ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Saturday, October 31, 2020

JANUARY ( 05 TO 10 )



09 जनवरी

प्रवासी भारतीय दिवस

लगभग 20 वर्षों के विदेश प्रवास के पश्चात महात्मा गांधी ने 1915 में 09 जनवरी को स्वदेश लौटे थे। इस उपलक्ष्य में 2003 से प्रतिवर्ष 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।


1431 - फ्रांस में ‘जोन ऑफ आर्क’ के विरुद्ध मुकदमे की शुरुआत हुई। 

1718 - फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की।

1768 - फिलिप एस्टले ने पहले 'मॉर्डन सर्कस' का प्रदर्शन किया।

1792 - तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1816 - सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले 'डैवी लैम्प' का परीक्षण किया। 

1914 - महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे।

1915 - महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद बम्बई (अब मुंबई) पहुंचे।

1918 - भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध 'बैटल ऑफ बियर वैली' का आगाज हुआ।

1923 - जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली 'ऑटोगायरो फ्लाइट' का निर्माण किया।

1941 - यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियाें की हत्या।

1970 - सिंगापुर में संविधान अपनाया गया। 

1982 - पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।

1991 - अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात।

2001 - बंगलादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।

2005 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।

2007 - जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।

2008 - श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।

2009 - तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।

2011 - ईरान का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।

2012 - लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।

9 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1768 – फ़्रांस के क्रान्तिकारी नेता लैज़ेर होश का जन्म हुआ।
1889- वृंदावनलाल वर्मा, ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार ।
1921 - रामसुंदर दास - एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके।
1922 - हरगोबिन्द खुराना, भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित ।
1926 - अनूप कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। 
1927 - सुन्दरलाल बहुगुणा - प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और 'चिपको आन्दोलन' के प्रमुख नेता।
1934 - महेन्द्र कपूर, हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक ।
1968 – वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज जिमी एडम्स का जन्म हुआ। इन्होंने 54 टेस्ट में 3012 और वनडे में 2204 रन बनाए।
1974 - फ़रहान अख़्तर, भारतीय बॉलीवुड निर्देशक, अभिनेता, फ़िल्म निर्माता, गायक ।
1983 - शरद मल्होत्रा, भारतीय टेलीविजन अभिनेता ।

9 जनवरी को हुए निधन

1873 – 19वीं शताब्दी के सबसे साहसी यूरोपीय शासकों में गिने जाने वाले नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ।
1923 - सत्येंद्र नाथ टैगोर - भारत के प्रथम प्रशासनिक सेवा अधिकारी।
1945 -सर छोटूराम - भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।
1996 - मेरी एन इवांस उर्फ मेरी इवांस वाडिया उर्फ निडर नाडिया भारतीय फिल्मजगत की एक अभिनेत्री और स्टंट नायिका थीं।
2003 - क़मर जलालाबादी - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार व कवि।
2016 - हिंदी साहित्य में रवींद्र कालिया की ख्याति उपन्यासकार, कहानीकार।

10 जनवरी

विश्व हिन्दी दिवस

पहला विश्व हिन्दी सम्मेलन नागपुर में 10-14 जनवरी 1975 को आयोजित किया गया था। इस उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाने का निर्णय विदेश मंत्रालय ने 2006 में किया था


1616 - ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।

1692 - कलकत्ता(अब कोलकाता) के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले जाब चार्नोक का निधन।

1836 - प्राेफेसर मधुसूदन गुप्ता ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बाद मानव शरीर का विच्छेदन कर आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

1863- ब्रिटेन की राजधानी लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई।

1912 - ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।

1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्राज्य काे हराया।

1920 - वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में अाने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1920 - राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई। 

1940- जाने-माने गायक, गीतकार एवं अभिनेता के. जे. येसुदास का जन्म।

1946 - ब्रिटेन की राजधानी लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

1954 - ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार सभी 35 लोग मारे गए।

1963 - भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की।

1972 - पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद बाद शेख मुजीबुर रहमान राष्ट्रपति के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे।

1996 - जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर इजरायल के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे।

2005 - अमेरिका में कैलिफोर्निया के ला कोनचिता में भूस्खलन के कारण 10 लोगों की मौत।

2013 - पाकिस्तान के क्वेटा में बमबारी में 81 लोगों की मौत तथा 120 अन्य घायल हुए।

0 Comments:

Post a Comment