ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Tuesday, October 20, 2020

APRIL ( 26 TO 30 )




27 अप्रैल

● 1526 — मुगल शासक बाबर  दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
● 1662 — नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
● 1805 — अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
● 1878 — कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी।
● 1908 — लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।
● 1940 — नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।
● 1941 — द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।
● 1942 — अमेरिका के आेकलाहोमा प्रांत में भयंकर तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।
● 1960 — फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया।
● 1960 — नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना हुई।
● 1961 — अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।
● 1961 — अफ़्रीक़ा महाद्वीप के सीएरा लियोन देश को स्वतंत्रता मिली यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था।
● 1963 — क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
● 1967 — अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।
● 1972 — अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।
● 1976 — अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई।
● 1984 — लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ और वहां बंधक बनाए गए कूटनयिक चलकर बाहर आ गए।
● 1989 — बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हुई।
● 1992 — ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।
● 1993 — अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस-32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हुई।
● 1993 — एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।
● 1994 — दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
● 1999 - यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा।
● 1999 - दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।
● 2005 - टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
● 2006 — न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।
● 2008 - राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।
● 2008 - पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया। 
● 2008 - मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।
● 2010 - यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम 'आधार' तथा नया लोगो पेश किया।
● 2011 — अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।
● 2011 — सत्य साईं बाबा को महासमाधि दी गई।
● 2012 — यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।
● 2019 - श्रीलंका में तीन और धमाके, छापेमारी के दौरान आतंकी ने खुद को उड़ाया।
● 2019 - हिमाचल प्रदेश में नीजी बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत।
● 2020 - COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 (Pitch Black 2020) को रद्द कर दिया गया।
● 2020 - राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों में जाति का उल्लेख नहीं करने का आदेश जारी किया ।

 27 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

● 1820 - हरबर्ट स्पेन्सर, प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री थे।
● 1912 - ज़ोहरा सहगल - प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
● 1920 - मनीभाई देसाई, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
● 1922 — अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का जन्म हुआ।
● 1947 - हरीश रावत, उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री ।
● 1949 - पी. सतशिवम - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।

27 अप्रैल को हुए निधन 

● 1930 - टी. के. माधवन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
● 1960 — बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन हुआ।
● 1998 - गुयेन वैन लिंह - वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
● 2009 - फ़िरोज़ ख़ान - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
● 2010 - हेमंत दास, उड़िया फ़िल्म अभिनेता।
● 2014 - राकेश दीवाना - छोटे पर्दे के भारतीय अभिनेता, मोटापा घटाने के ऑपरेशन में समस्या से निधन।
● 2017 - लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता व राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन।

27 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 कुम्भ का चौथा / अन्तिम शाही स्नान पर्व ( हरिद्वार )।
 मेला बालाजी ( सालासर )।
 मास पर्यन्त पनिसरा / प्याऊ चलाना चाहिये (अशक्ति में धर्म घटादि / मटकादि दान )।
 श्री हनुमान जन्मोत्सव (सूर्योदय काल में दक्षिण भारत एवं काशी के संकट मोचन मन्दिर में )।
 छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि ( श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं )।
 श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती ( चैत्र शुक्ल पूर्णिमा )। 
 श्री हरीश रावत जन्म दिवस ।
 श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस ।



28 अप्रैल 

● 1786 – बंगाल के पहले गवर्नर जनरल वॉरेन हैस्टिंग्स के खिलाफ भ्रष्टाचार के नये मामले शुरू हुए।
● 1788 – मैरी लैंड अमेरिकी संविघान की पुस्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
● 1829 – यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित किये।
● 1847 – जार्ज बी. वेशन अमेरिका के न्यूयाॅर्क न्यायालय में जाने वाले पहले अश्वेत नागरिक बने।
● 1901 – बेल्जियम और नीदरलैंड के बीच पहला फुटबाल मैच खेला गया जिसमें बेल्जियम ने 8-0 से बाजी मारी।
● 1910 – इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम व्हाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया।
● 1914 – अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की मौत हुई।
● 1916 – बीजी तिलक ने भारतीय गृह नियम लीग की स्थापना की।
● 1932 – इंसानो के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई।
● 1935 – रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत हुई।
● 1945 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या हुई।
● 1956 – फ्रांस के आखिरी सैनिक ने वियतनाम छोड़ स्वदेश वापसी की।
● 1964 – जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में शामिल हुआ।
● 1969 – फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति चार्ल्स डी. गॉल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
● 1986 – सोवियत संघ ने हादसे के दो बाद स्वीकारा कि 25 अप्रैल को यूक्रेन के चेरनोबिल में परमाणु रिसाव हुआ।
● 1995 – दक्षिण काेरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लाेगों की मौत हुई।
● 1995 – श्रीलंकाई विमान बीएई-748 के पलाली कस्बे में दुर्घटनाग्रस्त होने से 52 लोगों की मौत हुई।
● 1999 - अमेरिकी वैज्ञानिक डाक्टर रिचर्ड सीड द्वारा एक वर्ष के अंदर मानव क्लोन बनाने की घोषणा ।
● 1999 - विश्वभर में हज़ारों कम्प्यूटरों को चेर्नोबिल वायरस ने ठप्प किया।
● 2001 – अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस एंथनी पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने।
● 2001 - पहला अंतरिक्ष सैलानी टेनिस टीटो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
● 2002 - बुकर पुरस्कार का नया नाम 'मैन बुकर प्राइज फ़ॉर फ़िक्शन' रखा गया, पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया।
● 2003 – दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।
● 2004 - थाबोम्बेकी ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 
● 2004 - थाइलैंड में पुलिस चौकी पर हमले में 122 लोगों की मृत्यु।
● 2007 – श्रीलंका का हराकर आॅस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व चैंपियन बना।
● 2008 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरों) ने पीएसएलवी-सी9 के साथ 10 सैटेलाइट एक साथ छोड़कर एक नया इतिहास रचा।
● 2008 - मलेशिया में भारतीय मूल के दस सांसदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 
● 2008 - पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरान्त प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया।
● 2019 - चीन-पाकआर्थिक कॉरिडोर के तहत दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर।
● 2019 - इंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़ से 10 की मौत , हजारों लोग बेघर हुए ।
● 2019 - पेइचिंग में भारत निशानेबाजी विश्‍व कप में तीन स्‍वर्ण और एक रजत जीत कर पदक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर।
● 2019 - करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के करीब खुदाई में मिला 500 साल पुराना कुआं।
● 2019 - 17 वर्षीय भारतीय छात्रा ने मिसाल कायम की ,प्रवेश के लिए सात अमेरिकी विश्वविद्यालयों में चयनित।
● 2019 - हिसार की रहने वाली 16 वर्ष की शिवांगी पाठक ने सबसे कम उम्र में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया ।
● 2020 - केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए "पीटरबर्ग क्लाइमेट डायलॉग" के 11वें सत्र में भाग लिया।
● 2020 - एशियाई विकास बैंक ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में मदद के लिए भारत को डेढ़ अरब डॉलर के ऋण की मंजूरी दी।

28 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

● 1791 - हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष (कन्फर्म नहीं)।
● 1897 - ये जियानयिंग - चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष थे।
● 1924 - केनेथ कौंडा - ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति थे।
● 1929 - भानु अथैया - भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध ड्रेस डिज़ाइनर।
● 1971 – हिंदी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक निखिल आडवाणी का जन्म हुआ।

28 अप्रैल को हुए निधन

● 1740 - बाजीराव प्रथम, मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक था।
● 1740 - मस्तानी - बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी थी (कन्फर्म नहीं)।
● 1992 - विनायक कृष्ण गोकाक - 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
● 2020 - लिवरपूल के पूर्व खिलाड़ी माइकल रॉबिन्सन का निधन।

 28 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 भगवान पार्श्वनाथ जी गर्भकल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण द्वितीया )।
 श्री विनायक कृष्ण गोकाक स्मृति दिवस।
 विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य व सुरक्षा दिवस { World Day for Safety and Health at Work (UN , ILO)} .




29 अप्रैल

● 1661 – चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया।
● 1639 – दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गयी (कन्फर्म नहीं)।
● 1706 - सम्राट जोज़ेफ़ आई को कोलोन और बवेरिया का राजा बनाया गया।
● 1781 - अमेरिकी युद्ध स्वतंत्रता के दौरान फ्रैंच बेड़े टोबैगो में रह गया।
● 1784 - बी फ्लैट, K454 (वियना) में मोजार्ट के सोनाटा का प्रीमियर हुआ।
● 1805 - रुचर जेन स्चिमेल्पेनिनक को नेपोलियन द्वारा बैटवियन गणराज्य के ग्रांड पेंशनरी के रूप में नियुक्त किया गया।
● 1813 – अमेरिका में जेएफ हम्मेल ने रबर का पेटेंट कराया।
● 1817 - रश-बैगोट संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
● 1882 - दुनिया का पहला ट्रॉलीबस आपरेशन बर्लिन में शुरू किया गया।
● 1903 – कनाडा के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में हुए भूस्खलन से 70 लोगों की मौत।
● 1930 – ब्रिटेन और आॅस्ट्रेलिया के बीच टेलीफोन की सेवा शुरू हुई।
● 1939 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
● 1945 – जापान की सेना ने रंगून छोड़ा।
● 1965 – पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया।
● 1978 – अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने सत्ता हासिल की। काबुल रेडियो पर घोषणा की गई कि उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वायुसेनाध्यझ लड़ाई में मारे गये हैं।
● 1982 – इंटरनेशनल डांस डे की शुरुआत।
● 1991 – बंगलादेश के चटगांव में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
● 1992 – अमरीका के लॉस एंजेलेस में दंगे भड़के।
● 1993 – पहली बार बकिंघम पैलेस को आम जनता के लिए खोला गया और जिसे देखने के लिए आठ पाउंड का टिकट लगा।
● 1997 - रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध लागू।
● 1999 - बच्चों के यौन शोषण पर रोक संबंधी विधेयक जापानी संसद में मंजूर।
● 2005 – सीरिया ने लेबनान से अपनी सेना को वापस बुलाया।
● 2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़-6 का परीक्षण किया।
● 2008 - ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद एक संक्षिप्त यात्रा पर भारत पहुँचे।
● 2008 - तिब्बत में मार्च 2008 में भड़की हिंसा के सिलसिले में एक स्थानीय अदालत ने 17 लोगों को 3 साल की क़ैद की सज़ा सुनाई।
● 2010 - भारत ने दुश्मनों के रडार की पकड़ में नहीं आने वाले मुंबई की मंझगांव गोदी में निर्मित आधुनिकतम उपकरणों से लैस युद्धपोत आईएनएस शिवालिक को नौसेना में शामिल किया। 
● 2010 - भारतीय इंजीनियर हरपाल कुमार ने लंदन में आँत में कैंसर के शिकार लोगों का ब्लड टेस्ट कर रोग का पता लगाने के बजाय उनके पेट का निरीक्षण कर सकने वाले कैमरे का आविष्कार किया है। इससे इस बीमारी की समय से पहले ही पहचान की जा सकेगी और 43 प्रतिशत रोगियों को मृत्यु से बचाया जा सकेगा।
● 2011 – लंदन के एतिहासिक चर्च वेस्टमिनस्टर एबे में ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का विवाह हुआ।
● 2019 - पाकिस्तान ने 55 भारतीय मछुआरों के साथ पांच नागरिकों को किया रिहा।
● 2019 - श्रीलंका में चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लागू, मुस्लिम महिलाएं नहीं पहन पाएंगी नकाब।
● 2019 - इंडोनेशिया में बाढ़ से 29 लोगों की मौत, दर्जनों लापता।
● 2020 - कोरोना - केन्‍द्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों सहित फंसे हुए लोगों के अंतर राज्‍यीय आवागमन की अनुमति दी।
● 2020 - भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण की स्थापना की।

29 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

● 1547 - भामाशाह - मेवाड़ के महाराणा प्रताप के मित्र, सहयोगी और विश्वासपात्र सलाहकार।
● 1848 - राजा रवि वर्मा, विख्यात चित्रकार।
● 1867 - डॉ शंकर अबाजी भिसे - भारत के एक वैज्ञानिक एवं अग्रणि आविष्कारक थे ।
● 1919 - अल्ला रक्खा ख़ाँ, सुविख्यात तबला वादक, भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल और संगीत वादकों में से एक।
● 1936 - ज़ुबिन मेहता - भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय संगीत निर्देशक।
● 1938 - ई. अहमद -एक राजनेता के रूप में भारत के दसवीं- ग्यारहवीं - बारहवीं- तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा सांसद के सदस्य रह चुके।
● 1946- अजीत जोगी- छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री।

29 अप्रैल को हुए निधन

● 1958 - गोपबन्धु चौधरी - उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
● 1960 - बालकृष्ण शर्मा नवीन - हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
● 1979 - राजा महेन्द्र प्रताप - भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
● 1997 - आर. एन. मल्होत्रा - भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर।
● 1999- केदार शर्मा - भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार।
● 2010 - कमलादेवी शुक्ला, गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका।
● 2020 - इरफ़ान ख़ान -भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता थे।
● 2020 - स्वतंत्रता सेनानी और पद्मश्री से सम्मानित हेमा भारली का निधन।

 29 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 श्री भामाशाह जयन्ती ।
 तबला वादक अल्ला रक्खा खाँ जयन्ती ।
 श्री अजीत जोगी जयन्ती ।
 डॉ शंकर अबाजी भिसे जयन्ती।
 महान क्रान्तिकारी राजा महेन्द्र प्रताप स्मृति दिवस ।
 अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस ।



30 अप्रैल 

• 1563 – यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।
• 1598 – अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ।
• 1789 – जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
• 1863 – ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना को ब्रिटिश नौसेना में भेजा गया।
• 1864 – न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
• 1904 – पहली बार आइसक्रीम कोन का डेब्यू हुआ।
• 1908 – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।
• 1945 - जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।
• 1956 – अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत हुई।
• 1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी।
• 1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
• 1985 – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बॉस (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
• 1991 – अंडमान में ज्वालामुखी फटा।
• 1991 – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।
• 1993 – सीईआरएन ने वल्र्ड वाइड वेब (WWW) सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक डोमेन में रखा।
• 1999 - लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का 'नेशनल मैंगनीज अवार्ड' प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
• 2000 - आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
• 2001 - फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।
• 2002 - पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
• 2004 - फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
• 2005 - नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
• 2006 - 2011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
• 2007 - नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
• 2008 - चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
• 2010 - हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को "फाल्के आइकॉन" से सम्मानित किया गया।
• 2013 – नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।
• 2017- नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।
• 2019 - केरल से आईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया।
• 2020 - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठनने कोरोना वायरस पर आज एक आपात बैठक बुलाई ।
• 2020 - राष्‍ट्रीय टेलीविजन चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण धारावाहिक ने सबसे ज्‍यादा देखे जाने वाले कार्यक्रम का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया।

30 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

• 1870 - दादा साहब फाल्के - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।
• 1896 – आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म हुआ।
• 1927 - फातिमा बीबी - सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश।
• 1949 - एंटोनियो गुटेरेस - संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव।

30 अप्रैल को हुए निधन

• 1030 – गजनी के सुलतान महमूद का निधन हुआ।
• 1837 - हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।
• 2020 - जाने-माने फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई में निधन।
• 2020 - भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान चुन्नी गोस्वामी का निधन।
• 2020 - दिल्ली के प्रतिष्ठित इतिहासकार और इतिवृत्त लेखक रोनाल्ड विवियन स्मिथ का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

30 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

सती अनुसुइया जयन्ती ( बैशाख कृष्ण चतुर्थी) ।
श्री धुन्दीराज गोविंद फाल्के (दादा साहब फाल्के ) जयन्ती ।
सरदार हरि सिंह नलवा स्मृति दिवस ।
आयुष्मान भारत दिवस।
अन्तर्राष्ट्रीय जैज दिवस ( International Jazz Day )।
National Honesty Day ( United States )  .





0 Comments:

Post a Comment