।

1884 - डाक बीमा योजना की शुरूआत हुई।

1908 - पुर्तगाल राजा कार्लोस (प्रथम) और उनके बेटे राजकुमार लुइस फिलीप की लिस्बन में हत्या।

1924 - ब्रिटेन और पूर्व सोवियत संघ ने एक-दूसरे को मान्यता दी।

1953 - नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आयी बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत। अकेले नीदरलैंड में 1836 लोग मारे गए।

1964 - यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया का गठन।

1972 - भारतीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण का गठन।

1977 - भारतीय नौसेना तटरक्षक बल का गठन।

1979 - ईरानी नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खोमैनी निर्वासन के 15 साल के बाद तेहरान वापस आए।

1991 - अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत।

2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम करके हत्या की।

2003 - अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त कल्पना चावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।

2004 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 251 लोगों की मौत और 244 घायल।

2012 - मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भड़के दंगे में 74 लोग मारे गये।




02 फरवरी



1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब 8,30,000 लोगों की मौत।

1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।

1788 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।

1814 - कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना।

1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1889 - प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म।

1915 - प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार खुशवंत सिंह का जन्म।

1939 - हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।

1952 - मद्रास में भारतीय क्रिकेट टीम को पहली टेस्ट जीत मिली।

1953 - अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन।

1982 - सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।

1990 - अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया।

1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।

1997 - चीन तथा अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।

2004 - टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर बने रहने का रिकार्ड बनाया।

2007 - आईपीसीसी ने ग्लोबल वार्मिग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।



03 फरवरी


1760- सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।

1815- विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड मेें खोला गया। 

1916- बनारश हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। 

1925- बम्बई (अब मुंबई) से कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवा शुरू हुई।

1934 - पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।

1945- रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ। 

1954- प्रयाग में कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में पांच सौ लोग मारे गये।

1969- तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता एवं पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री सी एन अन्ना दुरै का निधन।

1970- ओडिशा के तालचेर में देश की पहली और विश्व की सबसे लंबे कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी गयी।

1972- जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।

1978- महाकवि शंकर कुरुप का निधन।

1988-भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र”काे सैन्य बेड़े में शामिल किया गया। 

2000- प्रसिद्ध तबलावादक उस्‍ताद कुरैशी अल्‍ला रक्‍खा खान का निधन।

2007- बगदाद के एक बाजार में हुये बम धमाके में 135 लोगों की मौत और 339 अन्य घायल। 

2016- प्रसिद्ध राजनेता एवं मध्यप्रदेश के 23 वें राज्यपाल बलराम जाखड़ का निधन।




4 फरवरी


▪️1620 - हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

▪️1783 - इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।

▪️1797 - इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।

▪️1847 - मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।

▪️1881 - लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र 'केसरी' का पहला अंक आया था।

▪️1895 - अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।

▪️1920 - लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।

▪️1924 - महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।

▪️1932 - न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।

▪️1948 - श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।

▪️1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

▪️1976 - अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।

▪️1990 - केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।

▪️1994 - सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।

▪️1996 - दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।

▪️1998 - अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।

▪️2004 - सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लाँच।

▪️2006 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में 
भेजा।

▪️2007 - अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।

▪️2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।

▪️2008 - पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।

▪️2009 - गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी।

▪️2009 - इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।

▪️2011 - आज से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके हैं। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई जाएगी। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है। 

▪️2014 - माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।

▪️2019 - सीबीआई के नए निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने पदभार सम्भाला।

▪️2019 - मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में 5  करोड़ श्रद्वालुओं ने शाही स्नान किया।

▪️2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन स्थित मुगल उद्यान उत्‍सव का शुभांरभ किया।
 

4 फरवरी को जन्मे व्यक्ति 

▪️1881 - क्लिमेंट वोरोशिलोव - सोवियत संघ के राष्ट्रपति थे।

▪️1891 - एम. ए. अय्यंगार - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

▪️1922 - पंडित भीमसेन जोशी - भारत रत्न सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत (गायक)।

▪️1938 - बिरजू महाराज - बिरजू महाराज भारतीय नृत्य की 'कथक' शैली के आचार्य और लखनऊ के कालका - बिंदादीन घराने के एक मुख्य प्रतिनिधि।

▪️1974 - उर्मिला मातोंडकर - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

4 फरवरी को हुए निधन

▪️1960 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।

▪️1974 - सत्येन्द्र नाथ बोस - गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री थे।

▪️2001 - पंकज रॉय - भूतपूर्व भारतीय क्रिकेटर। (जन्म - 1928)

▪️2002 - भगवान दादा - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।

▪️2020 - केन्या के पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का निधन हो गया। 

4 फरवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार)।
श्री रामानन्दाचार्य जयन्ती (मतभेद से)।
श्री सत्येन्द्र नाथ बोस स्मृति दिवस।
पं. भीमसेन जोशी जयन्ती।
स्वतंत्रता दिवस (श्रीलंका)।
विश्व कैंसर दिवस।
चौरी चौरा दिवस 1922 (05 फरवरी 1922 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें जी)।




05 फरवरी


1630- सिखों के सातवें गुरु हर राय का पंजाब के कीरतपुर में जन्म । 

1679- जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया। 

1783- इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये। 

1870- फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया। 

1900- अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर। 

1904- क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ। 

1916- प्रसिद्व कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्मदिन। 

1917- मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया। 

1922- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। 

1924- रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ। 

1931- मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी। 

1961- ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ। 

1970- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 

2007- भारतीय मूल की सुनीता अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।















0 Comments:

Post a Comment