ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Wednesday, October 21, 2020

APRIL ( 16 TO 20 )




16 अप्रैल

1746 - जैकोबेट राइजिंग 1745 ( कल्लोडेन की लड़ाई, ब्रिटिश मिट्टी पर आखिरी लड़ाई ) क्यूम्बरलैंड के राजा के तहत रॉयलस्ट सैनिकों ने याकूब की सेना को हराया। 
1780 - म्यूनस्टर विश्वविद्यालय की , नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया, जर्मनी में स्थापना की गई। 
1797 - ब्रिटिश रॉयल नेवी में स्पिटहेड और नॉर्थ विद्रोह शुरू हुआ। 
1853 – भारत की पहली रेल बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन से ठाणे के बीच चली। इस ट्रेन की 14 बोगियों में 400 यात्रियों ने सवारी की।
1900 – अमेरिकी डाक कार्यालय ने पोस्टेज स्टांप की किताब जारी की।
1917 - पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
1919 – जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने को गांधी जी ने उपवास की घोषणा की।
1922 – जर्मनी-रूस के बीच इटली में एक समझौता हुआ जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है। यह समझौता दोनों देशों में डिप्लोमेटिक रिश्ते सुधारने के लिए और आपसी सहयोग के लिए किया गया था।
1925 – बुलगारिया के सोफिया शहर स्थित चर्च पर हुए हमले में 150 लोगों की मौत हुई।
1945 – सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मनी का रिफ्यूजी जहाज डूबा। जिसमें 7000 लोगों की मौत हुई।
1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुसी।
1945 – रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरू की।
1964 – ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल 'द ग्रेट ट्रेन रॉबरी' के लिए 12 लोगों को 307 साल की सजा सुनाई गई।
1970 – यूरोपीय देश फ्रांस में बर्फीले तूफान से 70 लोगों की मौत हुर्इ।
1972 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपोलो 16 का फ्लोरिडा से सफल परीक्षण किया।
1978 – ओडिशा में आए चक्रवती तूफान आने 180 लोगों की मौत हो गई।
1988 – ख़लीलुल वज़ीर नामक विख्यात फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता की ज़ायोनी शासन के लोगों ने टयूनिशिया में हत्या कर दी। वे बड़े ही देशभक्त फ़िलिस्तीनी थे।
1992 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने अपना इस्तीफा दिया।
1997 – मक्के से 10 किलोमीटर दूर मेना में एक गैस सेलेन्डर फटने से भीषण आग लग गयी जिसके परिणाम स्वरूप 343 हाजी शहीद और 1290 घायल हुए।
1999 - पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता।
1999 - न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला ।
1999 - अद्वैलाजीज बोतेफ़्लिका अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति बने।
2002 - दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
2004 - भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित शृंखला 2-1 से जीती।
2008 - उत्तर प्रदेश में लोकसभा के पाँच सीटों (आजमगढ़, खलीलाबाद, बिलग्राम, कुरनैलगंज तथा मुरादाबाद) के लिए हुए उप चुनाव में बसपा के प्रत्याशी विजयी रहे। 
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के पावर फायनान्स कार्पोरेशन (पीएफसी) ने वर्ष 2007-08 में 1209 करोड़ का शुछ मुनाफ़ा अर्जित करने के साथ ही चाजू वित्त वर्ष में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 69,498 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।
2008 - लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने इस बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।
2010 - ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्त्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।
2012  -सीरिया के संघर्ष में 55 लोगों की मौत। 
2013 - ईरान में भूकंप से 37 मरे।
2013- भारतीय रेल 160 साल की हुई। 
2013 - गूगल (google) ने अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है।
2019 - उच्‍चतम न्‍यायालय ने मुस्लिम महिलाओं को नमाज के लिए मस्जिद में प्रवेश की अनुमति देने की याचिका पर केन्‍द्र सरकार से जवाब मांगा।
2019 - पाकिस्‍तान में आंधी-तूफान और भारी बारिश से 26 लोग मरे।
2020 - दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति मून-जेई-इन की वामपंथी झुकाव वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसदीय चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया।

16 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1844 – फ़्रांस के लेखक और कवि ऐनाटल फ्रैंकस का पेरिस में जन्म हुआ।
1848 - कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें आधुनिक तेलुगु साहित्य में 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली।
1889 – लंदन के निकट एक स्थान पर विश्व विख्यात कमेडी अभिनेता चार्लज़ का जन्म हुआ। वे चार्ली चैपलिन के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हुए।
1934 - राम नाईक, एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे  (2014–2019)।
1961 - जारबोम गामलिन - भारतीय राजनीतिज्ञ थे और वे अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे ।
1978 – मशहूर अभिनेत्री और मॉडल लारा दत्ता का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ।
2020 - स्वतंत्रता सेनानी आर वी भुस्कुटे का निधन।

16 अप्रैल को हुए निधन

1951 - अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक।
1961 - रणधीर सिंह - प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी थे।
1966 - नंदलाल बोस - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार।
2011 - महाराजा मानसिंह और महारानी मरुधर कँवर के पुत्र ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह जयपुर के महाराजा थे (महावीर चक्र सम्मानित)।
2019 - यूपी-उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर का हृदय गति रुकने से निधन।

16 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

गुरू अंगददेव जोति जोत (प्राचीनपरम्परानुसार )।
 मेला गणगौर का दूसरा दिन।
 राजस्थान पुलिस दिवस ।
 भारतीय रेलवे परिवहन दिवस ।
 Foursquare Day .
 World Voice Day .
 National Healthcare Decisions Day (US) .



17 अप्रैल 

1524 – जियोवान्नी वेराजानो ने न्यूयॉर्क खाड़ी की खोज की।
1704 - पहला अमेरिकी अखबार; बोस्टन में जॉन कैंपबेल द्वारा प्रकाशित किया गया। 1711 - अपने भाई यूसुफ के मरने बाद चार्ल्स IV रोमन का सम्राट बना। 
1747 - फ्रेंच सैनिकों ने ज़ीव्स-फ्लैंडर्स, नीदरलैंड्स पर कब्जा किया। 
1758 - फ्रांसिस विलियम्स (पहला यूएस ब्लैक कॉलेज स्नातक) ने अपनी कविताओं को प्रकाशित किया। 
1774 - थिएफिलस लिंडसे द्वारा लंदन में एस्केस्ट स्ट्रीट चैपल का पहला स्पष्ट रूप से यूनिटेरिअन मंडल स्थापित किया गया।
1815 – इंडोनेशिया में तमबोरा ज्वालामुखी फटा। जिसमें करीब एक लाख लोग मारे गए।
1861 - अमेरिकी नागरिक युद्ध: वर्जीनिया संयुक्त राज्य संघ से अलग हुआ।
1875 – सर नेविले चैंबरलिन ने स्नूकर का अविष्कार किया।
1895 – जापान और चीन के बीच शिमोनोसेकी का समझौता हुआ।
1899 – कलकत्ता को पनबिजली मिली।
1915 – विश्व में पहली बार घातक गैस का प्रयोग युद्ध में हुआ।
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1946 – सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
1950 – पाकिस्तान का पहला राष्ट्रीय संग्रहालय स्थापित हुआ।
1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिलकर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1977 – स्वतंत्रता पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ।
1982 – कनाडा ने संविधान अपनाया।
1983 – भारत ने एसएलवी-3 राकेट का प्रक्षेपण किया।
1986 – नीदरलैंड और सिसली देशों के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल की।
1993 – अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
1995 – पाकिस्तान में बाल मज़दूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या हुई।
2003 - 55 वर्षों बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन।
2004 – ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध संगठन हमास के नेता और प्रसिद्ध फ़िलिस्तीनी नेता डाक्टर अब्दुल अज़ीज़ रन्तीसी की कार पर राकेट से आक्रमण करके उनको शहीद कर दिया।
2006 - सूडान के रवैये से चाड अफ़्रीकी संघ शांति वार्ता से हटा।
2007 - 2014 के एशियाड के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
2008 - मुद्रास्फीति की दर 0.27% गिरकर 7.14% हुई।
2008 - हानुंग टामस एण्ड टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने चीन की कम्पनी को ख़रीदने के लिए सहमति ज्ञापन दिया।
2008 - भारत व ब्राजील के बीच चार महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।
2013 – समलैंगिक वि​वाह न्यूजीलैंड में वैध हुआ।
2019 - राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटना में करीब 50 से ज्यादा लोगों की मौत।
2019 - टाइटन बनी दुनिया की चौथी सबसे तेज विस्तार वाली लक्जरी कंपनी।
2019 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति एलन गार्सिया ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
2020 - भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के परीक्षण के लिए कम लागत की जांच किट विकसित की व कोरोना की रैपिड टेस्टिंग शुरू करने वाला राजस्थान पहला राज्य बना।
2020 - भारत सरकार ने किसानों को अपनी कृषि उपज को मंडियों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए "कृषि रथ" एप्लीकेशन लांच की।

17 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1941 - आशाराम बापू ।
1972 – श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म हुआ।
1961 - गीत सेठी - भारत के बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी।

17 अप्रैल को हुए निधन

1794 - विलियम जोंस - अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।
1908 - राधानाथ राय - उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
1946 - वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री - भारत के समाज सुधारक।
1975- सर्वपल्ली राधाकृष्णन, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति ।
1997 - बीजू पटनायक एक भारतीय राजनीतिज्ञ, और दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री थे।
2004 - सौन्दर्या रघु - भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता थीं।
2005 - विष्णु कांत शास्त्री, भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे। ये उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे।
2013 - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त: वी. एस. रमादेवी।
2014 – प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन हुआ।
2020 - पूर्व इंग्लिश फुटबॉलर नॉर्मन का निधन।

17 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

मेवाड़ उत्सव पूर्ण (उदय ) ।
श्री गुरु हरगोविन्द सिंह जोति जोत (प्रा.म.) ।
भगवान अजितनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , चैत्र शुक्ल पंचमी )।
श्री बीजू पटनायक स्मृति दिवस।
श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति दिवस ।
ब्रिगेडियर श्री भवानी सिंह स्मृति दिवस (महावीर चक्र से सम्मानित) ।
विश्व हीमोफीलिया दिवस ।



19 अप्रैल 

▪️1451 – बहलोल खान लोदी ने दिल्ली पर कब्जा किया।
▪️1770 – कैप्टन जेम्स कुक आस्ट्रेलिया पहुंचने वाले पहले पश्चिमी व्यक्ति बने।
▪️1775 – अमेरिकी क्रांति का वास्तविक युद्ध हुआ।
▪️1807 – मिस्र की सेना से भारी पराजय का सामना करने के पश्चात ब्रिटेन की अतिक्रमणकारी सेना इसकंदरिया बंदरगाह से पीछे हटने पर विवश हुई।
▪️1852 – कैलिफोर्निया हिस्टोरिकल सोसायटी का गठन हुआ।
▪️1910 – हैली पुच्छल तारा पहली बार खुली आंखों से देखा गया।
▪️1919 – अमेरिका के लेस्ली इरविन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
▪️1933 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने गोल्ड स्टैंटर्ड को छोड़ने की घोषणा की।
▪️1936 – फिलिस्तीन में यहूदी विरोधी दंगे शुरू हुए।
▪️1948 – च्यांग काई शेक चीन के राष्ट्रपति बने।
▪️1950 – श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बने।
▪️1972 – बांग्लादेश राष्ट्रमंडल का सदस्य बना।
▪️1975 – तत्कालीन सोवियत रूस की मदद से पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट प्रक्षेपित किया गया।
▪️1977 - सेटेलाइट कम्यूनिकेशन का प्रारम्भ।
▪️1982 – नासा ने सैली राइड को पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होने का नाम दिया।
▪️1989 – अफ्रीकी देश सिएरा लियोन ने गणतंत्र की घोषणा की।
▪️1993 – अमरीकी पुलिस एफबीआई द्वारा डेविडियन मत के अनुयाइयों के मुख्यालय पर किए गए आक्रमण में इस समुदाय के 80 लोग ज़िन्दा जल कर मर गये।
▪️1999 - बी.बी.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समाचार पत्रिका आरम्भ करने की योजना।
▪️2001 - बी.एस.एफ़. ने मेघालय के गांव से बांग्लादेशी सेना को मार भगाया।
▪️2003 - चीन की महिला भारोत्तोलक बांग मिंग च्यान ने विश्व रिकार्ड बनाया।
▪️2005 - जर्मनी के कार्डिनल योसिफ़ रान्सिंगर रोमन कैथोलिक चर्च के नये पोप चुने गये।
▪️2006 - प्रथम अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को उनके द्वारा लाया गया चांद टुकड़ा भेंट किया गया।
▪️2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण करने के लिए नई कमेटी बनाने की घोषणा की।
▪️2008 - पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले प्रक्षेपास्त्र शहीन-2 का सफल परीक्षण किया। 
▪️2008 - फ़्रेंच गुयाना स्थित यूरोप के अंतरिक्ष केन्द्र कौरू से एरियन-5 रॉकेट से ब्राजील व वियतनाम के दो दूर संचार उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये गए।
▪️2010 - ग्लोबल वॉर्मिंग के सबूत मिलने के बाद नेपाल के पर्वतारोहियों की एक टीम एवरेस्ट के 8 हज़ार मीटर के ऊपर के डेथ ज़ोन की सफाई करेगी. इसी हफ़्ते शुरू होने वाले इस अभूतपूर्व सफाई अभियान में 20 नेपाली पर्वतारोही हिस्सा लेंगे. 'एक्ट्रीम एवरेस्ट एक्स्पेडिशन 2010' नामके इस अभियान की अगुवाई एवरेस्ट विशेषज्ञ नामग्याल शेरपा करेंगे।
▪️2011 – क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा की केन्द्रीय समिति में 45 वर्षों तक बने रहने के बाद पद से इस्तीफा दिया।
▪️2019 - माली के प्रधानमंत्री ने अशांत मोपती क्षेत्र में हिंसा के कारण भारी दबाव को देखते हुए इस्‍तीफा दिया।
▪️2019 - जम्मू-कश्मीरः सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर।
▪️2019 - अमेरिकी पत्रकार पर्ल की हत्या में शामिल दो पाकिस्तानी तालिबान आतंकी गिरफ्तार।
▪️2020 - गोवा कोरोना मुक्त होने वाला देश का पहला राज्य बना।

19 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

▪️1707 – फ़्रांस के लेखक जॉर्ज लुई बोफेन का जन्म हुआ।
▪️1864 - महात्मा हंसराज - पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद।
▪️1950 - एच. एस. ब्रह्मा - भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।
▪️1956 - मुकेश ऋषि हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।
▪️1968 - अरशद वारसी - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं।
▪️1977 - अंजू बॉबी जॉर्ज, भारत की प्रसिद्ध एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं।

19 अप्रैल को हुए निधन

▪️1728 - कीरत सिंह जू देव, घोषचन्द्र वंशीय नरेश थे।
▪️1882 - चार्ल्स डार्विन - महान् प्रकृतिवादी वैज्ञानिक थे।
▪️1895 – फ़्रांस के प्रसिद्ध रसायन शास्त्री लुई पास्चर का 70 वर्ष की आयु में देहांत हुआ।
▪️1910 - अनंत लक्ष्मण कन्हेरे - देश की आज़ादी के लिए शहीद होने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक।
▪️1933 - सैयद हसन इमाम - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।
▪️1943 - सी. विजय राघवा चारियर - प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता थे।
▪️1955 – प्रसिद्ध चिकित्सक और संरक्षणवादी जिम कार्बेट का निधन हुआ।
▪️1970 – ऊर्दू के प्रतिष्ठित साहित्यकार सय्यद इम्तेयाज़ अली ताज का निधन हुआ।
▪️2007 - द विजार्ड आफ़ आईडी सीरीज के कार्टूनिस्ट ब्रैंड पार्कर का निधन।

 19 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ।
श्री अनन्त लक्ष्मण कन्हेरे शहीदी दिवस।
भारत द्वारा उपग्रह क्षेत्र में प्रवेश दिवस (1975)।
विश्व लीवर दिवस।
BICYCLE DAY .




20 अप्रैल

▪️1611 – शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक का पहला ज्ञात मंचन हुआ।
▪️1712 – बहादुर शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा।
▪️1770 -  जॉर्जियाई राजा एरिकले द्वितीय ने असपिन्द्रा की लड़ाई में तुर्क सेना को हराया।
▪️1777 – न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
▪️1785 - थॉमस वार्टन को किंग जॉर्ज तृतीय द्वारा ब्रिटिश कवि पुरस्कार विजेता नियुक्त किया गया।
▪️1802 – वहाबियों ने इराक़ के पवित्र नगर कर्बला पर हमला किया और सैकड़ों शिया मुसलमानों को मार डाला।
▪️1845 - रोमोन कैस्टिला पेरू के राष्ट्रपति बनाये गए।
▪️1857 – पंजाब और पहाड़ी रियासतों में शुरू हुई आजादी की पहली लड़ाई का बीज कसौली में बोया गया था।
▪️1888 – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत हुई।
▪️1920 – अलबामा और मिसीसीपी में तूफान से 219 लोगों की मौत हुई।
▪️1939 – जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के पचासवें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
▪️1940 – आरसीए द्वारा पहला इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप दिखाया गया था।
▪️1946 – संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ़ नेशन्स भंग की गई।
▪️1953 – कोरिया और संयुक्त राष्‍ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ।
▪️1960 – एयर इंडिया के बेड़े में पहला जेट विमान बोइंग 707 शामिल हुआ।
▪️1971 – भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच जीता (कन्फर्म नहीं)।
▪️1972 – अपोलो 16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चाँद पर उतरने वाली इतिहास की पाँचवीं टीम बनी।
▪️1973 – कनाडा का एएमआईके ए-2 पहला व्यावसायिक उपग्रह बना।
▪️1978 – सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिरा दिया।
▪️1992 – दुनिया का सबसे बड़ा मेला एक्सपो ’92, सेविले, स्पेन में खोला गया।
▪️1997 – इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
▪️1999 – अमरीकी नगर डेनवर के कोलंबाइन स्कूल में हाईस्कूल के दो छात्रों ने अंधाधुँध गोलीबारी में 25 लोगों को मार दिया।
▪️2010 – मैक्सिकों की खाड़ी में ब्रिटिश पेट्रोलियम के नियंत्रण वाली ऑयल जेटी, Deepwater Horizon में भीषण विस्फोट हुआ।
▪️1999 - जर्मन के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द प्रेसिडेंशियल मेडल आफ़ फ़्रीडम' से सम्मानित।
▪️2006 - भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
▪️2008 - महाराष्ट्र भाजपा के नेता व राष्ट्रीय महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
▪️2008 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
▪️2011 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलवी' ने 20 अप्रॅल, 2011 बुधवार को तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर दिया।
▪️2012- अमेरिकी मीडिया ने भारत के अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण पर कहा है कि इससे भारत को उसके पड़ोसी देश चीन के बराबर में खड़ा कर दिया है।
▪️2019 - राष्ट्रपति सिसी को मिस्र में 2030 तक सत्ता सौंपने वाला जनमत संग्रह शुरू।
▪️2019 - मैक्सिको में पार्टी के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने 13 सदस्यों की हत्या की।
▪️2019 - सीरिया में आईएस का बड़ा हमला, रेगिस्तानी इलाके में घात लगाकर 35 सैनिकों को मारा।
▪️2020 - कोरोना: भारतीय सेना ने कर्मियों को 'हरे, पीले व लाल' तीन श्रेणियों में बांटा।
▪️2020 - हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीमार लोगों को नि: शुल्क ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने के लिए ई-संजीवनी- ओपीडी की शुरूआत की।

20 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

▪️1592 – अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं है।)।
▪️1870 – उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक़ का जन्म हुआ।
▪️1889 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म हुआ।
▪️1895 - मलिक ग़ुलाम मोहम्मद - पाकिस्तान के तीसरे गवर्नर-जनरल थे।
▪️1914 - गोपीनाथ मोहंती, उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
▪️1920 - जुथिका रॉय, प्रसिद्ध भजन गायिका।
▪️1924 - चन्द्रबली सिंह, एक लेखक होने के साथ-साथ उत्कृष्ठ कोटि के अनुवादक।
▪️1950 - चंद्रबाबू नायडू, प्रसिद्ध राजनेता (तेलगु देशम पार्टी)।
▪️1965 - मुकुल संगमा - मेघालय के मुख्यमंत्री रहे।
▪️1972 - ममता कुलकर्णी, भारतीय अभिनेत्री ।

20 अप्रैल को हुए निधन 

▪️1912 – काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन हुआ।
▪️1947 - गौरीशंकर हीराचंद ओझा, भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
▪️1960 - पन्नालाल घोष - भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक।
▪️1970- शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर।
▪️2004 - कोमल कोठारी - राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।
▪️2020 - बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ रुद्रतेज सिंह का निधन।

20 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 मेला मनसादेवी ( हरियाणा )।
 श्री चन्द्र बाबू नायडू जन्म दिवस ।
 श्री मुकुल संगमा जन्म दिवस ।






0 Comments:

Post a Comment