ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Sunday, October 25, 2020

MARCH ( 06 TO 10 )

MARCH ( 06 TO 10 )






6 मार्च 


1775 – रघुनाथ राव ने पहले एंग्लो-मराठा युद्ध को समाप्त करने को लेकर ब्रिटिशों के साथ सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1808 – हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पहला कॉलेज ऑर्केस्ट्रा स्थापित किया गया।
1886 – नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई।
1902 – स्पेन में मैड्रिड क्लब की स्थापना हुई।
1915 – महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की।
1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाये जाने का विरोध करने की घोषणा की।
1960 – स्विट्जरलैंड ने स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया।
1961 – भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ।
1967 - जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुँची।
1971 – सुनील गावस्कर ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 37000 संघीय नौकरियों में कटौती करने की घोषणा की।
1983 – यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई ।
1990 – भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता।
1991 – प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर राव ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1996 - ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत 'खाद्य के लिये तेल योजना' को स्वीकार किया।
1996 - आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी के ख़िलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति पैदा हुई।
2003 - अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
2004 - उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इन्कार।
2007 – दक्षिण चीन में एक कोयला खदान में विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई।
2008 - राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला काँग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
2008 - जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किये गए। 
2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत कि दया याचिका खारिज की।
2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएँ देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अन्तिम उड़ान भरी।
2013 – सीरियाई विद्रोहियों का यहां के प्रमुख शहर एर-रक्का पर कब्जा किया।
2018- कॉनराड संगमा ने भारतीय राज्य मेघालय के 12वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2018 - श्रीलंका सरकार ने कांडी जिले में पिछले दो दिनों से अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के खिलाफ हिंसा के बाद देश में सात दिन के लिए आपातकाल लगा दिया।
2018 - रूस का एक सैनिक विमान सीरिया में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया , जिसमें सवार कुल 32 यात्री लोग मारे गए।
2019 - अमरीका ने पाकिस्‍तानी नागरिकों की वीजा वैधता की अवधि पांच वर्ष से घटाकर एक वर्ष की।
2019 - कमलनाथ ने कहा  मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27, सामान्य को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा । 
2020 - अफगानिस्‍तान के काबुल में एक रैली में गोलीबारी की घटना में लगभग 27 लोगों की मौत , 29 घायल हुए।
2020 - पाकिस्‍तान में एक तीन मंजिला मकान के ढहने से 18 लोगों की मृत्‍यु जिनमें 11 महिलाएं और 5 बच्‍चे भी शामिल।

6 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1945 - सैयद अहमद - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
1966 - मकरंद देशपांडे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।

6 मार्च को हुए निधन

1950 - डॉ सच्चिदानन्द सिन्हा - भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे। वे भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे।
1953 - जोसेफ़ स्टालिन का  74 वर्ष की आयु में निधन।
1962 – महान क्रांतिकारी और योद्धा अंबिका चकव्रती का निधन हुआ।
1995 - मोटूरि सत्यनारायण - दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार आन्दोलन के संगठक।
2015 - रामसुंदर दास - एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके।
1918 - शम्मी (मूल नाम- नरगिस रबाड़ी) , भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री ।

6 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 माता जानकी जयन्ती ( मतान्तरे , फाल्गुन कृष्ण अष्टमी )।
 महान क्रान्तिकारी श्री अम्बिका चक्रवर्ती स्मृति दिवस ।
 श्री रामसुंदर दास स्मृति दिवस।
 विश्व दंतचिकित्सा दिवस ।



8 मार्च 


1534 – गुजरात के बहादुर शाह ने चित्तौढ़गढ़ को लूटा।
1702 – इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत के बाद महरानी ऐनी ने सत्ता संभाली।
1907 – ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने महिलाओं के मताधिकार से संबंधित विधेयक को ठुकरा दिया।
1908 – काम के लिए बेहतर वेतन, कम घंटे और वोट देने का अधिकार को लेकर न्यूयॉर्क में कई हजार महिलाओं ने एक रैली में हिस्सा लिया।
1909 – उस वक्त की अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।
1911 – यूरोप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
1917 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में ‘फरवरी क्रांति’ दंगे और हमले के साथ शुरू हुई।
1921 – स्पेन की राजधानी मैड्रिड में पार्लियामेंट से बाहर निकलते वक्त राष्ट्रपति एडवर्डो दातो की हत्या हुई।
1930 – महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरु किया।
1942 – द्वितीय विश्व शुद्ध के दौरान जापानी सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया।
1948 – एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
1957 – प्रसिद्ध भारतीय नेता बाल गंगाधर खेर का निधन हुआ।
1968 – फ़िलिपीन में तत्कालीन राष्ट्रपति और तानशाह मारकोस के विरुद्ध मोरो लिबरेशन फ्रंट ने सशस्त्र संघर्ष आरंभ किया।
1972 – अमेरिका के लास वेगास हवाई अड्डे पर एक हवाईजहाज में बम धमाका हुआ।
1985 – बैरुत में हुए एक कार बम धमाके में 80 लोगों की मौत हुई और 175 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2001 - इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।
2006 - रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।
2008 - बम्बई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया।
2008 - फ़िल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
2009- भारत के अग्रणी गोल्फ ख़िलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन ख़िताब जीता।
2017- मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए ब्लास्ट पर ISIS पर संदेह; देश पर ISIS का पहला हमला।
2018- नेफियू रियो ने भारतीय राज्य नागालैण्ड के 9वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2018- भारत के उच्चतम न्यायालय ने सशर्त इच्छा-मृत्यु की अनुमति दी।
2019 - महिला और बाल विकास मंत्रालय ने देश भर में 8 से 22 मार्च, 2019 तक ‘पोषण पखवाड़ा’ मनाए जाने की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर की। 
2019 - राजस्थान के शोभासर में हारसा , भारतीय वायुसेना का मिग -21 क्रेश , पायलेट सुरक्षित रहा।
2019 - पंजाब नेशनल बैंक को 13700 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले भगोड़े नीरव मोदी के अलीबाग स्थित किहिम बीच पर बने  आलीशान बंगले को डायनामाइट से उड़ा कर गिरा दिया गया।
2020 - चीन के फुजियान प्रांत में एक होटल की इमारत ढहने से दस लोगों की मौत हुई ।
2020 - ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हरा, पांचवीं बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

8 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1864 - हरि नारायण आपटे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।
1889 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।
1889 - विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ थे। ये ब्रिटिश भारत के उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री रहे।
1897 - दामेर्ला रामाराव, भारतीय कलाकार।
1921 - साहिर लुधियानवी, भारतीय गीतकार व कवि।
1953 - वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री।
1955 - जिम्मी जॉर्ज, भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं।
1974 - फ़रदीन ख़ान, भारतीय अभिनेता (1972 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।
1989 - हरमनप्रीत कौर - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

8 मार्च को हुए निधन

1535 - रानी कर्णावती, मेवाड़ की रानी थी।
1875 – उर्दू के मरसिया कहने वाले प्रसिद्ध शायर मिर्ज़ा सलामत अली दबीर का निधन हुआ।
1957 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।
2015- विनोद मेहता- आउटलुक के संस्थापक एवं प्रसिद्ध पत्रकार।
2020 - हंसराज भारद्वाज- भारतीय राजनीतिज्ञ, कर्नाटक और केरल के पूर्व राज्यपाल का हृदय गति रुकने से निधन।
2020 - स्वीडिश अभिनेता मैक्स वॉन सिडो का निधन।

8 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 स्वामी दयानंद सरस्वती जयन्ती ( फाल्गुन कृष्ण दशमी )।
 श्री गोपी चन्द भार्गव जयन्ती।
 श्री विश्वनाथ दास जयन्ती।
 श्रीमती वसुन्धरा राजे सिंधिया जन्म दिवस।
 अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस।
 वार्षिक पोषण पखवाड़ा ( 08 से 22 मार्च )।



9 मार्च


1776 – अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक 'द वेल्थ ऑफ नेशन्स' का प्रकाशन हुआ।
1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया।
1860 – जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया।
1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1918 – रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी।
1959 – दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की।
1861 – 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया।
1961 – 'डमी मानव' के साथ रूसी अंतरिक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1967 – तत्कालीन सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टैलिन की पुत्री स्वेतलाना अलीलुयेवा देश छोड़ कर चली गई थीं।
1973 – उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था।
1976 – जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हुई।
1977 – अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या की।
1999 - ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी ।
1999 - फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।
2003 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
2004 - पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले 'शाहीन-2' (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2005 - थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
2007 - ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।
2008 - गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।
2008 - मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।
2009 - तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।
2018 - बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2019 - अमेरीकी स्पेस एजेंसी नासा के लुनार रिकॉनसांईस ऑर्बिटर यान ने पृथ्वी से नजर आने वाले चन्द्रमा हिस्से में पानी के अणु खोजने में सफलता पाई।
2020 - अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी ने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।

9 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1454 – इटली के घुमक्कड़ नाविक अमेरिगो वेसपुची का जन्म हुआ। उन्हीं के नाम अमेरिगो की वजह से आज अमेरिका का नाम अमेरिका है।
1915 - डॉ. नगेन्द्र, भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1930 - सोली जहांगीर सोराबजी, प्रख्यात भारतीय विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी हैं।
1931 - कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता और लेखक ।
1934 - यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।
1938 -हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।
1951 - उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, भारत के मशहूर  तबला वादक।
1956 - शशि थरूर भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनयिक ।
1985 - पार्थिव पटेल, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1996 - दरशील सफ़ारी, भारतीय बाल कलाकार।

9 मार्च को हुए निधन

1564 – इटली के प्रसिद्ध शायर, मूर्तिकार और वास्तुविद माईकल एंजलो का निधन हुआ।
1915 – जीव विज्ञान के विशेष जान हेनीफ़ेबर का निधन हुआ। जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।
1941 - जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।
1968 - हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1969 - हारमसजी पेरोशा मोदी, टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े एक प्रख्यात पारसी व्यापारी थे।
1971 - के. आसिफ़, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1992 – इस्राईल और लिकूड पार्टी के संस्थापकों में से एक मनाख़िम बेगिन की मृत्यु हुई।
1994 - देविका रानी, भारतीय अभिनेत्री।
1997 - बी. जी. रेड्डी, मद्रास विधान सभा के सदस्य थे।
2012 - जॉय मुखर्जी - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
2018 - पतंगराव कदम महाराष्ट्र के जाने माने राजनीती विशेषज्ञ और भारती विद्यापीठ के संस्थापक ।
2018 - उस्ताद पुरन चंद वडाली के भाई उस्ताद प्यारेलाल वडाली का अमृतसर में 75 वर्ष की उम्र में निधन।
2019 - अयोध्या राममंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं सुग्रीव किला पीठाधीश्वर ज. गु. रामानुजाचार्य महंत पुरुषोत्तमाचार्य।

9 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 भगवान आदिनाथ / ऋषभदेव ज्ञान कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी )।
 भगवान श्रेयांशनाथ जन्म - तप कल्याणक ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी )।
 आचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी मुनिदीक्षा ( जैन , फाल्गुन कृष्ण एकादशी )।
 उस्ताद जाकिर हुसैन जन्म दिवस ।



कृपया ध्यान दें 
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है 



  

0 Comments:

Post a Comment