ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Saturday, October 24, 2020

MARCH ( 16 TO 20 )

 17 मार्च 


1527 – चित्तौडग़ढ़ के राणा संग्राम सिंह प्रथम आगरा के युद्ध में बाबर से पराजित हुए।
1672 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1769 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के बुनकरों पर प्रतिबंध लगाया।
1782 – मराठा शासकों और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सल्बाई की संधि हुई।
1870 – मासेचुएट्स में वेलेसली कॉलेज की स्थापना हुई।
1886 – मिसिसिपी में 20 अश्वेत लोगों की हत्या हुई।
1906 – ताइवान में आए भूकंप में तकरीबन 1200 लोगों की मौत हो गई।
1929 – जनरल मोटर्स ने जर्मनी की ऑटो कंपनी एडम ओपल का अधिग्रहण किया।
1942 – दुनिया में कला के बेहतरीन संग्रहों में से एक नेशनल गैलरी ऑफ आर्ट को अमेरिका में राष्‍ट्रपति फ्रैंकलिन डी रुजवलेट द्वारा खोला गया।
1943 – विलेम जे कोल्फ ने कृत्रिम गुर्दे की मशीन का उपयोग कर विश्व का पहला हेमोडायलिसिस किया था जो कि असफल रहा।
1959 – बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा तिब्बत से भारत पहुंचे।
1978 – दक्षिणी लेबनान पर इजरायल के हमले के चलते हजारों फ़िलिस्तीनी को अपने घर बार छोड़ कर भागना पडा था।
1987 – भारत के मास्टर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर से संन्यास लिया। भारत-पाक के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम, बेंगलौर में आखिरी मैच था।
1992 – दक्षिण अफ्रीका में जनमत संग्रह हुआ, जिसमें चमड़ी के रंग के आधार पर इंसानों में भेद करने के नियम को खत्म कर दिया गया।
1992 – अर्जेन्टीना में स्थित इजरायली दूतावास पर हमले में 28 मरे।
1994 – रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
1996 – क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर खिताब जीता।
1998 - झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
2002 - नेपाल में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 68 माओवादी मारे गये।
2003 - श्रीलंका शांति वार्ता का छठा दौर हाकीन, जापान में शुरू।
2004 – नासा का मैसेंजर बुध के चारों ओर कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2006 - अमेरिका ने भारत को भरोसेमन्द साझीदार घोषित किया।
2008 - चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए 'चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक' 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ।
2008 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुँचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया।
2008 - लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
2009- बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी बेंचमार्क प्रधान उधारी दरों में 0.5% की कटौती की।
2011 – संयुक्त राष्ट्र ने इसी दिन लीबिया में नो फ्लाई ज़ोन बनाने हेतु एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। इस प्रस्ताव का आधार बना कर पश्चिमी देशों ने लीबिया में चल रहे गृह युद्ध में हस्तक्षेप किया और लीबिया में कर्नल मुम्मर गद्दाफी के प्रभुत्व वाली सरकार को गिरा दिया।
2013 – इराक के बसरा में आत्मघाती कार हमले में दस लोगों की मौत हुई।
2018- मॉरिशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब-फकीम का अपने पद से इस्तीफा।
2019 - पाक में आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई, अजहर के बेटे और भाई समेत 100 से ज्यादा गुर्गे गिरफ्तार।
2019 - इंडोनेशिया के पापुआ में आई अचानक बाढ़, 50 लोगों की मौत, दर्जनों लापता।
2019 - न्यूजीलैंड मस्जिद हमलाः गोलीबारी में घायल सात भारतीयों समेत कुल 50 लोगों की मौत।
2020 - इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने पवित्र शिया शहर नजफ के पूर्व गवर्नर अदनान जुरफी को नया प्रधानमंत्री नामजद किया।
2020 - केरल सरकार ने कोरोनोवायरस से निपटने के लिए 'ब्रेक द चेन' नाम से एक विशाल हैंडवाशिंग अभियान शुरू किया।
2020 - बांग्लादेश में “जतीर पीता” बंगबंधु शेख मुजीबुल रहमान की 100 वीं जयंती मनाई गयी।

 17 मार्च को जन्मे व्यक्ति 

1864 - जोसेफ़ बैपटिस्टा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।
1891 - रामनवमी प्रसाद - जाति-भेद के विरोधी और महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे।
1946 - पृथ्वीराज चह्वाण, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1962 – भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का जन्‍म हरियाणा के करनाल जिले में हुआ।
1990 – बैटमिंटन प्‍लेयर साइना नेहवाल का जन्‍म हुआ।

 17 मार्च को हुए निधन 

1977 - सिद्धेश्वरी देवी - शास्त्रीय संगीत गायिका।
1989 - हेमवती नंदन बहुगुणा - उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले जानेमाने राजनीतिज्ञ और राजनेता थे।
2019 - मनोहर पार्रीकर भारत के एक राजनेता थे जो तीन बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे।
2020 - बेट्टी विलियम्स - उत्तरी आयरलैंड की राजनीतिक कार्यकर्ता, नोबेल पुरस्कार विजेता।
2020 - जाने-माने मराठी अभिनेता जयराम कुलकर्णी का निधन।

 17 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 श्री पृथ्वीराज चह्वाण जन्म दिवस।
 महान अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला जयन्ती।
 श्री हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति दिवस।
 श्री मनोहर पार्रीकर स्मृति दिवस।


 18 मार्च 


1801 – भारत में पहले आयुध निर्माण कारखाने की स्थापना हुई।
1910 – गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
1922 – ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह के मामले में महात्मा गांधी को 6 साल की जेल की सजा सुनाई थी।
1940 – इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाफ जर्मनी का साथ दिया।
1944 – नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा के रास्ते भारत में प्रवेश किया।
1953 – पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
1965 – सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
1966 – इंडोनेशिया में जनरल सुहार्तो ने सरकार बनाई।
1971 – पेरू में भूस्खलन से 200 लोग मरे।
1974 – अरब के अधिकांश तेल उत्पादक देशों ने अमेरिका के खिलाफ व्यापार रोक को हटा लिया।
1978 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी देने का फैसला हुआ।
1990 – अमरीकी संग्रहालय से 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई। संग्रहालय ने इन चोरों पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया। इसके बावजूद भी इन कलाकृतियों का कुछ भी पता नहीं चला ।
1997 – तुर्की में रूस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोग मरे।
2000- उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
2003 – ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के इराक पर हमले को अमेरिका के साथ मिलकर चलाने को सही ठहराया था।
2006- संयुक्त राष्ट्र ने 'मानवाधिकार परिषद' के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया। 
2008 - टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में 'डॉक्टर ऑफ़ सांइस' की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2008 - भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
2008 - पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
2009- केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।
2013- 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा। 'पान सिंह तोमर' को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।
2017- योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमन्त्री बने।
2019 - श्री मनोहर पर्रिकर का  मीरामार बीचपर  अंतिम संस्‍कार , प्रमोद सावंत को गोवा के सीएम, सुदिन धवलीकर और विजय सरदेसाई को डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा ।
2019 - छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों के हमले में सी आर पी एफ का एक जवान शहीद और पांच घायल।
2019 - लंदन: दुनिया का सबसे पुराना समुद्री दिशा सूचक यंत्र मिला, वास्को डी गामा ने इसकी मदद से की थी भारत की खोज।
2020 - कोरोना सुरक्षा के मद्देनजर केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 19 से 31 मार्च के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित किया।
2020 - डीएसी ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 स्‍वदेशी तेजस लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दी, ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा मिलेगा।
2020 - उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया।

 18 मार्च को जन्मे व्यक्ति 

1914 - गुरबख्श सिंह ढिल्लों - आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी थे।
1914 - नागेन्द्र सिंह, अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके थे।
1938 – भारत के मशहूर अभिनेता शशिकपूर का जन्म हुआ था। उनका असली नाम बलबीर राजकपूर था।
1965 - अजेय, हिन्दी लेखक (कर्म भूमि - हिमाचल प्रदेश)।

 18 मार्च को हुए निधन 

1956 - नारायण शास्त्री मराठे - प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
2000 - राजकुमारी दुबे - हिन्दी सिनेमा की जानीमानी गायिका थीं।
2007 - पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।

 18 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 ब्रह्मर्षि श्री याज्ञवल्क्य जयन्ती ( फाल्गुन शुक्ल पंचमी )।
 भगवान श्री मल्लिनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , फाल्गुन शुक्ल पंचमी )।
 अभिनेता श्री शशि कपूर जयन्ती।
 आयुध निर्माण दिवस - भारत ( Ordnance Factories’ Day - BHARAT )।
 विश्‍व मांस बहिष्‍कार दिवस ( कन्फर्म नहीं )।
 वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day )।



19 मार्च 


1831 – अमेरिका में पहली बैंक डकैती, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में 245,000 डॉलर की डकैती हुई।
1866 – घुसपैठियों से भरा जहाज मोनार्क लीवरपुल में डूबा, 738 लोगों की मौत हुई।
1877 – ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
1895 – लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
1920 – अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
1927 – जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
1944 – आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1953 – पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
1965 – इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1970 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले।
1971 – पूर्वी पाकिस्तान की आजादी की लड़ाई में बांग्लादेश का साथ देने के बाद भारत और बंगलादेश के बीच गहरी दोस्ती और अच्छे संबंध बने और 1972 में भारत और बंगलादेश के बीच शांति और मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1977 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
1982 – अर्जेंटीना के कुछ लोग दक्षिण अटलांटिक में ब्रिटेन के उपनिवेश फॉकलैंड द्वीप पर उतरे थे और वहां अपने देश का झंडा फहरा दिया था।
1990 – कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
1994 – जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
1996 – बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण हुआ।
1998 – अटल बिहारी वाजपेयी जी  दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1999 - यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
2001 - तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि।
2001 - ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
2004 - अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
2005 - पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2007 - पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।
2008 - डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी। 
2007 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
2009 - डालर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा।
2019 - जीएसटी परिषद ने निर्माणाधीन आवासीय संपत्ति पर वस्‍तु और सेवाकर दर में नई परिवर्तन योजना को मंजूरी दी।
2019 - जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष  देश के पहले लोकपाल नियुक्त हुए, राष्‍ट्रपति ने दी मंजूरी।
2019 - टेरर फंडिंग मामले में ED ने हिज्बुल सरगना सलाहुद्दीन की जम्मू-कश्मीर में 13 संपत्तियों को जब्त किया।
2019 - कर्नाटकः धारवाड़ में चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, 40 लोगों के फंसे होने की आशंका।
2020 - कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत; पीएम मोदी ने रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की।
2020 - भारत और इजरायल ने 880 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए।
2020 - अमेरिका ने अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

19 मार्च को जन्मे व्यक्ति 

1884 - नारायण भास्कर खरे - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री।
1911 - अगरचन्द नाहटा, जैन साहित्य के विशेषज्ञ तथा अनुसन्धानपूर्ण लेखक थे।
1939- जगदीप - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार।
1954 - इंदु शाहानी, भारतीय शिक्षाविद।
1984 - तनुश्री दत्ता, भारतीय अभिनेत्री।

19 मार्च को हुए निधन

1890 - पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी - स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
1978 - एम. ए. अय्यंगार, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1982 - जे. बी. कृपलानी - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।
1998 - ई. एम. एस. नमबूद्रिपद - प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।
2006 - गोलप बोर्बोरा - भारतीय राज्य असम के छठे मुख्यमंत्री थे।
2011 - नवीन निश्चल - भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
2015 - सूरजभान सिंह - प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद।
2020 - विश्व चैंपियन बॉक्सर रोजर मेवेदर का निधन (दिनांक कन्फर्म नहीं )।

19 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 आचार्य श्री सुन्दर साहिब पुण्य तिथि ( सच्चिदानन्द सम्प्रदाय )।
 गुरु श्री हरगोविन्द सिंह ज्योति ज्योत ( नानकशाही )।
 श्री नारायण भास्कर खरे जयन्ती।
 पण्डित गुरूदत्त विद्यार्थी पुण्य दिवस।
 श्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद स्मृति दिवस।
 श्री गोलप बोर्बोरा स्मृति दिवस।
 विश्व नींद दिवस ('मार्च विषुव' अर्थात् 21 मार्च से पहले पड़ने वाला शुक्रवार )।
 Taxonomist Appreciation Day.


20 मार्च


1602 – यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
1739 - नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
1814 – प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना।
1861 – अर्जेंटीना का मेंडोना शहर शक्तिशाली भूकंप की वजह से पूरी तरह से तबाह हो गया।
1904 – सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये।
1916 – अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की किताब जनरल थ्‍योरी ऑफ रिलेटिवली का प्रकाशन हुआ।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई।
1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1956 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1964 – यूरोपियन स्पेश रिचर्स आॅर्गनाइजेशन की स्थापना हुई।
1966 – लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप चोरी हो गया। इसकी कीमत तीस हजार पाउंड थी।
1969 – अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
1977 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं।
1981 – अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
1982 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1987 – फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन ने एंटी एड्स दवा AZT को मंजूरी दी। अमेरिकी सरकार द्वारा एड्स के इलाज के लिए मंजूरी दी जाने वाली यह पहली दवा थी।
1990 – नामीबिया ने 75 सालों के दक्षिण अफ्रीकी शासन से आजादी पाई थी और अर्धरात्रि में  स्वतंत्रता की घोषणा हुई।
1991 - बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
1995 – टोक्यो में भूमिगत रेल मार्ग में विषैली गैस के लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 4700 लोग घायल हुए।
2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे ।
2002 - जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
2003 - इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
2006 - अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
2009 - न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।
2019 - पीएनबी घोटाला: भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, नहीं मिली जमानत, 29 मार्च तक जेल में रहेगा।
2020 - 2020 - फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया , भारत 144 वें स्थान पर व अफगानिस्तान सबसे कम खुशहाल देश।
2020 - रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष (2020-21) के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान घटाकर 5.1 प्रतिशत किया।

20 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1782 - कर्नल टॉड - अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।
1966 – नेशनल फिल्‍म अवार्ड विजेता गायिका अल्‍का याग्निक का जन्‍म कोलकाता में हुआ था।
1973 - अर्जुन अटवाल - भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी।
1987 - कंगना राणावत, भारतीय अभिनेत्री।
1615 - दारा शिकोह - मुग़ल बादशाह शाहजहाँ और मुमताज़ महल का सबसे बड़ा पुत्र था।

20 मार्च को हुए निधन

1351 – दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु हुई।
1727 - आइज़ैक न्यूटन - महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।
1858 - निधन रानी अवन्तीबाई लोधी भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला शहीद वीरांगना थीं।
1943 - एस. सत्यमूर्ति - भारत के क्रांतिकारी नेता थे।
1943 - शशिभूषण रथ - 'उड़िया पत्रकारिता के जनक' और स्वतंत्रता सैनानी थे।
1970 - जयपाल सिंह - भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।
1972 - प्रेमनाथ डोगरा - जम्मू-कश्मीर के एक नेता थे।
1995 - रोहित मेहता - प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक‍, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1999 - प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2008 - सोभन बाबू, भारतीय अभिनेता।
2011 - बोब क्रिस्टो -भारतीय फ़िल्मों के अभिनेत्री।
2014 - खुशवंत सिंह - भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।
2015 - मैल्कम फ्रेजर - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।
2019 - 1971 युद्ध के हीरो बांग्लादेश नेवी के संस्थापक कैप्टन एमएन सामंत का निधन।
2020  - प्रदीप कुमार बनर्जी  भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी (राष्ट्रीय टीम) और प्रबन्धक का हृदयाघात से निधन।
2020  - केनी रोजर्स -अमेरिकी गायक, संगीत लेखक और अभिनेता।

20 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 रानी अवन्तीबाई लोधी शहीदी दिवस।
 अन्तर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस।
 विश्व गौरेया दिवस ।
 World Frog Day.



0 Comments:

Post a Comment