ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Wednesday, October 7, 2020

SEPTEMBER ( 06 TO 10 )

╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 06 सितंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 06 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

▪️1522 - समंदर के रास्‍ते पृथ्‍वी का पूरा चक्‍कर लगाने वाला पहला जहाज विक्‍टोरिया आज ही के दिन स्‍पेन लौटा था।
▪️1776 - ग्वाडेलोप द्वीप में तूफ़ान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
▪️1869 - पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
▪️1905 - अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।
▪️1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
▪️1924 - इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
▪️1939 - दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
▪️1948 - जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनी।
▪️1952 - कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
▪️1965 - ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
▪️1965 - भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
▪️1968 - अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
▪️1986 - इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
▪️1991 - रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग आज ही के दिन वापस मिला था।
▪️1997 - एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी।
▪️2000 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
▪️2003 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
▪️2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
▪️2007 - ब्रिटेन की 'द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी' ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
▪️2008 - डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
▪️2009 - चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी तक घुसपैठ की।
▪️2012 - अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
▪️2019 - ओड़िशा ने आपदा प्रबंधन में आईटी एक्सीलेंस पुरस्कार 2019 जीता।
▪️2019 - भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्ध अभ्यास-2019 अमेरिका के वाशिंगटन में ज्वाइंट बेस लैविस एमसी कॉर्ड में प्रारंभ हुआ।
▪️2020 - राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।
🟢 06 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1838 - दलीप सिंह - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।
▪️1889 - शरत चंद्र बोस - एक भारतीय बैरिस्टर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कार्यकर्ता थे।
▪️1929 - यश जौहर - भारतीय हिंदी फ़िल्म सिनेमा के एक प्रसिद्ध निर्माता थे।
▪️1937 - एम. ओ. एच. फ़ारूक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
▪️1971 - देवांग गांधी - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

🔴 06 सितंबर को हुए निधन ✨

▪️1972 - हिन्दुस्तानी शास्‍त्रीय संगीत के दिग्‍गज उस्‍ताद अलाउद्दीन खान का इंतकाल हुआ था।
▪️1998 - जापान के फ़िल्म निर्माता और निर्देशक 'अकिरा कुरोसावा' का निधन।
▪️2009 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
▪️2019 - रॉबर्ट गैबरियल मुगाबे - ज़िम्बाब्वे के भूतपूर्व राष्ट्रपति।
▪️2019 - पाकिस्तान के मास्टर लेग स्पिनर अब्दुल कादिर का निधन।
▪️2019 - वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिब्रा का निधन हो गया। 
▪️2020 - केरल निवासी संत केशवानंद भारती श्रीपदगवरु का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।
▪️2020 - बीते जमाने के मशहूर संगीतकार एस. मोहिंदर का 95 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया।

🔵 06 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 नेशनल रीड ए बुक डे।
🔅 राष्ट्रीय कॉफी आइसक्रीम दिवस।
🔅 श्री हरचरण सिंह बरार स्मृति दिवस।
🔅 रोश होशाना शुरू होता है (सालाना परिवर्तन)।
🔅 राष्ट्रीय मजदूर दिवस (सितंबर में पहला सोमवार)।



╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 07 सितंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 07 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

▪️1191 - तीसरे धर्मयुद्ध में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम में अरसफ के राजा सलाउद्दीन को मात दी।
▪️1630 - अमेरिका के मैसाच्युसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना की गई।
▪️1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
▪️1812 - बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया।
▪️1813 - अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 'अंकल सैम' शब्द का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के अखबार ट्रॉय पोस्ट ने किया।
▪️1822 - ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है।
▪️1860 - लेडी एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
▪️1901 - पीकींग विदेशियों के नियंत्रण में। 8 देशों की संयुक्त सेना ने चीन के राजा को बॉक्सर की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। बॉक्सर विद्रोह का अंत हुआ।
▪️1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
▪️1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
▪️1921 - अमेरिका के न्यू जर्सी में पहली बार औरतों के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिस अमेरिका को कामयाबी मिली।
▪️1923 - ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में इंटरपोल की स्थापना की गई।
▪️1927 - फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।
▪️1929 - फिनलैंड में नाजीजार्वी लेक में कुरो नाम स्टीमर के डूबने से 136 लोगों की मौत।
▪️1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
▪️1940 - द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मन सेना ने ब्रिटेन से लड़ाई की अपनी रणनीति परिवर्तित की और लंदन सहित ब्रिटेन के विभिन्न शहरों पर भारी बमबारी कर दी।
▪️1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
▪️1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
▪️1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
▪️1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
▪️1979 - स्कॉट रसमिसल और उनके पिता ब्यू रस्मिसन द्वारा स्थापित खेल और मनोरंजन केबल चैनल इ.एस.पी.एन. (ESPN) ने केबल कार्यक्रमों की शुरुआत की।
▪️1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
▪️1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
▪️2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
▪️2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
▪️2005 - तेल के बदले अनाज कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
▪️2005 - मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
▪️2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
▪️2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
▪️2008 - बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।
▪️2008 - कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
▪️2008 - खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचों बीच मौजूद विशालकाय ब्लैकहोल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।
▪️2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये। 
▪️2009 - भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता। 
▪️2009 - 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म 'कोजीवरम' को मिला।
▪️2012 - दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।
▪️2019 - चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किमी पहले लैंडर का पृथ्वी से संपर्क टूटा।
▪️2019 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्‍ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत औरंगाबाद औद्योगिक शहर का पहला चरण राष्‍ट्र को समर्पित किया।
▪️2019 - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया।
▪️2020 - विश्व स्तर पर पहला "नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का प्रथम अंतरराष्ट्रीय दिवस" मनाया गया। 
▪️2020 - भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन वाहन एचएसडीटीवी का ओड़िशा के व्हीलर द्वीप स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रक्षेपण केन्द्र से सफल प्रक्षेपण किया।
🟢 07 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1533 - ब्रिटेन और आयरलैंड की महारानी क्वीन एलिजाबेथ प्रथम का जन्म लंदन के ग्रीनविच में हुआ।
▪️1826 - राजनारायण बोस - बांग्ला भाषा (বাংলা ভাষা) के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक थे।
▪️1887 - गोपीनाथ कविराज - संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
▪️1911 - टोडर ज़िकोव - बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।
▪️1917 - बानो जहाँगीर कोयाजी - भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
▪️1933 - इला रमेश भट्ट - अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की सम्मानित नेता।
▪️1934 - बी. आर. इशारा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
▪️1948 - ममूटी - मलयालम फ़िल्म अभिनेता।
▪️1950 - अनिल चौधरी - प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशक।
▪️1963 - नीरजा भनोट - अशोक चक्र विजेता व तमगा-ए-इन्सानियत से सम्मानित विमान परिचारिका।
▪️1976 - वेस्टइंडीज के आलराउंडर वॉवेल हाइंड्स का जमैका में जन्म हुआ। उन्होंने 45 टेस्ट में 2608 और 119 वनडे में 2880 रन बनाए।

🔴 07 सितंबर को हुए निधन ✨

▪️1997 - मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।
▪️1998 - के. एम. चांडी - स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
▪️2013 - रोमेश भंडारी - त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
▪️2019 - वीरू कृष्णन - मशहूर कथक डांसर-एक्टर।
▪️2020 - भारत के रेडियो खगोल विज्ञान के जनक डॉ. गोविंद स्वरूप का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
▪️2020 - मुक्ति संग्राम सेनानी और बांग्लादेश के एक प्रमुख व्यक्ति जियाउद्दीन तारिक अली का ढाका में निधन हुआ।

🔵 07 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 राष्ट्रीय सलामी दिवस।
🔅 ब्राजील राष्ट्रीय दिवस।
🔅 राष्ट्रीय दादी मूसा दिवस।
🔅 राष्ट्रीय बीयर प्रेमी दिवस।
🔅 विश्व माफी (क्षमा) दिवस।
🔅 राष्ट्रीय आभारी रोगी दिवस।
🔅 राष्ट्रीय न्यू हैम्पशायर दिवस।
🔅 विश्व डचेन जागरूकता दिवस।
🔅 बैंक ऑफ इंडिया स्थापना दिवस।
🔅 नेशनल अदर लुक अनलिमिटेड डे।
🔅 राष्ट्रीय बलूत का फल स्क्वैश दिवस।
🔅 राष्ट्रीय न हिमपात और न वर्षा दिवस।
🔅 नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का दिवस।
🔅 वीर नीरजा भनोट जयन्ती (अशोक चक्र विजेता)।
🔅 गुरु ग्रन्थ साहिब प्रकाश दिवस (प्राचीनमतानुसार)।



╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 08 सितंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 08 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

▪️1271 - जाॅन XXI का पोप के रूप में चयन।
▪️1320 - गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।
▪️1331 - स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।
▪️1449 - टुमू किले का युद्ध, मंगोलिया ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।
▪️1504 - इटली के फ्लोरेंस में माइकल एंजेलो ने अपनी प्रसिद्ध मूर्ति डेविड का लोकार्पण किया।
▪️1514 - ओरसा का युद्ध, लिथुआनिया और पोल सेना ने रूसी सेना को ओरसा (वर्तमान समय में बेलारुस) में पराजित किया।
▪️1549 - फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
▪️1553 - इंग्लेंड में लिचफिल्ड शहर का निर्माण।
▪️1563 - मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।
▪️1689 - चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।
▪️1727 - इंग्लैंड के कैम्ब्रिजशायर में बर्ववेल गांव में एक कठपुतली शो के दौरान एक आग से 78 लोगों मारे गए जिनमें कई बच्चे शामिल थे।
▪️1760 - फ्रांसीसी सेना ने मॉन्ट्रियल को जनरल जेफरी एमहर्स्ट के सामने समर्पित कर दिया।
▪️1771 - मिशन सैन गैब्रियल आर्केंसी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में हुई।
▪️1793 - बेलिएम में पहली बार सीरीओ डे नाज़े मनाया गया।
▪️1831 - विलियम IV को ग्रेट ब्रिटेन के राजा का ताज पहनाया गया।
▪️1855 - स्पेन के क्वीन इसाबेला द्वितीय का द्वार इलोइलो को विश्व व्यापार के लिए खोल दिया गया।
▪️1860 - मिशिगन झील पर पैडल स्टीमर "लेडी एल्गिन" का नुकसान लगभग 300 लोग डूबे।
▪️1864 - जेनेवा में आज ही रेड क्रॉस की स्थापना हुई।
▪️1899 - ए. टी. मार्शल ने रेफ्रीजरेटर का पेटेंट करवाया।
▪️1900 - बोस्टन में पहले डेविस कप श्रृंखला की शरूआत हुई।
▪️1900 - अमेरिका ने ग्रेट ब्रिटेन को हराया।
▪️1900 - टेक्सास के गैलवेस्टोन में आज ही चक्रवाती और ज्वारीय तूफ़ान से 6000 लोगों की मौत हुई थी।
▪️1900 - टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती और ज्वारीय तूफान से 6000 लोगों की मौत।
▪️1942 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बम्बई (अब मुंबई) सत्र में ‘भारत छोड़ो प्रस्ताव’ पारित किया।
▪️1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की।
▪️1945 - अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रुमैन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किया।
▪️1952 - जेनेवा में काॅपीराइट के लिये पहले विश्व सम्मेलन में भारत समेत 35 देशों ने किये हस्ताक्षर।
▪️1962 - चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ किया।
▪️1966 - लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने “साक्षरता दिवस” मनाने की शुरुआत की।
▪️1967 - आजादी के बाद पहली बार केंद्र में सरकार चला रही पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
▪️1967 - दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित की गई।
▪️1986 - चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे जबकि जनरल पिनोशे को मामूली चोट पहुंची थी।
▪️1988 - जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट से लंदन से अहमदाबाद पहुँचे।
▪️1991 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तरी और दक्षिण कोरिया की सदस्याता को मंजूरी दी।
▪️1991 - मैसिडोनिया गणराज्य स्वतंत्र हुआ।
▪️1997 - अमेरिकी ओपन टेनिस चैम्पियनशिप में पैट्रिक राफ़्टर को प्रथम ग्रैंड स्लैम ख़िताब मिला।
▪️1998 - 2001 में निर्धारित 13वें गुट निरपेक्ष आंदोलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गयी।
▪️2000 - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हिन्दी में भाषण देते हुए पाकिस्तान को लताड़ा।
▪️2002 - नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिस कर्मियों को मार डाला।
▪️2003 - इज़राइल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
▪️2006 - महाराष्ट्र के नासिक ज़िले में मालेगाँव बम धमाके।
▪️2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
▪️2008 - प्रसिद्ध अमेरिका पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेण्ट अवार्ड देने की घोषणा की।
▪️2009 - भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव को नए कलपुर्ज लगाकर तैयार करने के लिए रूस को 10 करोड़ 20 लाख डॉलर दिये।
▪️2013 - पाकिस्तान के क्वेटा में 2013 को आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए।
▪️2015 - रेप के आरोपी कथित संत नारायण सांई अय्याश, व्यभिचारी और संत के नाम पर कलंक है, उसने न जाने कितनी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं, ये कहना है नारायण सांई की पत्नी जानकी का। उन्होंने मीडिया में सार्वजनिक रूप से ये बात कही थी।
▪️2016 - 2 महिलाओं समेत 72 नक्सलियों ने नारायणपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस और आईटीबीपी के सामने सरेंडर कर दिया।
▪️2016 - इसरो ने जीएसएलवी रॉकेट लॉन्च किया।
▪️2016 - आज ही GST बिल के संविधान संशोधन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लगाई मुहर।
▪️2017 - आज ही गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में छात्र प्रद्युम्न का बाथरूम में कत्ल हुआ था, इस घटना ने पूरे देश मे सनसनी फैला दी थी।
▪️2019 - भारत को स्विस बैंक के खाताधारकों की पहली सूची मिली, इनमें ज्यादातर खाते कार्रवाई के डर से बंद हुए थे।
▪️2019 - थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में व्यापक क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी (RCEP) की 7वीं मंत्री स्तरीय बैठक शुरु हुई।
▪️2020 - भूकंप के झटके से हिली लद्दाख की धरती, सुबह-सुबह अंडमान-निकोबार में भी तेज झटके, जान-माल के नुकसान की खबर नहीं।
▪️2020 - अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) द्वारा पहला विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसटीएस) आयोजित किया गया।

🟢 08 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1887 - स्वामी शिवानन्द सरस्वती वेदान्त के महान आचार्य और सनातन धर्म के विख्यात नेता थे।
▪️1910 - हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का जन्म आज ही हुआ था।
▪️1926 - भूपेन हज़ारिका - भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार, जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे।
▪️1933 - आशा भोंसले - प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
▪️1987 - चार्ली चौहान - एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है।
▪️2002 - लॉरी विलियम्स - वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर।

🔴 08 सितंबर को हुए निधन ✨

▪️1960 - फिरोज़ गाँधी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।
▪️1982 - शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला - जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री।
▪️2019 - जाने-माने न्यायविद् और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 वर्ष की आयु में निधन।
▪️2020 - तेलगु अभिनेता जय प्रकाश रेड्डी का 74 साल की उम्र में स्ट्रोक से निधन।

🔵 08 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 विश्व साक्षरता दिवस।
🔅 राष्ट्रीय एम्परसेंड दिवस।
🔅 ऑन्कोलॉजी नर्स दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस।
🔅 विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस।
🔅 राष्ट्रीय बाल चिकित्सा रुधिर विज्ञान।
🔅 स्वामी शिवानंद सरस्वती जी जयन्ती।
🔅 गुरु श्री अर्जुन देव गुरयाई (प्राचीनमतानुसार)।
🔅 बाबा रामदेवरा, रामापीर जयन्ती, बाबा रामदेवरा।
🔅 रामापीर मेला प्रारम्भ (जैसलमेर, भाद्रपद शुक्ल)।



╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 09 सितंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 09 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।
1504 – माइकल एंजिलियो द्वारा बनाई गई डेविड की मूर्ति को लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया।
1553 -  ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना की गई।
1753 -  पहला स्टीम इंजन उत्तरी अमेरिकी की कालोनियों में लाया गया।
1776 - अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेट कॉलोनीज़' से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
1783 -  डिकिंसन कॉलेज की स्थापना कार्लसेल, पेनसिल्वेनिया में की गई थी।
1850 - कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1867 - यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।
1886 -  साहित्य के संरक्षण और कलात्मक कार्यों के लिए बर्न कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किया गया।
1908 – आॅरविल राइट ने पहली बार एक घंटे तक विमान उड़ाया।
1911 -  इटली की एक झील ट्रेसीमिने पर एक मोटरबोट दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई
1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।
1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।
1924 - 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।
1939 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वसार्य पहुंची।
1944 – यूरोपीय देश बुल्गारिया नाजी नियंत्रण से मुक्त हुआ।
1949 - भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
1950 – यूरोपीय देश फ्रांस में बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।
1954 -  अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।
1960 -  उत्तरी कैरोलिना के ग्रीनविले शहर में पहली हार्डी रेस्तरां को खोला गया।
1965 - तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
1967 - युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।
1968 – अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश यूएस ओपन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने।
1971 -  अमेरिकी के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया।
1976 - माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।
1979 - जोगेन्द्र नाथ हज़ारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।
1991 - तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।
1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
2001 -  उत्तरी गठबंधन के नेता अहमद शाह मसूद की अफगानिस्तान में हत्या कर दी गयी।
2001 - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।
2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।
2004 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2005 - चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।
2006 - अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया। 
2006 - अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
2007 - वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।
2008 - हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।
2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
2010 - 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' देने का निर्णय को लिया गया।
2011- पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम 'आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा' है।
2011 - वैज्ञानिकों को ऑटिज़्म से जुड़े दो अलग-अलग जैविक तनाव का पता चला है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इससे बीमारी के प्रभावी इलाज का विकास हो सकेगा। 
2012 - इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
2019 - भवन निर्माण क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन ‘आंगन’ नई दिल्‍ली में शुरू हुआ। 
2019 - पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने जयपुर में राजस्‍थान के राज्‍यपाल पद की शपथ ली।
2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में आइसलैंड पहुंचे।
2019 - राष्‍ट्रपति सचिवालय द्वारा विजिटर्स अवार्ड 2019 प्राप्‍त करने वालों की घोषणा की गई।
2020 - देश की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली किसान रेलगाड़ी की शुरुआत की गई।
2020 - डॉ. हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के 73वें सत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लिया।
2020 - पहली भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन वर्चुअल रुप से किया गया ।
2020 - अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के काफिले पर राजधानी काबुल में भीषण बम हमला हुआ। सालेह बाल-बाल बचे व लगभग 10 लोगों की मृत्यु हुई।
2020 - रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल दागने वाले दुनिया के दूसरे और यूरोप के पहले फुटबॉलर बने।

🟢 09 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1828 - लियो टॉल्सटॉय - महान् रूसी उपन्यासकार।
▪️1850 - प्रसिद्ध कवि और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्म हुआ।
▪️1874 - गोपाल चंद्र प्रहराज - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।
▪️1880 - अर्जुन लाल सेठी - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
▪️1894 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।
▪️1905 - हुसैन शा - भारतीय दार्शनिक।
▪️1907 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
▪️1909 - लीला चिटनिस - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
▪️1924 - जोगेन्द्र नॅथ हाझरिका - असम के पूर्व मुख्यमंत्री।
▪️1932 - कान्ति कुमार जैन - हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार।
▪️1942 - मणि मधुकर - प्रसिद्ध साहित्यकार।
▪️1967 - अक्षय कुमार - बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
▪️1974 - विक्रम बत्रा - भारतीय सेना के एक अधिकारी थे।

🔴 09 सितंबर को हुए निधन ✨

▪️1942 - शिरीषकुमार मेहता - भारत के एक स्वतन्त्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे।
▪️1947 - आनन्द कुमार स्वामी - भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।
▪️1968 - रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।
▪️1980 - सदाशिव त्रिपाठी - उड़ीसा (अब ओड़िशा) के पूर्व मुख्यमंत्री।
▪️1981 - लाला जगत नारायन - प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे।
▪️1982 - शेख़ अब्दुल्ला - कश्मीर के नेता एवं पूर्व जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री।
▪️2012 - वर्गीज कुरियन - प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक।
▪️2014 - फ़िरोज़ा बेगम- बांग्लादेशी नज़रूल गीत गायिका थी। 
▪️2019 - ओड़िशा के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सत्पथी का निधन।

🔵 09 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 राष्ट्रीय टेडी बियर दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय सुडोकू दिवस।
🔅 राष्ट्रीय वीनर श्नाइटल दिवस।
🔅 राष्ट्रीय विद्यालय चित्र दिवस।
🔅 श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयन्ती।
🔅 केयर बियर शेयर योर केयर डे।
🔅 श्रीमन्त शंकरदेव तिथि (असम)।
🔅 श्री सदाशिव त्रिपाठी स्मृति दिवस।
🔅 आपातकालीन सेवा दिवस (यूके)।
🔅 श्री जोगेन्द्र नॉथ हाझरिका जयन्ती।
🔅 हुतात्मा शिरीषकुमार मेहता समृति दिवस।
🔅 हरतालिका तीज व्रत (भाद्रपद शुक्ल तृतीया)।
🔅 वराह अवतार जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल तृतीया)।
🔅 गुरु श्री रामदास जी ज्योति-ज्योत (प्राचीनमत)।
🔅 हिमालय दिवस (उतराखंड और हिमाचल प्रदेश)।









╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 10 सितंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 10 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।
1785 – जर्मन प्रांत प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1794 -  टेनेसी विश्वविद्यालय नॉक्सविले में स्थापित किया गया।
1823 - साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।
1845 – किंग विलियम द्वितीय ने एम्टर्डम शेयर बाजार का उद्घाटन किया।
1846 - एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1847 - हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1858 – जॉर्ज मेरी सारले ने क्षुद्रग्रह 55 पॉनडोरा की खोज की।
1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध समाप्त।
1914 – मेसूरी नामक झील के समीप जर्मनी और रुस की सेनाओं के बीच युद्ध आरंभ हुआ।
1919 – प्रथम विश्व युद्ध के विजयी देशों और ऑस्ट्रिया हंग्री शासन के बीच सेन्ट जर्मन समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1926 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ ( 'लीग ऑफ नेशंस' ) में शामिल हुआ।
1939 - कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1940 – बकिंघम पैलेस पर जर्मनी ने बम गिराया।
1943 – जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।
1951 – ब्रिटेन ने ईरान के आर्थिक बहिष्कार की शुरुआत की।
1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र ओरालियान वेल में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।
1961 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलिया क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1966 - संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1974 - अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तग़ाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976 - इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
1996 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि 3 के मुकाबले 158 मतों से स्वीकृत, भारत सहित तीन देशों द्वारा संधि का विरोध।
1998 - येवगेनी प्रीमाकोव को रूस का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया ।
1998 - दक्षिण कोरिया और आस्ट्रेलिया परमाणु अप्रसार की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर सहमत।
2002 - यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2003 - विश्व व्यापार संगठन की पांचवी मंत्रिस्तरीय बैठक कानकुन में प्रारम्भ।
2007 - नाटकीय घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश लौटने के बाद पुन: जेद्दा निर्वासित किया गया।
2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने उपहार अग्निकांड मामले में दोषी ठहराये गए अंसल बंधुओं की जमानत रद्द की।
2008 – स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ।
2009 - जेट एयरवेज़ प्रबंधन और उसके पायलट व्यापक समझौते पर राजी हुए।
2011- भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग को 21वीं सदी के लिए महत्त्वपूर्ण और अपरिहार्य बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि दोनों देशों के बीच गहरे और व्यापक संबंध हैं, जिनका उद्देश्य एशिया और दुनिया में शांति और समृद्धि क़ायम करना है।
2016- रियो पैरा ओलंपिक में मरियप्पन थंगावेलु ने स्वर्ण पदक और वरुण भाटी ने कांस्य पदक जीता।
2019 - भारत और नेपाल ने मोतीहारी-अमलेखगंज पैट्रोलियम पाइपलाइन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। 
2019 - भारत और आइसलैंड ने सतत मत्‍स्‍य विकास और 2019 से 2022 के दौरान सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी समझौतों पर हस्‍ताक्षर किये।
2020 -  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) का शुभारम्भ किया।
2020 - भारत और जापान ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
2020 - अत्‍याधुनिक युद्धक विमान राफेल विधिवत रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल हो गए।
🟢 10 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

1872 - रणजी ( प्रिंस रंजीत सिंह) प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1887 - पंडित गोविन्द बल्लभ पंत -(अल्मोड़ा ज़िले के खोत नामक स्थान पर )। भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री।
1890 - राधिकारमण प्रसाद सिंह - हिंदी के आधुनिक गद्यकारों में से एक थे।
1892 - भवानी दयाल संन्यासी - राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।
1895 - विश्वनाथ सत्यनारायण - प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार।
1912 - बी. डी. जत्ती - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति ।
1944 - चित्रा मुद्गल - आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित और सम्मानित लेखिका।
1965 - अतुल कुलकर्णी- हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1972 – भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।
1976 - रवि कांत 'अनमोल' - 
पंजाब के पठानकोट शहर के मोहल्ला रड़ा में पैदा हुए हिंदी उर्दू व पंजाबी के कवि और शायर।

🔴 10 सितंबर को हुए निधन ✨

1915- जतीन्द्रनाथ मुखर्जी - भारतीय क्रांतिकारी ।
1923 - सुकुमार राय - बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।
1965 - अब्दुल हमीद- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक ।
2014 - रिचर्ड डॉसन कील एक अमेरिकी अभिनेता और आवाज कलाकार थे।
2020 - ब्रिटिश एक्ट्रेस डायना रिग का निधन हुआ।

🔵 10 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 10 दिवसीय श्री गणेशोत्सव प्रारम्भ।
🔅 पं. गोविंद वल्लभ पंत जयन्ती।
🔅 बासप्पा दनप्पा जत्ती जयन्ती।
🔅 प्रिंस रंजीत सिंह जयन्ती।
🔅 अब्दुल हमीद ( परमवीर चक्र विजेता) शहीदी दिवस।
🔅 हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य का दर्जा दिवस (बने एक नवम्बर 1966 को )।
🔅 विश्व आत्महत्या निरोध दिवस ( World Anti Suicide Day )।

0 Comments:

Post a Comment