ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Thursday, October 22, 2020

APRIL ( 01 TO 05 )



2 अप्रैल

1559 – इटली के जेनोआ क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1679 – मुगल शासक अकबर ने जजिया कर समाप्त किया।
1745 -  ऑस्ट्रिया और बवेरिया ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किया।
1767 - यीशु की सोसायटी का स्पैनिश साम्राज्य और नेपल्स के साम्राज्य में दमन किया गया।
1787 - न्यायपालिका के एक चार्टर ने आपराधिक और नागरिक अधिकार क्षेत्र के पहले न्यू साउथ वेल्स न्यायालयों की स्थापना के लिए अधिकार प्रदान करने पर हस्ताक्षर किए।
1792 - सिक्का कानून पारित कर दिया गया , संयुक्त राज्य मिंट की स्थापना हुई।
1801 -  कोपेनहेगन (द्वितीय गठबंधन युद्ध) की पहली लड़ाई: एडमिरल सर हाइड पार्कर के तहत यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी शाही डैनो-नार्वे नेवी को एक युद्धविराम स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया। 
1849- ब्रिटिश पंजाब की स्थापना हुई।
1860 - ट्यूरिन में पहली इटली की संसद की बैठक शुरू हुई।
1902 – लॉसएंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थियेटर खुला।
1905 – मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरु हुआ।
1921 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नये 'सापेक्षता के सिद्धांत' विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया।
1942 – कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1945 – सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुये।
1970 – 'असम पुनर्गठन अधिनियम' के तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ।
1982 – अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला कर दिया।
1984 – स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।
1997 – सुमिता सिन्हा ने अपने उपर से 3200 किलोग्राम भार के ट्रक को पार करने की अनुमति देकर रिकार्ड स्थापित किया।
1989 - फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 - मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न।
2001 - नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।
2007 - सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।
2008 - कर्नाटक में तीन चरणों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा। 
2008 - रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की।
2008 - नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले भड़की हिंसा की जांच के लिए 10 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
2008 - अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने सुश्री अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
2011- भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की।
2013 – पाकिस्तान के पेशावर में बिजली संयंत्र पर हुए हमले में सात लोग मारे गए।
2013 – बर्मा के यांगून में एक मस्जिद के भीतर लगी भीषण आग में 13 बच्चों की मौत हो गई।
2015 – केन्या के गारिसा यूनिवर्सिटी में बंदूकधारियों के हमले में 140 लोग मारे गए।
2017- अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया ।
2017- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लम्बी, चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया। 
2019 - पाक में नाबालिग हिंदू बहनों के जबरन धर्मातरण की जांच के लिए आयोग गठित।
2020 - भारत सरकार ने कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानने और लोगों को सतर्क करने के लिए आरोग्‍य सेतु ऐप शुरू किया।

2 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1881 - वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।
1891 – गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म हुआ।
1902 - बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ शास्त्रीय गायक ।
1942 - रोशन सेठ हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता । 
1952 - दीपक पाराशर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता । 
1969 - अजय देवगन - भारतीय बॉलीवुड फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं।
1981 - कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य अभिनेता हैं।
1984 - दीप सिद्धू - हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय अभिनेता हैं। 

2 अप्रैल को हुए निधन

1720 – पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन हुआ।
1825 - बन्धुल, एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति था।
1907 - राधाकृष्ण दास - हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार थे।
1933 - रणजी, भारतीय क्रिकेट का जादूगर कहा जाता है और उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है का गुजरात के जामनगर में निधन हुआ। 
2005 – पिछले 400 सालों में पोप बनने वाले पहले गैर इतालवी नागरिक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन हुआ।
2020 - भाई निर्मल सिंह खालसा एक प्रख्यात गुरबाणी गायक थे।

2 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विजय गोविन्द हलंकर दिवस (मणिपुर) ।
मेला श्री नव चण्डी प्रारम्भ (मेरठ) ।
गुड फ्राईडे ( ईशाई ) ।
अभिनेता श्री अजय देवगन जन्म दिवस ।
क्रिकेटर रणजी (कुमार रणजीत सिंह) स्मृति दिवस।
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस।


3 अप्रैल 

1856 – यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए बारुद धमाके में चार हजार लोगों की मौत हुई।
1922 – जोसेफ स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया।
1933 – विश्व की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उडान भरी।
1942 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
1949 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए।
1952 - संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थायी सदन के रूप में राज्यसभा की स्थापना 1952 में की गयी थी।
1999 – भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण हुआ।
2000 – ब्रिटेन में एक विवादास्पद नियम लागू किया गया, जिसमें यह कहा गया कि ब्रिटेन में शरण लेने वालों को कपड़े और खाने की चीजें खरीदने के लिए सरकार से कूपन खरीदने होंगे।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे ।
2001 - भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्ष के बाद पुन: वार्ता।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
2006 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2007 - नई दिल्ली में 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू।
2008 - प्रकाश करात को माकपा का पुन: महासचिव चुना गया। 
2008 - मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड, 2008 से अलंकृत किया गया।
2010 – एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया।
2012 – रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत हुई।
2013 – अफगानिस्तान के फरहा में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 46 लोग मारे गए और 100 घायल हुए।
2013 – अर्जेंटीना में आयी भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2016 – कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप जीता।
2019 - अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने विरोध प्रदर्शनों के बाद छोड़ी सत्ता।
2019 - गोवा में हुई मूक बधिर प्रतियोगिता में रेवाड़ी की अंजली शर्मा बनी मिस इंडिया।
2020 - वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने 2020-21 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 2 फीसदी कर दिया , यह 30 साल का सबसे निचला स्तर होगा।
2020 - विश्व बैंक (World Bank) ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर भारत के लिए एक अरब डॉलर (करीब 7600 करोड़ रुपये) के आपातकालीन कोष को मंजूरी दी।

3 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1903 - कमलादेवी चट्टोपाध्याय - समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।
1914 - सैम मानेकशॉ - भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष , जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
1918 - ओलेस गोनचार, प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार।
1922 – अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री डोरिस डे का जन्म हुआ।
1929 - निर्मल वर्मा- साहित्यकार ।
1931 - मन्नू भंडारी- साहित्यकार ।
1954 - डॉ. के. कृष्णास्वामी- राजनेता और फिजीशियन ।
1955 – मशहूर गायक हरिहरन का जन्म हुआ।
1962 – भारत की मशहूर अभिनेत्री व नेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ।

3 अप्रैल को हुए निधन

1325 - निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत।
1680 - शिवाजी- मराठा साम्राज्य के संस्थापक।
2010 - अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक थे (कन्फर्म नहीं)।
2017 - किशोरी अमोनकर - हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।

3 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 छत्रपति शिवाजी महाराज स्मृति दिवस ।
 राज्यसभा स्थापना दिवस (भारत)।
 हिन्दी रंगमंच दिवस।


4 अप्रैल 

1460 – स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1716 – रुस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।
1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1818 – अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार रखने का फैसला लिया गया।
1850 – लॉस एंजिलिस को शहर के रूप में शामिल किया गया।
1858 – ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई।
1905 – हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में भूकंप से करीब बीस हजार लोगों की मौत हुई।
1910 – दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।
1916 – अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
1941 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1944 – ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के आदिश अबाबा पर कब्जा किया।
1949 - उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
1960 – अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
1968 – अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की गोली मारकर हत्या। मार्टिन लूथर किंग को अमेरिका का गांधी भी कहते हैं।
1975 – बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच में हुए समझौते के फलस्वरूप माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई।
1979 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ाँसी।
1994 - तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
1997 - क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया (1994 का भी वर्णन मिलता है कन्फर्म कर लें)।
2001 - चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार ।
2001 - फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।
2002 – अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।
2004 - भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
2006 - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे।
2008 - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया।
2008 - पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
2010 - माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
2013 – महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से तक़रीबन 80 लोग मारे गए।
2013 – छत्तीसगढ़ में एक कुल्हाड़ी-हत्या कांड में नौ लोग मारे गए।
2019 - छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल के चार जवान शहीद।
2019 - इथोपियन प्लेन क्रैशः बोइंग एमरजैंसी रूल फॉलो करने के बावजूद विमान कंट्रोल नहीं कर सके पायलट।
2019 - प्रधानमंत्री मोदी को मिला यूएई का सबसे बड़ा सम्मान 'जायेद मेडल' संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायेद अल नाहयान ने सम्मानित किया।
2020 - सोलोमन द्वीप पर आये शक्तिशाली तूफान में एक नौका में सवार 28 लोग लापता हो गये।
2020 - कोरोना महामारी के चलते जान गंवाने वाले मरीजों और चिकित्साकर्मियों की याद में चीन में तीन मिनट का मौन रख कर राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया गया।

4 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1889 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी जगत् के कवि, लेखक, पत्रकार।
1904 – प्रसिद्ध गायक कुंदन लाल सहगल का जन्म हुआ।
1908 – अमरीका के लेखक रिचर्ड राइट का जन्म हुआ वे अश्वेत अमरीकी व्यक्ति थे। 
1922 – अमेरिकी संगीतकार एलमर बर्नस्टाइन का जन्म हुआ।
1949 – भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म गुजरात के जुनागढ़ में हुआ।
1972 - लीसा रे - भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल ।
1976 - सिमरन - भारतीय अभिनेत्री ।
1979 – अंग्रेजी फिल्मों के एक अभिनेता हीथ लैजर का जन्म हुआ।

4 अप्रैल को हुए निधन

1987 - अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन - हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
1995 - हंसा मेहता - भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।

4 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 भगवान शीतलनाथ जी गर्भ कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी )।
 पं. श्री माखनलाल चतुर्वेदी जयन्ती।
 श्री सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय' स्मृति दिवस।
 ईस्टर संडे ( ईशाई )।
 खदान जागरूकता हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।


5 अप्रैल

1585 – हॉलैंड के हारलम नगर में इसी नाम से प्रसिद्ध जनसंहार हुआ जो इस देश के स्वतंत्रता संग्रामियों का केंद्र था।
1645 – यूरोप के दो शक्तिशाली देशों ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच दो वर्षों तक चलने वाला समुद्री युद्ध समाप्त हुआ।
1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1843 – ब्रिटेन की महरानी विक्टोरिया ने हॉन्गकॉन्ग को ब्रिटिश कॉलनी में शामिल किए जाने की घोषणा की।
1930 – महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे।
1949 – भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना हुई (कन्फर्म नहीं )।
1955 – विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1956 – पश्चिमी फ़िलिस्तीन के गज़्ज़ा क्षेत्र पर ज़ायोनी शासन की भयानक गोलीबारी समाप्त हुई।
1957 – देश और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
1961 – भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली 'इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी' की स्थापना हुई।
1964 – नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
1975 – सउदी अरब के राजा फैजल की हत्या हुई।
1979 – बम्बई (अब मुंबई) में पहले भारतीय नौसेना संग्रहालय की औपचारिक रूप से शुरुआत हुई।
1991 – अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण हुआ।
1999 – मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों की सामूहिक हत्या करने की शुरुआत की गई।
1999 - इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा ।
2001 - जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घुटने टेके, चीन के समक्ष खेद प्रकट, संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम मिलोसेविच को गिरफ़्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुँची।
2002 - भारत, म्यांमार व थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
2003 - अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश।
2006 - सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
2007 - ईरान ने 15 ब्रिटिश नौसैनिकों को रिहा किया।
2008 - इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की अनमोदन समिति ने एक अरब चार करोड़ रुपये के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी।
2008 - पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया बनी।
2008 - इराक में हुए आत्मघाती हमले में 9 लोग मारे गए। 
2008 - अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय सीरियलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा।
2010 - नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़, भारत के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई।
2010 - पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए।
2010 – अमेरिकी राज्य वेस्ट वर्जीनिया के कोयला खदान में विस्फोट से 22 लोगों की मौत हुयी।
2019 - जम्‍मू-कश्‍मीर में 22 अलगाववादी नेताओं सहित 900 से अधिक लोगों की सुरक्षा हटाई गई।
2019 - मालदीव में नयी संसद के चुनाव के लिए मतदान ।
2019 - आईजू द्वीप (जापान )  में भूकंप के 5.8 की तीव्रता झटके ।
2019 -हरियाणा: कोसली (भाकली गांव की ) प्रीति यादव ने मिस टिन एशिया कांटिनेंट का ताज हासिल किया।
2020 - पीएम मोदी की अपील पर जगमग हुआ भारत, जनता संग नेताओं ने भी दिये जलाए।
2020 - पहला संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस मनाया गया।
2020 - ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को PETA India द्वारा 'हीरो टू एनिमल्स अवार्ड' से सम्मानित किया।

5 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

1479 - गुरु अमरदास - सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्‍त हुए थे (कन्फर्म नहीं )।
1588 – ब्रिटेन के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री थामस हाब्स Thomas habbes का जन्म हुआ।
1908 - जगजीवन राम- राजनेता , सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री के रूप में देश की आजीवन सेवा की।
1920 - रफ़ीक़ ज़करिया- राजनेता ।
1953 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुचनन का क्वींसलैंड में जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया।

5 अप्रैल को हुए निधन

1922 - पंडिता रमाबाई - प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
1940 – महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन हुआ।
1989- पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।
1993 – मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।
2008 - हिन्दी के प्रख्यात आलोचक डॉ. बच्चन सिंह का निधन। 
2015 – अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन का निधन हुआ।
2020 - लीबिया के पूर्व पीएम महमूद जिब्रील का 67 वर्ष की उम्र में निधन।
2020 - मशहूर ब्रिटिश एक्ट्रेस हॉनर ब्लैकमेन का निधन।

5 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 भगवान श्री ऋषभदेव जी जन्म-तप कल्याणक (जैन , चैत्र कृष्ण नवमी )।
 पंडिता रमाबाई स्मृति दिवस ।
 श्री जगजीवन राम जयन्ती (समता दिवस) ।
 राष्ट्रीय सामुदायिक दिवस (कन्फर्म नहीं)।
 राष्ट्रीय समुद्री दिवस / राष्ट्रीय मैरीटाइम (नौवहन) दिवस ।
 संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस (2020)।


0 Comments:

Post a Comment