ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Thursday, October 22, 2020

APRIL ( 06 TO 10 )




6 अप्रैल

1580 – 15वीं शताब्दी का शक्तिशाली यूरोपीय पुर्तग़ाल स्पेन का भाग बन गया।
1672 – फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1606 - राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
1789 – अमेरिकी संसद का नियमित सत्र फेडरल हॉल न्यूयॉर्क में शुरू हुआ।
1869 – पहले प्लास्टिक सेल्युलॉयड का पेटेंट किया गया।
1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
1906 – पहला एनिमेटेड कार्टून कॉपीराइट किया गया।
1909 – अमेरिकी नागरिक राबर्ट पिएरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1912 – कंपनी कैडिलेक ने कार में पहली बार इलेक्ट्रि​क स्टार्टर शुरु किया।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1919 – रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गांधीजी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1930 - महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।
1942 - जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1955 – अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1982 - दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
1994 – रोवांडा में दो बड़े क़बीलों होटो और टोटसी के मध्य रक्तरंजित युद्ध आरंभ हुआ।
1998 - गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
1999 - नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
2000 - कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
2003 - उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
2005 - कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2008 - केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।
2008 - लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये। 
2008 – इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।
2009 – इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत हुई।
2010 - भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
2014 – श्रीलंकाई टीम भारत को टी-20 विश्व कप के फाइनल में 6 विकेट से हराकर पहली बार चैंपियन बनी।
2019 - मालदीव में संसद के लिए मतदान हुआ।
2019 - ब्रेग्जिट को लेकर आम सहमति न होने के बावजूद, ब्रिटेन ने अपने पासपोर्ट से ईयू / यूरोपीय यूनियन का नाम हटाया।
2020 - भारत - केंद्र ने कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए राज्यों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निधि के तहत अतिरिक्त तीन हज़ार करोड़ रुपये जारी किये।
2020 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद सदस्‍य वेतन, भत्‍ते और पेंशन अधिनियम 1954 में संशोधन के लिए अध्‍यादेश को मंजूरी दी। इसके तहत सांसदों का वेतन एक वर्ष के लिए 30 प्रतिशत कम हो जाएगा (01 अप्रैल से प्रभावी)।

6 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1593 - मुमताज़ महल - आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) से हुआ।
1886 - उस्मान अली, हैदराबाद के अंतिम निज़ाम।
1929 - प्यारेलाल खण्डेलवाल, राजनीतिज्ञ।
1931 - सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
1956 – पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
1971 - संजय सूरी - बालीवुड अभिनेता।

6 अप्रैल को हुए निधन

1929 - महाशय राजपाल - प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक।
1985 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का निधन हुआ।
2001 - चौधरी देवी लाल - भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के पुरोधा, किसानों के मसीहा व महान् स्वतंत्रता सेनानी।
2020 - जाने-माने मलयालम संगीतकार एम.के. अर्जुनन का निधन।
2020 - न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर जॉक एडवर्ड्स का निधन।
2020 - प्रसिद्ध कन्नड़ हास्य अभिनेता 'बुलेट' प्रकाश का निधन।

6 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 चौ. देवीलाल पुण्य दिवस ।
 विकास और शान्ति के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेल दिवस ।
 डांडी सत्याग्रह दिवस (1930)।


9 अप्रैल

1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1860 - पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।
1945 – यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।
1948 – फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़ददस नगर के पश्चिम में दैरे यासीन नामक गावं में ज़ायोनियों ने निर्मम जनसंहार किया।
1953 – वार्नर ब्रदर्स ने 'हाउस ऑफ वैक्स' शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
1955 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।
1957 – मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
1965 - कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा। 2 बटालियन केरिपुबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के रन ऑफ कच्छ में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा हमले को विफलकऱ दिया। इस हमले में 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतरा गया और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया गया। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में 6 बहादुर केरिपुबल के रण बाँकुरों ने अपनी शहादत दीं। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हर वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1967 – बोइंग 737 हवाई जहाज की नींव रखी गई।
1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया, ये लोग पीपल्स रेव्यूल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।
1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।
1991 – पूर्व सोवियत संघ में शामिल जार्जिया ने अपनी स्वतंत्रा की घोषणा की।
1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
1999 - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
2003 – ईराक में शासक सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया। साथ ही, बगदाद के मुख्य चौराहे पर सद्दाम हुसैन के पुतले को भी नीचे गिरा दिया था।
2004 - ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।
2004 - पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005 - ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।
2006 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया। 
2008 - राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।
2008 - नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए विधेयक को मंजूरी दी।
2019 - छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्‍सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत। 
2019 - कश्मीर: किश्तवाड़ अस्पताल में आतंकी हमले में घायल RSS नेता की मौत,  कर्फ्यू लगा।
2019 - क्राउन प्रिंस के करीबी समेत 16 सऊदी अफसरों के अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लगी।
2020 - ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। ओडिशा ऐसा करने वाला पहला राज्य बना। 
2020 - जब समूची दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है तब राजस्थान का भीलवाड़ा जिला बेहतर मैनेजमेंट व दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत कोरोना मुक्त हुआ।

9 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1778 – ब्रिटेन के रासायनशास्त्री हमफ़्रे डेविस का जन्म हुआ। उन्होंने अपने शोधकार्य के दौरान सोडियम पोटैशियम कैलशियम मैग्नीज़ियम स्ट्रेन्शियम और बैरियम के तत्वों को दूसरे तत्वों से अलग किया।
1879 – रुस की क्रान्ति के नेता लियून ट्रोटेस्की का जन्म हुआ।
1893 – हिंदी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है।
1929 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका।
1948 – अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ ।
1954 - जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री ।

9 अप्रैल को हुए निधन

1626 – ब्रिटिश दर्शनशास्त्री फ़्रैंसिस बेकिन का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1756 – बंगाल के नवाब अली बर्दी खान की 80 साल की आयु में निधन हुआ(10 अप्रैल 1756 का भी वर्णन मिलता है)।
1981 - दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता।
2009 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।
2019 - 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में राजनाथ सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर नवतेज हुंडल का निधन।
2020 - पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हजारीलाल रघुवंशी का 93 वर्ष की उम्र में भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

9 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्रीमती जया बच्चन जन्म दिवस ।
 श्री राहुल सांकृत्यायन जयन्ती ।
 पराक्रम / शौर्य दिवस 1965 ( केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल )।


10 अप्रैल

1710 - पहला कानून विनियमन कॉपीराइट ग्रेट ब्रिटेन में जारी किया गया।
1741 - ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध: पर्शिया ने ऑस्ट्रिया को मोल्विट्ज़ की लड़ाई में हराया।
1790 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट प्रणाली की स्थापना की।
1802 - भारत का महान त्रिकोणमितीय सर्वेक्षण, मद्रास के पास एक बेसलाइन के माप के साथ शुरू हुआ।
1802 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री व गणितज्ञ सर जॉन लेस्ली ने पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई।
1814 - ड्यूक ऑफ वेलिंगटन ने टूलूज़ की लड़ाई को जीत लिया।
1816 – संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।
1821 - कॉस्टैंटिनोपल के कुलपति ग्रेगरी वी को तुरुप द्वारा पुतिष के मुख्य द्वार से फांसी दी गयी और उसके शरीर को बोस्फोरस में फेंक दिया गया।
1825 – हवाई में पहला होटल खुला।
1827 -  जॉर्ज कैनन को लॉर्ड लिवरपूल के स्थान पर ब्रिटिश प्रधान मंत्री के रूप चुना गया।
1857 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
1858 – लंदन की पहचान विशाल बिग बेन घड़ी की 14 टन की घंडी लगाई गई।
1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।
1868 - इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया और इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गये, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की ।
1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।
1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1912 – टाइटेनिक जहाज ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।
1917 - महात्मा गाँधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को 'चंपारण सत्याग्रह' की शुरुआत की।
1930 – पहली बार कृत्रिम रबर का उत्पादन हुआ।
1938 – आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।
1953 – वार्नर ब्रदर्स की पहली 3डी फिल्म हाउस ऑफ वैक्स का प्रीमियर हुआ।
1959 – जापान के तत्कालीन युवराज आकिहितो ने मिचिको से शादी की।
1960 – यूएस सिनेट ने सिविल राइट्स बिल पास किया।
1963 – पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई।
1972 – ईरान में आए भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत हो गई।
1973 – ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाड के जासूसों ने लेबनान की राजधानी बैरुत में तीन फ़िलिस्तीनी नेताओं की हत्या कर दी।
1973 – पाकिस्तान के पुराने संविधान को निरस्त किया गया।
1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1994 – नैटो के सदस्य देशों के युद्धक विमानों ने पहली बार बोसिनया के नगरों पर अधिकार के लिए आगे बढ़ रही सर्ब सेनाओं पर वायु आक्रमण किया।
1998 - उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के मध्य समझौता सम्पन्न।
1999 - भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ़ कामर्स का विधिवत गठन किया।
2000 - पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर।
2001 - भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर। सभी तरह की लेटेस्ट विविध एवं शैक्षणिक खबरों एवं इस पंचांग के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
2002 - 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कांफ़्रेस में भाग लिया।
2003 - इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा।
2007 - अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुँचे।
2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक कराकर दिया। 
2008 - नान्दना एम निलकेनी को नेशनल काउंसिल ऑफ़ अणलायड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) का अध्यक्ष चुना गया।
2008 - पेरु के दक्षिणी इलाके में एक विमान दुर्घटना में पांच फ़्रांसीसी पर्यटकों की मौत।
2010 – पोलैंड वायु सेना का टू-154 एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पोलैंड के राष्ट्रपति लेक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 96 लोग मारे गए।
2014 - सीरियाके अलेप्पो में 88 नागरिक युद्धक विमानों के बम द्वारा मारे गए।
2016 - केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।
2019 - निर्वाचन आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक फिल्‍म की रिलीज पर चुनाव पूरे होने तक रोक लगाई।
2019 - न्‍यूजीलैंड की संसद ने क्राइस्‍टचर्च में हुए हमले के मद्देनजर सभी प्रकार के अर्द्ध-संचालित हथियारों और असाल्‍ट रॉईफलों पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया।
2019 - वेनेजुएला में बिजली उत्पादन ठप: 20 राज्‍यों में अंधेरा छाया तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग।
2020 - राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने घरेलू हिंसा के मामलों की रिपोर्ट के लिए व्‍हाट्सअप नम्‍बर 72177 35372 शुरू किया व पंजाब में लॉकडाउन 1 मई तक बढाया गया।
2020 - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑपरेशन शील्ड (SHIELD - Sealing, Home quarantine, Isolation and tracing, Essential supply, Local sanitation and Door-to-door checks)की घोषणा की।
2020 - गूगल ने कम दिखाई देने या अंधेपन से ग्रस्त एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए एक वर्चुअल ब्रेल कीबोर्ड लॉन्च करने की घोषणा की।

10 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1755 - क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्यूल हानेमान छद्म-वैज्ञानिक होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जन्मदाता थे। 
1847 – पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म हुआ।
1880 - सी. वाई. चिन्तामणि - स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक थे।
1894 - घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।
1897 - प्रफुल्लचंद्र सेन - बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी थे।
1909 - डॉ नौतम भट्ट - भारतीय वैज्ञानिक थे।
1928 - मेजर धनसिंह थापा, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक
1931 - किशोरी अमोनकर - हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
1932 - श्याम बहादुर वर्मा - बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि।
1934 - डी.डी. लापांग मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री।
1944 - प्रेम कुमार धूमल ; हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1952 - नारायण राणे- राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र।
1981 - प्रसाद बर्वे - भारतीय टेलीविजन अभिनेता।
1986 – भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म हुआ।

10 अप्रैल को हुए निधन

1931 - ख़लील जिब्रान - विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक।
1937 - श्रीधर वेंकटेश केलकर - प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक थे।
1949 - बीरबल साहनी अंतरराष्ट्रीय ख्याति के पुरावनस्पति वैज्ञानिक थे। 
1984 - नाजिश प्रतापगढ़ी - उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि।
1995 - मोरारजी देसाई - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
2020 - मशहूर शास्त्रीय गायिका शांति हीरानंद का निधन।
2020 - महानिर्वाणी अखाड़े के महंत प्रकाशपुरी का निधन।

10 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 मेला पृथूदक पिहोवा तीर्थ (हरियाणा , चैत्र कृष्ण चतुर्दशी )।
 माँ हिंगलाज जयंती ( चैत्र कृष्ण चतुर्दशी )।
 मेजर श्री धनसिंह थापा जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) ।
 श्री घनश्याम दास बिडला जयन्ती ।
 श्री नारायण राणे जन्म दिवस।
 श्री प्रेम कुमार धूमल जन्म दिवस।
 डॉ नौतम भट्ट जयन्ती।
 श्री मोरारजी देसाई स्मृति दिवस ।
 डॉ डोनवा डेथवेल्सन लापांग स्मृतिदिवस।
 श्री बीरबल साहनी स्मृति दिवस।
 जल संसाधन दिवस।
 विश्व होम्योपैथी दिवस (डॉ सेमुअल हेनीमैन जयन्ती) ।
 विश्व होम्योपैथिक जागरूकता सप्ताह ( 10 से 16 अप्रैल )।



0 Comments:

Post a Comment