ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Saturday, October 24, 2020

MARCH ( 11 TO 15 )



 12 मार्च

1365 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1496 – यहूदियों को सीरिया से बाहर निकाला गया।
1609 – अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना।
1612 – बंगाल के अंतिम स्वतंत्र अफगान शासक उस्मान खान लोहानी के नेकुजयाल के युद्ध में हारने के बाद गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण मौत हुई।
1664 – ब्रिटेन ने न्यूजर्सी को नीदरलैंड से अपने कब्जे में लेकर उपनगर घोषित किया।
1734 - साल्ज़बर्गर्स जॉर्जिया की ब्रिटिश कॉलोनी के सवाना नदी के पास पहुंचा।
1737 - गैलीलियो का शरीर इटली के फ्लोरेंस में सांता क्रोस के चर्च में लाया गया।
1755 – अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया।
1872 – भारत के तत्कालीन वायसराय लार्ड मेयो के हत्यारे शेर अली को फाँसी दी गयी।
1894 – कोका कोला ने अपनी कोल्ड्रिंक बॉटल मिसीसिपी में बेची थी।
1904 – ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन (लिवरपूल से साउथपोर्ट) चली।
1922 – महात्‍मा गांधी को यूरोप के बने सामान को खरीदने और ब्रिटिश शासन की मशीनों के साथ काम करने के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन के लिए अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था।
1926 – डेनमार्क ने एकतरफा निरस्त्रीकरण शुरू किया।
1928 – कैलिफोर्निया में बने सेंट फ्रांसिस डैम के टूट जाने से आई बाढ़ के कारण 600 लोग मारे गए।
1930 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की। इसका उद्देश्‍य अंग्रेज़ों द्वारा बनाये गए 'नमक क़ानून को तोड़ना' था।
1938 – जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।
1942 – ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।
1954 – भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया।
1958 – ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया।
1970 – अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष की गयी।
1992 - मारिशस गणराज्य घोषित।
1993 – मुंबई में 13 बम धमाके हुए थे जिसमें लगभग 257 लोग मारे गए थे और लगभग 800 लोग घायल हो गए थे। इस दिन को भारत के इतिहास में ब्लैक फ्राइडे के रूप में जाना जाता है।
2003 - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
2004 - दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित ।
2004 - लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
2007 - जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
2008 - पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।
2008 - अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया। 
2009 - वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
2011- परमाणु आपदाओं में से एक जापान के फुकुशिमा में घटना घटी ।
2018 - नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।
2019 - प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकवादियों को धन उपलब्‍ध कराने के मामले में कश्‍मीरी कारोबारी जहूर अहमद शाह वटाली की एक करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति जब्‍त की।
2019 - इथोपियन एयरलाइंस हादसे के बाद भारत समेत नौ देशों में बोइंग 737 मैक्स की उड़ानों पर रोक।
2019 - जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी गोलाबारी में दो जवान घायल, जवाबी कार्रवाई में पाक की पोस्ट तबाह।
2020 - केन्‍द्र ने कोरोना वायरस के फैलने पर रोक लगाने के लिए 15 अप्रैल 2020 तक सभी पर्यटक वीजा निलंबित किए व महामारी अधिनियम 1897 की धारा-2 के प्रावधान लागू करने का निर्णय लिया।

 12 मार्च को जन्मे व्यक्ति 

1911 - दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर और भाऊसाहेब बंदोदकर के नाम से लोकप्रिय गोवा, दमन और दीव के पहले मुख्यमंत्री थे।
1913 - यशवंतराव चव्हाण, महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री।
1927 - रॉल अलफोन्सिन - अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।
1984 – बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल का जन्‍म हुआ।

12 मार्च को हुए निधन

604 - पोप ग्रेगरी प्रथम - ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त था।
1960 - क्षितिजमोहन सेन - मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक।
1998 – प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन हुआ।
1999 – 20वी सदी के सबसे बेहतरीन वायलिन वादक यहूदी मनुहिन का निधन हुआ।
2008 - विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
2020 - जॉन लियोन- ब्रितानी भाषाविद् का 87 वर्ष की आयु में निधन।

12 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 भगवान वासुपूज्य जन्म - तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी )।
 आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी समाधि ( जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी )।
 श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर जयन्ती।
 श्री यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण जयन्ती।
 डांडी कूच दिवस / नमक सत्याग्रह (1930)।
 मॉरीशस गणराज्य दिवस ( 1968 , 1992 ) ।
 राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) स्थापना दिवस (36वाँ)।
 सौर प्रशंसा दिवस ( Solar Appreciation Day , मार्च का दूसरा शुक्रवार )।



13 मार्च 


1560 – स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।
1759 - हेली के धूमकेतु की 27वीं परिक्रमा के पेरिलीशन पैसेज को लेख्यांकित किया गया।
1772 - गॉटथोल्ड लेसिंग की "एमिलिया गैलोटी" का प्रीमियर ब्रॉन्स्विक में हुआ।
1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1808 - ईसाई सातवीं की मौत के बाद, फ्रेडरिक छठी डेनमार्क का राजा बना, अगले ही दिन डेनमार्क ने स्वीडन पर युद्ध की घोषणा की।
1848 - प्रिंस क्लेमेन्स वॉन मेट्रर्टिच ने ऑस्ट्रिया साम्राज्य के राज्य चांसलर और विदेश मंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1878 – वर्नाकुलर प्रेस एक्ट प्रभाव में आया और अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका अंग्रेजी समाचार पत्र बना।
1878 - ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को अपने पहले गोल्फ मैच में हराया।
1884 – अमेरिका ने मानक समय अपनाया।
1897 -  सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी।
1921 – मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की।
1940 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या की।
1961 – ब्रिटेन की दो महिला और तीन पुरुष अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था। कहा गया था कि वो देश के सुराग रूस भेज रहे थे।
1961 – भूस्खलन से सोवियत संघ में 145 लोगों की मौत हुई।
1963 – इंडोनेशिया और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1963 – खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अर्जुन पुरस्कार की घोषणा हुई।
1964 – तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी।
1973 – सीरिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1996 – स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें 16 बच्चे और उनके शिक्षक की मौत हो गई।
1997 - सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
1999 - शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने ।
1999 - 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
2002 - राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित ।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ , सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
2003 - इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।
2008 - राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया।
2008 - 'हिन्दुस्तान टाइम्स' और पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।
2008 - नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा। 
2008 - सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
2009 - सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।
2012 – बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में 110 लोगों की मौत हुई।
2016 - तुर्की के अंकारा में आत्मघाती बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत।
2018 - छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत।
2019 - सरकार ने राफाल लड़ाकू विमान मामले में उच्‍चतम न्‍यायालय में हलफनामा दायर किया। 
2019 - ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी।
2020 - फेसबुक ने भारत में ‘प्रगति’ नामक अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) पहल शुरू की ।
2020 - ग्रीस में केटरीना सेकेलारोपाउलो ने देश की पहली महिला राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2020 - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देश में संक्रामक रोग राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।

13 मार्च को जन्मे व्यक्ति 

1899 - बुर्गुला रामकृष्ण राव, आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता रहे ।
1971 - आत्मा रंजन , हिंदी के प्रसिद्ध कवि।
1978 - अनुषा रिज़वी, एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं।
1980 - वरुण गांधी, एक युवा राजनेता।
1982 - निम्रत कौर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्रीं हैं।  

13 मार्च को हुए निधन 

1800 – मराठा साम्राज्य के जाने माने राजनीतिज्ञ नाना फडणवीस का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हुआ।
1996 - शफ़ी ईनामदार, हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
2002 - नासिर हुसैन - भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
2004 - विलायत ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक।
2018 - हमीदा हबीबुल्लाह - भारतीय राजनीतिज्ञ, राज्य सभा सांसद का 101 वर्ष की आयु में निधन।

13 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

आचार्य श्री शिवसागर जी समाधि।
 जैन, फाल्गुन कृष्ण अमावस्या।
 डॉ. बुर्गुला रामकृष्ण राव जयन्ती।
 श्री आत्माराम रंजन जन्म दिवस।
 विश्व रोटरेक्ट (Rotaract) दिवस।


14 मार्च


1647 – बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध् के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
1728 - जीन-जैकस रूसो ने पहली बार जिनेवा को छोड़ा।
1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।
1800 - कार्डिनल बार्ना चियारामोंटी पायस VII को 251वें पोप के रूप में 21 मार्च को वेनिस में ताज पहनाया गया।
1826 - पनामा में दक्षिण अमेरिकी राज्यों की जनरल कांग्रेस की बैठक हुई थी।
1834 - जॉन हेर्सल ने अब सितारों के खुले समूह को पता लगाया, जो अब एनजीसी 3603 के रूप में जाना जाता है, केप ऑफ गुड होप से देख सकते है।
1879 - बुद्धि के धनी अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1912 – इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1917 -  चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।
1914 – सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1926 – लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।
1931 – भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।
1954 – डीन बीन फ़ू युद्ध आरंभ हुआ जिसने भारत और चीन में फ़्रांस के अतिक्रमणकारी सैनिकों के भविष्य का निर्धारण किया।
1955 – राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
1960 – ब्रिटेन के चेशायर में मौजूद एक पृथ्वी से 407000 मील दूर अन्तरिक्ष में मौजूद एक अमरीकी उपग्रह से समपर्क बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1965 – इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1983 – तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
1987 - फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
1988 – गणित प्रेमियों के लिए खास दिन 'पाई डे' पहली बार मनाया गया।
1989 - दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
1990 - श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
1993 – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
1998 – सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
2000 - मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई।
2001 - रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
2004 - चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
2007 - कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति हुई ।
2008 - विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी 'क्रेग एण्ड डेरिकार' का अधिग्रहण किया।
2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।
2019 - आबु धाबी में विश्‍व विशेष ओलंपिक खेल 2019 शुरू।
2019 - मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसाः दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 29 घायल।
2019 - सेना की बढ़ी ताकत, मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण।
2019 - करतारपुर कॉरिडोरः सकारात्मक रही भारत-पाक वार्ता, कई मुद्दों पर बनी सहमति।
2020 - राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्‍थान, पुणे ने कोविड-19 के 11 प्रकार के संक्रमणों की पहचान की व सरकार ने फेसमास्‍क और हैण्‍ड सैनिटाइजर आवश्‍यक वस्‍तुएं घोषित की।
2020 - तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई में उत्‍पादन फिर से शुरू हुआ।

 14 मार्च को जन्मे व्यक्ति 

1833 – हॉब्स टेलर पहली डेंटिस्ट का जन्म हुआ।
1879 – दुनिया को सापेक्षवाद का सिद्धांत देने वाले बुद्धि के धनी मशहूर वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
1913 - एस. के. पोट्टेक्काट्ट, प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1965 – भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर ख़ान का जन्म हुआ। आमिर ने यादों की बारात फिल्म में पहली बार बाल कलाकार का रोल ​किया था।

 14 मार्च को हुए निधन 

1883 - कार्ल मार्क्स, एक प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता था।
1963 - जयनारायण व्यास, भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के प्रसिद्ध राजनेता थे।
1997 - वीरेंदर पाटिल - एक वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ थे और वे दो बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2018 - नरेन्द्र झा - भारतीय अभिनेता (रईस, हैदर), हृदयघात से निधन।
2018 - ब्रितानी भौतिकशास्त्री और ब्रह्माण्ड-विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का 76 वर्ष की आयु में निधन।
2018 - वसंत वैद्यनाथन - श्रीलंका में हिन्दू कार्यकर्ता और रेड़ियो प्रसारणकर्ता।
2020  मलयालम को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने वाले कवि रामचंद्रन का निधन।

 14 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 अभिनेता आमिर खान जन्म दिवस।
 श्री वीरेंदर पाटिल स्मृति दिवस।
 श्री जयनारायण व्यास पुण्य दिवस।
 पाई दिवस।
 International Day of Action for Rivers.





 15 मार्च 


1999 - एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं ।
1999 - कोसोवो शांति वार्ता का दूसरा चरण पेरिस में आरम्भ हुआ।
2001 - कोफी अन्नान ढाका से भारत पहुँचे, भारत-पाक वार्ता पर ज़ोर ।
2001 - करासे पुन: फिजी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
2002 - बार्सिलोना (स्पेन) में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू ।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल।
2003 - चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ, हू जिन्ताओं नये राष्ट्रपति बने।
2005 - सऊदी अरब के राजकुमार अलवाहिद बिन तलाल अब्दुल अजीज अलसौंद ने भारतीय राष्ट्रपति से नई दिल्ली में वार्ता की।
2007 - वोडाफ़ोन और एस्सार के बीच समझौता सम्पन्न।
2008 - देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान 'एनीमेरी मेडिसन' के लिए चुना गया।
2008 - महात्मा गांधी की प्रतिमा इटली के पोसिलियो में स्थापित की गई। 
2008 - कजाखस्तान के वैंकावूर हवाई अड्डे से रूस के एक प्रोटाम एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया।
2009 - लखनऊ ने महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता जीती। 
2009 - अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया।
2019 - भारत ने हांगकांग में एशियन यूथ एथलेटिक्‍स चैम्पियनशिप में दो स्‍वर्ण सहित पांच पदक जीते।
2020 - इटली की तरह स्‍पेन में भी कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए बंदी लागू कर दी तथा दक्षिण अफ्रीका ने देश में कोरोना वायरस देखते हुए राष्‍ट्रीय आपात की घोषणा की।
2020 - हरियाणा में कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक सभी स्कूल , जिम, स्विमिंग पूल, नाइट क्लब और सिनेमा हॉल बंद, 200 से ज्यादा लोगों का इकट्ठा होना भी प्रतिबंधित लगा , तमिलनाडु के प्राथमिक विद्यालय 31 तक बंद।

 15 मार्च को जन्मे व्यक्ति 

1874 - सर अब्दुल कादिर - न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।
1901 - गुरु हनुमान - भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान थे।
1934 – बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्‍म हुआ।
1943 - साहिब सिंह वर्मा - तेरहवीं लोक सभा के सांसद , पूर्व श्रम मन्त्री व दिल्ली प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री ।
1947 - अजीत पाल सिंह - भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी (कन्फर्म नहीं) ।
1976 - अभय देयोल - एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1983 – इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्‍म हुआ।

 15 मार्च को हुए निधन 

1982 - थॉमस हिल ग्रीन - थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।
1985 - राधा कृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार और लेखक।
1992 -राही मासूम रज़ा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
2009 - सरला ठकराल - भारत की प्रथम महिला विमान चालक (15 मार्च 2008 का भी वर्णन मिलता है)।
2009 - वर्मा मलिक - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार।
2015 - नारायण भाई देसाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र।
2020 - प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता इम्तियाज खान का निधन।
2020 - इफ्तिख़ार हुसैन शाह - एक पाकिस्तानी राजनेता और पाकिस्तान के प्रांत, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के पूर्व राज्यपाल थे।

 15 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 आचार्य श्री उदारसागर जी मुनिदीक्षा ( जैन , फाल्गुन शुक्ल द्वितीया )।
 श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती ( फाल्गुन शुक्ल द्वितीया )। 
 श्री काशीराम जयन्ती ।
 श्री साहिब सिंह वर्मा जयन्ती।
 विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस ।
 Buzzards Day.


0 Comments:

Post a Comment