ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Friday, October 23, 2020

MARCH ( 21 TO 25 )




21 मार्च


1349 – जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
1791 – अंग्रेजों की सेना ने टीपू सुल्तान को पराजित कर तत्कालीन बंगलौर पर कब्जा किया।
1804 – नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
1836 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
1844 – बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई।
1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 170000 लोगों की मौत हो गई।
1858 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1907 – अमेरिका ने होंडुरास पर हमला किया।
1935 – फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
1943 – हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।
1954 – पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा) और इसी फिल्म के लिए नौशाद को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला।
1958 – सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
1960 – दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला।
1971 – भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। 
1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की। जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही।
1975 – इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
1979 – मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति समझौते पर सहमति जताई।
2000 - ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया।
2000 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 - रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।
2008 - मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को 'जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड' से सम्मानित किया गया।
2008 - वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।
2019 - जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी ढेर।
2019 - हरियाणा के हिसार जिले में 50 घंटे बाद 60 फीट गहरे बोरवेल से बाहर निकाला गया 15 माह का नदीम व पानीपत में शुरू हुआ एक करोड़ का इनामी दंगल (21 से 23 मार्च) ।
2019 - इराक में तिगरिस नदी में नाव के पलट जाने से 55 लोगों के मरने की आशंका।
2019 - भारत ने अबूधाबी में  सम्‍पन्‍न रहे विशेष ओलिम्पिक  खेलों में 85 स्‍वर्ण समेत 368 पदक जीते।
2020 - विश्व स्वास्थ्य़ संगठन के अनुसार दुनियाभर में 2 लाख 75 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई  जबकि 11 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी व ब्रिटेन में आज से पूर्ण लॉकडाउऩ शुरू हुआ।
2020 - अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कोरोना वायरस के पहले रैपिड टेस्ट को मंजूरी दी।

21 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1887 - मानवेन्द्र नाथ राय - वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक।
1906 – थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ।
1912 - ख़्वाजा खुर्शीद अनवर - प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1916 – प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का जन्म बिहार के डुमरांव में हुआ।
1978 - रानी मुखर्जी, भारतीय अभिनेत्री।

21 मार्च को हुए निधन

1827 - दौलतराव शिन्दे, महादजी शिन्दे के भाई तुकोजीराव होल्कर का पौत्र था।
1952 - केशव प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
1999 - ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
2003 - शिवानी, प्रसिद्ध उपन्यासकार।

21 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्री सम्भवनाथ जी गर्भकल्याणक ( जैन , फाल्गुन शुक्लाष्टमी )।
 विश्व सैन्य दिवस (कन्फर्म नहीं )।
 विश्व वन दिवस ( World Planting Day )।
 विश्व कविता दिवस।
 विश्व कठपुतली दिवस।
 अन्तर्राष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस।
 अन्तर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस ( International Nowruz Day )।
 World Down Syndrome Day.


22 मार्च


752 – स्टीफेन द्वितीय 23वें कैथोलिक पोप चुने गये।
1739 – आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली मे जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
1873 – पुएरटो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।
1882 – घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1888 – इंग्लिश फुटबॉल लीग की स्थापना।
1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1917 – रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।
1923 – पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
1942 – सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।
1946 – ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।
1947 – लार्ड लुईस माउंटबेटन आखिरी वायसराय के रूप में भारत आये।
1954 – अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया।
1956 – अमरीका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई।
1957 – शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
1958 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
1960 – आर्थर लियोनार्डो स्चाव्लो और चाल्र्स हार्ड तोव्नेस को लेजर के लिए पहला पेटेंट मिला।
1964 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली विंटेज कार रैली निकाली गई।
1969 – इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1977 – श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1978 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1979 – इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
1982 – नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन पर लिए रवाना किया।
1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात पृथ्वी के लिए रवाना।
1999 - भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।
1999 - जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
2000 – दक्षिण अमेरिका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।
2002 – ब्रिटेन में गले के नीचे पूरे शरीर में लकवे से ग्रस्त एक महिला को इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया गया।
2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की ।
2003 - गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010 - केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।
2010 - भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
2019 - अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया , भारत पर आतंकी हमले हुए तो खैर नहीं।
2019 - कर्नाटक में मिले ऐतिहासिक सुपरनोवा के अभिलेख।
2019 - नासा के एक यान ने एस्टेरॉयड बेन्नू पर खोजे पानी के अंश।
2019 - चीनी वैज्ञानिकों ने की 24 करोड़ साल पुरानी मछली की प्रजाति ( युडाइचितस )की पहचान।
2019 - बिराट नगर में मेजबान नेपाल को हराकर भारत ने लगातार पांचवी बार सैफ महिला फुटबाल चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा।
2020 -  कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पीएम मोदी की अपील जनता कर्फ्यू का का पूरे देश में असर दिखा।

22 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1882 - मुंशी दयानारायण निगम - उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक।
1894 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1961 - जुएल उरांव, 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री।

22 मार्च को हुए निधन

1971 - हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वतंत्रता सेनानी ।हनुमान प्रसाद पोद्दार का नाम गीता प्रेस स्थापित करने के लिये भारत व विश्व में प्रसिद्ध है। 
1977 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी।
2007 - उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति, भारतीय दार्शनिक।
2014 - यशवंत विठोबा चित्ताल - अग्रणी कन्नड़ कथा लेखक थे।
2019 - कर्नाटक के मंत्री सीएस शिवल्ली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 राष्ट्रीय शक संवत् 1943 चैत्र मासारम्भ।
 संत कवि दादू दयाल जयन्ती ( फाल्गुन शुक्ल अष्टमी )।
 श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति दिवस।
 बिहार दिवस।
 विश्व जल सरंक्षण दिवस ।
 International Day of the Seal ( 01 march also , not confirmed).



24 मार्च


▪️1837 - कनाडा में अश्वेत नागरिकों को वोट डालने का अधिकार दिया गया।
▪️1855 - कलकत्ता (अब कोलकाता) से दिल्ली के बीच पहली बार टेलीग्राफ से लंबी दूरी का संदेश भेजा गया।
▪️1878 - ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।
▪️1883 - न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
▪️1882 - टीबी की पहचान : वैज्ञानिक बैसिलस रॉबर्ट कॉख को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
▪️1932 - अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया।
▪️1959 - इराक ने बग़दाद संधि से खुद को अलग कर लिया।
▪️1977 - मोरारजी देसाई भारत के चौथे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने केन्द्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनायी।
▪️1990 - भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की।
▪️1993 - एज़र वीज़मैन इज़रायल के राष्ट्रपति चुने गये।
▪️1998 - भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3000 घायल हो गए।
▪️1999 - पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
▪️2003 - तपेदिक की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके नियंत्रण के प्रयासों को जारी रखने के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।
▪️2007 - आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
▪️2008 - छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40% वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। 
▪️2008 - एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला। 
▪️2008 - नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न। 
▪️2008 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
▪️2013 - पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक सैन्य चौकी पर हुए आत्मघाती हमले में 17 सैनिक मारे गये।
▪️2019 - भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में 192 लोगों की जान बचाई, चक्रवात में 417 लोगों की हो चुकी हैं मौत।
▪️2019 - सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में दो हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर रिपोर्ट मांगी।
▪️2019 - फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019 में फिल्म 'राजी' ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड। आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस तो रणबीर कपूर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड।
▪️2020 - देश के नाम अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज रात बारह बजे से 21 दिन के लिए पूरे देश में अनिवार्य लॉकडाउन कर दिया जाएगा।
▪️2020 - विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने कोविड-19 महामारी तेजी से फैलने की चेतावनी जारी की वहीं कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलिंपिक को 1 साल (2021 तक) के लिए टाल दिया गया।

24 मार्च को जन्मे व्यक्ति

▪️1863 - सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा - प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।
▪️1892 - हरिभाऊ उपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
▪️1979 - इमरान हाशमी - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
▪️1984 - एड्रियन डिसूजा - भारतीय हॉकी खिलाड़ी।

24 मार्च को हुए निधन 

▪️1603 - महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम - इंग्लैण्ड की महारानी थीं।
▪️1971 - राधिकारमण प्रसाद सिंह - हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।
▪️2014 - कुलदीप पवार - भारतीय सिनेमा के मराठी भाषा के अभिनेता थे। 
▪️2020 - "एस्टेरिक्स और ओबेलिक्स" के निर्माता अल्बर्ट उडेरो का निधन।

24 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 श्री हरि जयन्ती।
 लट्ठमार होली नन्दगाँव।
 मेला खाटूश्यामजी (तीन दिन)।
 वृज महोत्सव (दो दिन, भरतपुर)।
 राष्ट्रीय ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस।
 विश्व टीबी (क्षयरोग, तपेदिक) दिवस (WHO)।


25 मार्च

0421 – इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।
1306 – रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।
1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।
1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत हुई।
1700 – इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर की।
1788 – समाचारपत्र 'कलकत्ता गैजेट' में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1807 – इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू हुई।
1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया।
1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत 'सागर केन्या' का जलावतरण।
1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपनी शिष्या के रूप में स्वीकार किया।
1901 – मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। तभी से सुविधाओं से युक्त और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ।
1954 – देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया।
1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुए।
1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। 
2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
2008 - टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया।
2008 - अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। 
2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
2019 - डोनाल्ड ट्रंप ने गोलन पहाड़ियों पर इजरायल के कब्जे को दी मान्यता।
2019 - भारतीय वायु सेना हुई और मजबूत, बेड़े में शामिल हुए 4 चिनूक चॉपर।
2019 - पानीपत: चौथी एक करोड़ी कुश्ती में रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन और हरियाणा उपविजेता, 1.85 करोड़ के इनाम वितरित।
2020 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमला जिससे 27 श्रद्धालुओं सहित 4 आतंकियों की मौत , इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली।
2020 - उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए।

25 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1838- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।
1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
1943 - तेज राम शर्मा, भारतीय कवि।
1948- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।

25 मार्च को हुए निधन

1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगाें में शहीद हो गये।
1975 - देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने की।
2003 – पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।
2011 - कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक ।
2014 - नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
2014 - दिल बहादुर लामा
नेपाली पुलिस अफ़सर व राजनेता।
2020 - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का निधन।
2020 - पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटोग्राफर नेमाई घोष का निधन।
2020 - भारतीय मूल के अंतर्राष्ट्रीय शेफ फ्लॉयड कार्डोज़ का 59 वर्ष की आयु में कोरोनावायरस के कारण निधन।

25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

मुनिश्री सुमतिसागर जी समाधि ( फाल्गुन शुक्ल एकादशी )।
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस।
हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
गुलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस।
Tolkien Reading Day.




0 Comments:

Post a Comment