ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Tuesday, October 27, 2020

FEBRUARY ( 16 TO 20 )



FEBRUARY ( 16 TO 20 )


16 फ़रवरी



1723 - फ्रांस के लुई XV को लोगो से भरी बहुमत प्राप्त हुआ।
1751 - ग्रे की "एलजी लिविंग इन कंट्री चर्च यार्ड" का पहला प्रकाशन किया गया।
1760 - दक्षिण कैरोलिना के किले प्रिंस जॉर्ज में अमेरिकी मूल के बंधकों की मौत हुई।
1769 – कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1796 - डच द्वारा ग्रेट ब्रिटेन को सीलोन का नियंत्रण प्रदान किया गया।
1846 - सोबरायन की लड़ाई से भारत में सिख युद्ध का अंत हुआ।
1914 - लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच पहले विमान ने उड़ान भरी।
1918 – प्रथम विश्व युद्ध में शामिल होने और 1917 में क्रान्ति का सामना करने के कारण रुस के कमज़ोर हो जाने के बाद लिथवानिया/ लुथियाना ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
1946 – पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में सोवियत संघ के प्रतिनिधि ने वीटो अधिकार का प्रयोग किया।
1959 – क्यूबा में क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो क्यूबा के इतिहास में सबसे कम उम्र 32 साल में प्रधानमंत्री बने।
1969 - मिर्जा गालिब की 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया (पुण्य तिथि 15 फरवरी)।
1982 - काेलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में पहली बार जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
1986 - मेरिओ सोरेस पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति निर्वाचित।
1987 - पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1990 - सैम नुजोमा नामीबिया के पहले राष्ट्रपति निर्वाचित।
1994 - इंडोनेशिया के सुमात्रा में 6.5 तीव्रता के भूकंप के भीषण झटकों से 200 लोगों की मौत।
2001 - अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का इराक पर हमला।
2003 - विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को दया मृत्यु दी गई।
2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रारम्भ।
2005 – पर्यावरण की रक्षा के लिए क्योटो संधि दुनिया के कई प्रमुख देशों के राज़ी होने के सात साल बाद अस्तित्व में आई।
2008 - मध्य प्रदेश शासन द्वारा पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 - टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि ह्वीकल नाम से एक वाहन उतारा। 
2008 - बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने राज्य में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' का शुभारम्भ किया।
2008 - पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में मिराज विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
2009- कार्यवाहक वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने वर्ष 2009-10 का अंतरिम बजट पेश किया।
2010 - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कैलाश वाजपेयी, मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा तथा अंग्रेज़ी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी समेत 23 लोगों को वर्ष 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
2013 - पाकिस्तान के हजारा कस्बे स्थित एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 84 लोग मारे गए और 190 घायल हुए।
2019 - नौ दिन से पाँच प्रतिशत आरक्षण के लिए यातायात मार्ग पर बैठे राजस्थान में गुर्जरों ने आन्दोलन समाप्त किया।
2019 - पुलवामा आतंकी हमले की पूरे विश्व मे हुई निंदा।
2020 - यमन में सउदी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के हवाई हमले में कम से कम 31 लोग मारे गए।
2020 - इराक की राजधानी बगदाद में आज तड़के अमरीकी दूतावास के पास कई रॉकेट हमले हुए मगर इसमें किसी के मारे जाने की खबर नहीं।
2020 - अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1745 – मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म हुआ।
1822 - राजेन्द्रलाल मित्रा - भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।
1920 - आई एस जौहर नाम से विख्यात इंदरजीत सिंह जौहर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
1937 - गुलाम मोहम्मद शेख़ - अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक ।
1978 - वसीम जाफ़र - भारतीय क्रिकेटर।

16 फ़रवरी को हुए निधन

1901 – भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद् महादेव गोविन्द रानाडे का निधन हुआ।

1938 – प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चटोपाध्याय का निधन हुआ।
1944 – हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादा साहब फाल्के ( निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक )का नासिक में 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1956 - मेघनाथ साहा - गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक।
1966 – भारत के शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन हुआ।
2016 - बुतरस घाली - संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव थे।
2020 - मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व गोलकीपर और म्यूनिख के हीरो, हैरी ग्रेग का 87 वर्ष की आयु में निधन।

16 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्री वसन्त पंचमी ।
 श्री सरस्वती / वागीश्वरी पूजा / जयन्ती (माघ शुक्ल पंचमी )।
 श्री खटवांग जयन्ती ( माघ शुक्ल पंचमी )।
 होलिका स्थापना ( माघ शुक्ल पंचमी )।
 श्री रतिकाम महोत्सव।
 धुंडिराज गोविन्द फालके उपाख्य दादासाहब फालके स्मृति दिवस ।
 महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस ।
 दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस ।



17 फ़रवरी

▪️1370 - रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।
▪️1670- शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ क़िले को जीता।
▪️1698- औरंगज़ेब ने जिंजी के क़िले पर कब्ज़ा कर लिया।
▪️1813- प्रसिया ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
▪️1852- फ़्रांस में प्रेस सेंसर सहित अनेक दमनात्मक क़दम उठाए गये।
▪️1864 - अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान एच.एल. हनली नामक पनडुब्बी ने पहली बार एक युद्धपोत को नेस्तनाबूत किया।
▪️1865 – अमेरिका में गृह युद्ध के दौरान कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट को जला दिया गया।
▪️1867 - स्वेज़ नहर से पहला जहाज़ गुजरा।
▪️1878 - सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
▪️1882 - सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।
▪️1915 - गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
▪️1927 - वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।
▪️1931 - लॉर्ड इरविन ने गांधी जी का स्वागत वायसराय निवास में किया।
▪️1933 - अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी।
▪️1934 - पर्वतारोहण के दौरान बेल्जियम नरेश अल्बर्ट प्रथम की मौत हुई।
▪️1945 - सोवियत जवाबी कार्रवाई के दबाव में राकेट विशेषज्ञ वर्नर वान ब्राउन और अन्यों को वी-12 राकेट केन्द्र जर्मनी को ख़ाली करना पड़ा।
▪️1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकाें ने जीत हासिल की।
▪️1947 - सोवियत संघ में ‘वायस आॅफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
▪️1959 - वेनगार्ड 2 नामक पहला मौसम उपग्रह कक्षा में प्रक्षेपित किया गया।
▪️1962 - जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत।
▪️1964 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।
▪️1972 - ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
▪️1976 - मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।
▪️1979 – चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला किया।
▪️1982 - जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के ख़िलाफ़ साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया।
▪️1983 - नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।
▪️1987 – श्रीलंका के कुछ तमिलों ने हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपने कपड़े उतारकर प्रतिरोध दर्ज किया।
▪️1989 – मोरक्को में पश्चिमी अरब संघ की स्थापना के समझौते पर सहमति हुई।
▪️1990 - चेकोस्लोवाकिया की कम्यूनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया।
▪️1996 - रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने 'डीप ब्लू' नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
▪️1997 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
▪️1999 - प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं।
▪️1999 - पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया।
▪️2000 - संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया।
▪️2001 - आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय जहाज़ी बेड़ा पुनरीक्षण मुम्बई में शुरू ।
▪️2001 - अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों द्वारा इराक पर बमबारी, इराक द्वारा मुकाबले की घोषणा ,भारत द्वारा विरोध , इस्रायल से संघर्ष में दो फ़िलिस्तीनी मरे, 46 घायल।
▪️2002 - लश्कर के आतंकवादियों ने जम्मू के राजौरी ज़िले के नरला गांव में एक ही परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी।
▪️2002 - नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना व पुलिस केमम 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये।
▪️2004 - फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार।
▪️2005 - बंग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने भारतीय नागरिकता की मांग की।
▪️2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादी शिविद बंद करने को कहा।
▪️2007 - अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
▪️2008 - कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
▪️2008 - अनिल अंबानी ग्रुप ने रिलायंस पावर के सभी नान-प्रमोटर शेयर थारकों को मुफ़्त बोनस शेयर देने पर विचार करने की घोषण की।
▪️2008 - भारत संचार लिमिटेड ने ओरेकल सोल्युशंस के साथ समझौता लिया।
▪️2008 - अमीर सुल्तान के निर्देशन में बनी तमिल फ़िल्म चारुथिवीरन को 58वें बर्लिन अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में स्पेशल मेंशन सम्मान से नवाजा गया।
▪️2009- चुनाव आयोग ने अन्तिम चरण के मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल के प्रसारण पर रोक लगा दी।
▪️2014 - सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।
▪️2016 - तुर्की की राजधानी अंकारा में कुर्द आतंकवादियों के कार बम धमाके में 28 लोगों की मौत।
▪️2019 - भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ़ के कम से कम 40 जवानों के मारे जाने के तीन दिन बाद रविवार को प्रशासन ने पांच अलगाववादी नेताओं (मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़, अब्दुल गनी बट, बिलाल लोन, हाशिम क़ुरैशी और शबीर शाह )की सुरक्षा वापस ले ली ।
▪️2019 - चण्डीगढ़:भारत के साथ मिलकर मॉरीशस भी करेगा दुनिया में गीता का प्रचार, इस संकल्प के साथ मॉरीशस के पोर्ट लुइस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन।
▪️2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 किसानों को 1 लाख रुपए राशि के साथ दिया कृषि रत्न पुरस्कार।
▪️2020 - कांगों में एक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 30 घायल हुए।
▪️2020 - विश्व बैंक और भारत सरकार ने अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये।

17 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

▪️1792 - बुधु भगत - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा 'लरका विद्रोह' के आरम्भकर्ता।
▪️1881 - पूर्णसिंह -भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक थे।
▪️1899 - जीवनानन्द दास - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
▪️1954 - के. चन्द्रशेखर राव (कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव) - प्रतिद्ध राजनीतिज्ञ व भारत के नवगठित 29वें राज्य तेलंगाना के प्रथम मुख्यमंत्री (1953 में जन्म का भी वर्णन मिलता है)।
▪️1984 - सदा मोहम्मद सैयद - दक्षिण भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

17 फ़रवरी को हुए निधन

▪️1266 - मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ(कन्फर्म नहीं)।
▪️1827 – जॉन हेनरी पेस्टलोज़ी नामक स्वीज़रलैंड के बुद्धिजीवी का निधन हुआ।
▪️1883 - ब्रिटिश साम्राज्य के ख़िलाफ़ हथियारबंद संघर्ष की शुरुआत करने वाले क्रान्तिकारी वासुदेव बलवंत का निधन।
▪️1909 - अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन।
▪️1943 - जेम्स ब्रेड टेलर - भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर थे।
▪️1958 - पेरीन बेन पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।
▪️1968 - कैलाश नाथ काटजू - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
▪️1986 - जिद्दू कृष्णमूर्ति (जे कृष्णमूर्ति) - भारतीय दार्शनिक (जन्म 1895)।
▪️1988- कर्पूरी ठाकुर- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
▪️1993 - रानी गाइदिनल्यू - भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी।
▪️1994 - चिमनभाई पटेल - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
▪️2004 - जोस लोपेज़ पोरेटील्लो - मेक्सिको के राष्ट्रपति थे।
▪️2005 - पण्डित सीताराम चतुर्वेदी - प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार।
▪️2007 - महिला उत्थान को समर्पित और वयोवृद्ध गांधीवादी श्रीमती अरुणावेन देसाई का गुजरात में निधन।
▪️2017 - वेद प्रकाश शर्मा- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार।
▪️2020 - हॉल ऑफ फेम गोल्फर मिक्की राइट का 85 साल की उम्र में निधन हो गया।

17 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्री विमलनाथ जी ज्ञान ( माघ शुक्ल षष्ठी ) ।
 श्री विश्वेश्वरानन्द जयन्ती।
 महान क्रान्तिकारी श्री बुधु भगत जयन्ती ।
 श्री कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव जन्म दिवस।
 श्री वासुदेव बलवंत फडके शहीदी दिवस ।
 श्री कैलाश नाथ काटजू स्मृति दिवस।
 श्री कर्पूरी ठाकुर स्मृति दिवस।
 श्री चिमनभाई पटेल स्मृति दिवस।



18 फ़रवरी 

1614 - जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
1695 - फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
1884 - चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।
1900 - दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।
1905- शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
1911 - एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।
1915 - प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
1926 – फ़्रांस और स्पेन की संयुक्त सेना ने अमीर अब्दुल करीम रैफ़ी के नेतृत्व वाली मोरक्को की सेना के प्रतिरोध को कुचल दिया।
1930 - लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टाॅमबामग ने की। बाद में प्लूटो से ग्रह का दर्जा वापस ले लिया ।
1943 - नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
1946 – मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1954 - पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।
1965 – गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1970 - फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।
1971 – भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1977 - अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
1979 - सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
1979 - अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1983 - यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।
1988 - बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।
1989 - अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
1991 - आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
1996 – लंदन के वेस्ट एन्ड इलाके में एक डबल-डेकर बस में बम धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
1998 - सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
1999 - भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
1999 - सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
2001 - एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2002 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
2003 - दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
2006 - फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
2006 - भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस फिर से आरम्भ।
2007 - दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।
2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
2008 - आठ साल के सैन्य शासन के बाद पाकिस्तान में आम चुनाव सम्पन्न हुए।
2009 - लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।
2014 - यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।
2019 - पुलवामा हमला बदला - जैश कमांडर कामरान और गाजी समेत तीन आतंकियों की मुठभेड़ में मौत।मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल देहरादून , हवलदार श्योराम झूंझुनू , सिपाही हरिसिंह रेवाड़ी , पुलिसकर्मी अब्दुल रशीद कुपवाड़ा व सिपाही अजय कुमार हुए शहीद ।
2020 - भारत और रूस ने 16 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये।
2020 - भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के अनुसंधानकर्ताओं ने मंड्या में 14,100 टन के लिथियम भंडार की खोज की।
2020 - पाकिस्तान ने 600 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने की क्षमता वाली परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल 'राड-2' का सफल प्रक्षेपण परीक्षण किया।
2020 - अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी 2019 के राष्‍ट्रपति चुनाव में पांच महीने बाद विजयी घोषित।

18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1486 – बंगाल के आध्यात्मिक गुरु एवं कवि चैतन्य महाप्रभु देव भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे का जन्म हुआ।
1836 - रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।
1883 - मदन लाल ढींगरा - भारतीय क्रांतिकारी (18 सितंबर 1983 व 1987 जैसे अन्य मतभेद हैं , कन्फर्म कर लें) ।
1894- रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1899 - जय नारायण व्यास - एक भारतीय राजनेता , स्वतन्त्रता सेनानी और राजस्थान के तीसरे मुख्यमंत्री थे। 
1925 – हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ।
1926 - नलिनी जयवंत - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1927 - अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ - संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।
1927 - ख़य्याम - बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार।
1933 - निम्मी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1941 - अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।
1986 - जिया माणेक - एक भारतीय अभिनेत्री ।

18 फ़रवरी को हुए निधन

1266 – मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ।
1294 - क़ुबलय ख़ान, मंगोल सेनापति ।
1405 - तैमूर लंग - चौदहवी शताब्दी का एक शासक था जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। ।
1546 - मार्टिन लूथर, जर्मन धर्मसुधारक ।
1977 - अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
2010- निर्मल पांडे - फ़िल्म अभिनेता  निधन हुआ।
2016 - अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
2020 - बंगाली अभिनेता और पूर्व सांसद तपस पॉल का हृदय गति रुकने से मुंबई में निधन।
2020 - वरिष्ठ पत्रकार और कला कौमुदी दैनिक के संपादक एमएस मणि।
2020 - बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल।
2020 - फिक्की के पूर्व अध्यक्ष और केसीपी ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष वी एल दत्त का 82 वर्ष की आयु में निधन।
 

18 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

वसन्त ऋतु प्रारम्भ।
श्री चैतन्य महाप्रभु देव जयन्ती।
श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती ।
श्री जय नारायण व्यास जयन्ती।



19 फ़रवरी

▪️1389 - दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।
▪️1570 - फ़्रांसीसी सेना की मदद से एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया।
▪️1618 - वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और आस्ट्रेलिया का युद्ध समाप्त हुआ।
▪️1674 - ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं।
▪️1719 - मुग़ल शासक फर्रुख सियर की हत्या।
▪️1807 - तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
▪️1878 – थॉमस एडीसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया।
▪️1891 - अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ।
▪️1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई शहर डार्विन पर जापानी लड़ाकू विमानों के हमले में 243 लोग मारे गए।
▪️1959 - साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच एक समझौता हुआ।
▪️1963 - सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।
▪️1986 - देश में पहली बार कम्प्यूटरी कृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुयी।
▪️1989 - लेबनान में गृहयुद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से मुस्लिम और ईसाई नेता अरब लीग से बातचीत करने कुवैत गए।
▪️1991 - प्रदर्शनकारियों ने रोमानिया के राष्ट्रपति इयान इलूफू के इस्तीफ़े की मांग की।
▪️1993 - हैतो के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज़ डूबा।
▪️1999 - डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
▪️2001 - ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।
▪️2000 - तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
▪️2003 - इंडोनेशिया की संसद ने जून 2004 में होने वाले आम चुनाव में हर पार्टी को 30 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवार को देने संबंधी व्यवस्था दी।
▪️2003 - संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
▪️2004 - कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज़्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।
▪️2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
▪️2007 - भारत-बांग्लादेश में आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमति बनी।
▪️2007 - गाड़ी नंबर 9001 अप अटारी स्पेशल समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट के बाद लगी आग में 68 यात्री मारे गए।
▪️2008 - संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महाकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।
▪️2008 - पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को करारी शिकस्त मिली। 
▪️2008 - फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति का पद तथा सैन्य प्रमुख का पद छोड़ा।
▪️2009- केन्द्र सरकार ने उस विधेयक को समाप्त करने का निर्णय किया जिसमें 47 उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थानों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने की व्यवस्था की गई थी।
▪️2012 - मैक्सिको के न्यूवो लियोन के जेल दंगे में 44 लोग मारे गये।
▪️2015 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के सूरतगढ़ में मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड योजना लॉन्‍च की।
▪️2019 - निकहत ज़रीन और मीनाकुमारी देवी बुल्गारिया में स्ट्रैंजा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्‍केबाज बनीं।
▪️2019 - भारत दौरे पर आए सऊदी प्रिंस सलमान, प्रोटोकॉल तोड़ स्वागत के लिए पहुंचे पीएम मोदी व सुषमा स्वराज ने की स्पेन के विदेश मंत्री से मुलाकात, आतंकवाद के खात्मे पर भारत को मिला समर्थन।
▪️2019 - बंगलूरू में  रिहर्सल के दौरान  वायुसेना के दो सूर्यकिरण विमान आसमान में आपस में हवा में टकराए , हिसार के पायलट की मौत।
▪️2020 - सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने नई दिल्‍ली में अनुसंधान वार्षिकी इंडिया 2020 और भारत 2020 जारी किया।
▪️2020 - अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए नवगठित 'राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट ने महंत नृत्यगोपाल दास को ट्रस्ट का अध्यक्ष और चंपत राय को महासचिव तथा नृपेंद्र मिश्रा को भवन निर्माण समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया , 9 प्रस्ताव भी पारित।
▪️2020 - भारत वित्त मंत्रालय ने कोरोना को प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में रखने का एलान किया। 
▪️2020 - फ्रांस में विदेशी इमामों और मुस्लिम टीचर्स पर प्रतिबंध लगा।

19 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 

▪️1473 – हॉलैंड के गणितज्ञ और खगोल शास्त्री निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ। उन्होंने 1503 में यह पता लगाया कि पृथ्वी, सूर्य के चारों ओर 24 घंटों में एक बार अपना चक्कर पूरा करती है।
▪️1630 - छत्रपति शिवाजी महाराज महानतम मराठा शासक और गुरिल्ला युद्ध के जन्म दाता  का जन्म जुन्नेर में हुआ।।
▪️1717 - डेविड गैरिक - अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक थे।
▪️1898 - गोकुलभाई भट्ट - राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।
▪️1900 - बलवंतराय मेहता - एक भारतीय राजनीतिज्ञ और गुजरात के दूसरे मुख्य मंत्री थे।
▪️1906 - माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक थे। 
▪️1922 - सरदार बेअंत सिंह - कांग्रेस के नेता और पंजाब के 1992 से 1995 तक मुख्यमंत्री रहे।
▪️1925 - राम वी. सुतार - भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार हैं।
▪️1930 – के विश्वनाथ - दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक।
▪️1949 - पद्मनाभन बालाराम एक भारतीय जैव रसायनज्ञ और भारत के बैंगलोर में भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक । वह पद्म भूषण के तीसरे सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान के साथ-साथ TWAS पुरस्कार के प्राप्तकर्ता।
1964 सोनू वालिया - फ़िल्म अभिनेत्री (तारीख कन्फर्म नहीं...)।

19 फ़रवरी को हुए निधन

▪️1895 – हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।
▪️1915 - गोपाल कृष्ण गोखले, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक।
▪️1951 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और आलोचक आंद्रे जाइड का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
▪️1956 - नरेन्द्र देव - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।
▪️1978 - प्रसिद्ध गायक पंकज मलिक का निधन हुआ।
▪️1986 – उर्दू के प्रख्यात साहित्यकार, इतिहासकार और अध्ययनकर्ता मौलाना एजाज़ुल हक़ क़ुद्दूसी का निधन हुआ।
▪️1992 - नारायण श्रीधर बेन्द्रे - प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
▪️1997 – चीन के वरिष्ठ नेता और देश में आर्थिक सुधार की नींव डालने वाले डेंग ज़ियाउ पेंग का 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
▪️2016 - हार्पर ली - एक अमरीकी उपन्यासकार थीं जो अपने उपन्यास टू किल अ मॉकिंगबर्ड (To Kill a Mockingbird) के लिए विख्यात हुई।
▪️2017 - अल्तमस कबीर - भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
▪️2019 - जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में पैरा कमांडो नायब सुबेदार संदीप ने इलाज के दौरान दम तोड़ा , एक और जवान शहीद।
▪️2019 - नामवर सिंह - हिन्दी साहित्य में प्रगतिशील विचारधारा के शीर्ष आलोचक।

19 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्री नर्मदा जयन्ती ( माघ शुक्ल पक्ष सप्तमी को ) ।
 आचार्य कल्प श्री ज्ञान भूषण जी महाराज मुनि दीक्षा (जैन , माघ शुक्ल सप्तमी )।
 गुरु श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर  जयन्ती ।
 श्री छत्रपति शिवाजी जयन्ती ( तारिखानुसार ) ।
 श्री बलवंतराय मेहता जयन्ती।
 सरदार श्री बेअंत सिंह जयन्ती।
 नायब सुबेदार श्री संदीप शहीदी दिवस।
 श्री गोपाल कृष्ण गोखले स्मृति दिवस।
 मृदा स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड दिवस (भारत)।


20 फ़रवरी 


▪️1547 - एडवर्ड षष्ठम् का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
▪️1677 – फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।
▪️1798 - लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
▪️1811 – ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।
▪️1833 - मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
▪️1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
▪️1846 - अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।
▪️1847 - राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
▪️1868 - 'अमृत बाज़ार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
▪️1872 - न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स' खुला।
▪️1873 - कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
▪️1928 – ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी।
▪️1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
▪️1935 - कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
▪️1940 - इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
▪️1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
▪️1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।
▪️1962 - जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
▪️1965 - नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।
▪️1968 - मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
▪️1975 - मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
▪️1976 - मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
▪️1982 - कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
▪️1983 – उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई।
▪️1986 - सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण।
▪️1987 - मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।
▪️1988 - रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
▪️1989 - आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
▪️1999 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
▪️1999 - दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
▪️2000 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
▪️2001 - लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
▪️2002 - काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
▪️2003 - ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
▪️2007 - यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
▪️2008 - रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली।
▪️2008 - भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।
▪️2008 - अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
▪️2009- भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
▪️2015 - स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।
▪️2019 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और सऊदी अरब के युवराज  मोहम्‍मद बिन सलमान ने आपसी रिश्‍तों को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की - सऊदी अरब भारत में एक खरब डॉलर निवश करेगा।
▪️2019 - सरकारी सुरक्षा के दायरे में रहकर आतंकियों की भाषा बोलने वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी समेत 18 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा जम्मू--कश्मीर प्रशासन ने वापस ले ली तथा राज्य के 155 राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी घटा दी।
▪️2020 - जर्मनी में एक संदिग्ध स्वदेशी चरमपंथी ने हिसू शहर के शीशा बार और कैफे में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या की।
▪️2020 - अमरीकी वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस का पहला थ्री-डी आण्‍विक स्‍केल मानचित्र तैयार किया।

 20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

▪️1909 - अजय घोष - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता थे।
▪️1921 - राव बीरेन्द्र सिंह - एक भारतीय राजनेता थे और  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
▪️1932 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार।
▪️1935 - नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी - भारतीय राजनीतिज्ञ व आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
▪️1936 - जरनैल सिंह - फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक ।
▪️1945 - अनु कपूर, भारतीय अभिनेता।
▪️1947 - जयन्त कुमार मलैया - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता, मध्य प्रदेश।
▪️1973 - प्रियांशु चटर्जी - एक ▪️भारतीय मॉडल और अभिनेता है। 
▪️1976 - रोहन गावास्कर, क्रिकेटर।
▪️1988 – जिया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री।

20 फ़रवरी को हुए निधन

▪️1950 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई और राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन हुआ।
▪️1972 - शिवनारायण श्रीवास्तव - हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार।
▪️1985 - भवानी प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक।
▪️2001 - भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन।

 20 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 राव श्री बीरेन्द्र सिंह जयन्ती।
 श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी जयन्ती।
 श्री शरतचंद्र बोस स्मृति दिवस।
 अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस ।
 मिजोरम स्थापना दिवस ।
 विश्व सामाजिक न्याय दिवस।
 विश्व पैंगोलिन दिवस ( फरवरी के तीसरे शनिवार को )।





 कृपया ध्यान दें
     यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।






0 Comments:

Post a Comment