ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Wednesday, October 7, 2020

SEPTEMBER ( 01 TO 05 )

╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 01 सितंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 01 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1807 – अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
1878 – एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। यह कंपनी बोस्टन की टेलीफोन डिस्पैच कंपनी थी।
1905 – सस्केचेवान और अलबर्रटा कनाडा का नौवां और दसवां प्रांत बना।
1922 – रेडियो पर पहला दैनिक समाचार कार्यक्रम 'द रेडियो डाइजेस्ट' शुरू हुआ।
1923 – ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुअा।
1942 – महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया।
1947 – भारतीय मानक समय की शुरूआत हुई।
1956 – भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
1956 – राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
1962 – महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।
1964 – इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
1972 – मिस्र और लीबिया ने फेडरेशन बनाया।
1979 – अमेरिका की पायोनियर-11 शनि ग्रह की यात्रा पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
1985 – टाइटेनिक जहाज को डॉ रॉबर्ट बेलार्ड और ज्यां लुई मिशेल द्वारा अमेरिका और फ्रांस के संयुक्त अभियान में खोज निकाला गया।
1994 – उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।
1997 – साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एमसी मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
1998 – जे.के. रॉलिंग की किताब 'हैरी पॉटर एंड द सॉरसेरर्स स्टोन को अमेरिका में जारी किया गया। यह हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली पुस्तक थी।
2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।
2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
2008 - वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।
2009 - वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।
2009 - सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। 
2009 - लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।
2019 - देशभर में यातायात नियमों के उल्लंघन संबंधी नए नियम लागू , नए नियमों के लागू होने के बाद इनके उल्लंघन पर 10 गुना तक ज्यादा जुर्माना देना होगा।
2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना के नए राज्यपाल भी नियुक्त किए।
2019 - लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने सेना के उपप्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया।
2020 - भारत - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “मिशन कर्मयोगी” नामक राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी।
2020 - कोविड-19 समाधानों का संयुक्त रूप से पता लगाने के लिए भारत-अमेरिका वैज्ञानिकों की 11 टीमों का चयन किया गया।
🟢 01 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

1886 - के. पी. केशव मेनन - मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक थे।
1895 - चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार- भारतीय संगीतकार ।
1896 - भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद - प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा धर्मप्रचारक थे।
1901 - लक्ष्मी नारायण उपाध्याय - एक जानेमाने भूगोलवेत्ता थे।
1908 - के. एन. सिंह - भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।
1909 - फ़ादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ था।
1921 - माधव मंत्री - भारतीय क्रिकेटर ।
1923 - हबीब तनवीर- मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता ।
1926 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।
1927 -राही मासूम रज़ा - बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
1930 - चार्ल्स कोरिया - भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।
1933 -दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार ।
1947 - पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे।
1949 - पी. ए. संगमा- भारतीय राजनीतिज्ञ ।
1949 - राधा मोहन सिंह - भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री।
1970 - पद्मा लक्ष्मी- भारतीय अभिनेत्री ।
1973 - राम कपूर, भारतीय अभिनेता ।
1977 - आमिर अली, भारतीय टेलीविजन अभिनेता ।

🔴 01 सितंबर को हुए निधन ✨

1574 - गुरु अमरदास - सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्‍त हुए थे। {कन्फर्म कर लें}
1942 - वैकटा रेड्डी नायडू - एक शिक्षक, अधिवक्ता और तमिलनाडु के ब्राह्मण विरोधी नेता थे।
2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयार्क में निधन।
2020 - पूर्व रणजी खिलाड़ी और महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के फिटनेस कोच शेखर गवली का निधन।

🔵 01 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 गुरुग्रन्थ साहिब प्रकाश दिवस ( नानकशाही )।
🔅 गुरु श्री अमरदास पुण्य दिवस (01 सितम्बर 1574 , कन्फर्म कर लें )।
🔅 भारतीय जीवन बीमा निगम स्थापना दिवस ।
🔅 गुटनिरपेक्ष दिवस ।
🔅 पोषण सप्ताह ( 01 से 07 सितम्बर) ।
🔅 पोषण माह (सितम्बर , 2018 से ).
🔅 जापान डॉल्फ़िन दिवस

╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 02 सितंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 02 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1573 - अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
1666 - लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी।
1775 - पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
1789 - अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया।
1801 – ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
1806 – भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
1867 – नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।
1898 – मशीनगन का युद्ध में पहली बार इस्तेमाल किया गया।
1926 - इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930 - ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
1946 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।
1962- सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1969- अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन *_ऑटोमैटिक टैलर मशीन_* (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
1970 - नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।
 1970 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन किया।
1990- काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
1991 – अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए।
1992 – निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।
1996 - मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
1998 - डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सर मंडेला द्वारा उद्घाटन।
1999 - भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000 - मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन ।
2000 - संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
2001 - विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का भपहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2006 - पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
2007 - अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2008 - कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
2008 - भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।
2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।
2019 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने टोक्‍यो में जापान के रक्षा मंत्री श्री ताकेशी इवाया के साथ जापान-भारत रक्षा मंत्रालयी बैठक की अध्‍यक्षता की। 
2020 - भारत - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने "मिशन कर्मयोगी" - राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी , कैबिनेट ने भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिनलैंड के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी व कैबिनेट ने उच्‍च गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और जापान के बीच सहमति पत्र को मंजूरी दी।
2020 - यूरोपीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष जर्मनी ने भारत के साथ अपनी हिन्द-प्रशांत रणनीति लॉन्च की।
🟢 02 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1885 - टी. के. माधवन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
▪️1941 - साधना - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
▪️1965 - पार्थो सेन गुप्ता - भारतीय फ़िल्म निर्माता।
▪️1971 - पवन कल्याण - दक्षिण भारतीय अभिनेता।
▪️1984 - उदिता गोस्वामी - भारतीय मॉडल अभिनेत्री।
▪️1988 - इशांत शर्मा - भारतीय क्रिकेटर (गेंदबाज)।
▪️1989 - इश्मीत सिंह सोढ़ी - भारतीय पार्श्वगायक।

🔴 02 सितंबर को हुए निधन ✨

▪️1955 - अमरनाथ झा - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
▪️1976 - विष्णु सखाराम खांडेकर - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
▪️2009 - आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वाई. एस. राजशेखर रेड्डी का निधन हुआ।
▪️2016 - इस्लोम अब्दुग्' अनिएविच करिमोव उज़्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति थे।
▪️2020 - इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज क्रिकेटर डेविड कैपेल (David Capel) का निधन।

🔵 02 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 राष्ट्रीय वी-जे दिवस।
🔅 विश्व नारियल दिवस। 🥥
🔅 राष्ट्रीय ब्लूबेरी पॉप्सिकल दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय कैबरनेट सॉविनन दिवस।
🔅 श्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी स्मृति दिवस।


╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 03 सितंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 03 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1689 – रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरूआत हुई।
1783 - अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।
1791 – फ्रांस की संसद ने संविधान को पारित किया।
1812 – डब्बों में खाना भरने वाला दुनिया का पहला कारखाना लंदन में खुला।
1833 – बेंजामिन एच.डे. ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क सन' का प्रकाशन शुरू किया।
1921 – प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और पत्रकार अर्नेस्ट हेमिंग्वे की हैडली रिचर्डसन से शादी हुई।
1939 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
1950 – एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।
1971 - कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1984- दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
1984 - हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई।
1997 – श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सचिन तेंदुलकर ने 143 रन की पारी खेली। यह मैच ड्रा रहा था।
1998 - नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की। 
1998 – स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।
2003 - पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2004 – तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल मुक्त कराया था। मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे।
2006 - यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन समाप्त।
2006 - भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2007 - चीन के झिंगजियांग प्रान्त में चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
2007 - बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
2008 - राजेन्द्र कुमार पचौरी को संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
2009 - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी (2 सितंबर को लापता हुआ था इनका हैलीकॉप्टर इसलिए 2 सितंबर का भी वर्णन है)।
2014 – भारत और पाकिस्तान में अचानक आयी बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
2019 - अशोक लेलैंड हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए BS-VI प्रमाणीकरण हासिल करने वाली पहली वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी बनी।
2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने  विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अमेरिका - भारत 2020 शिखर सम्मेलन में विशेष संबोधन दिया।
2020 - भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर दोनों देश सहमत हुए । 
2020 - रूसी फेडरेशन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के ज़रिये ब्रिक्स देशों ( ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका ) के संस्कृति मंत्रियों की पाँचवीं बैठक आयोजित की गई।
2020 - अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए G20 के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई।
🟢 03 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1617 - रोशन आरा बेगम - मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री।
▪️1905 - कमलापति त्रिपाठी - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
▪️1906 - दिग्गज फ़िल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
▪️1923 - देश के दिग्‍गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ था।
▪️1926 - उत्तम कुमार - भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
▪️1940 - प्यारेलाल - हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक।
▪️1957 - जग्गी वासुदेव - विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी है।
▪️1974 - राहुल सांघवी - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
▪️1976 - विवेक ओबेराॅय - प्रसिद्ध भारतीय बॉलीवुड हिंदी फ़िल्म अभिनेता।
▪️1992 - साक्षी मलिक - भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान। जिन्होंने भारत के लिए ओलम्पिक पदक जीतने वाली वे पहली महिला पहलवान है।

🔴 03 सितंबर को हुए निधन ✨

▪️1634 - सर एडवर्ड कोक - एक अंग्रेजी बैरिस्टर, जज और राजनेता थे जिन्हें सबसे बड़ा न्यायविद् माना जाता है।
▪️1991 - फ्रैंक रसेल कैप्रा - एक इतालवी-अमेरिकी फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक थे।

🔵 03 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 राष्ट्रीय वेल्श दुर्लभ दिवस।
🔅 श्री पृथ्वीराज कपूर जयन्ती।
🔅 पंडित श्री किशन जी महाराज जयन्ती।
🔅 संयुक्त राज्य (USA) बॉलिंग लीग दिवस।
🔅 गगनचुंबी दिवस (विलियम कैन एयन जन्मदिन)।
🔅 राष्ट्रीय चियांटी दिवस (सितंबर में पहला शुक्रवार)।
🔅 राष्ट्रीय खाद्य बैंक दिवस (सितंबर पहला शुक्रवार)।
🔅 राष्ट्रीय कॉलेज रंग दिवस (सितंबर पहला शुक्रवार)।
🔅 राष्ट्रीय आलसी माँ दिवस (सितंबर पहला शुक्रवार)।



╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 04 सितंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 04 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

▪️1665 - मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1781 - स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।
▪️1888 - गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरु की।
▪️1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
▪️1946 - भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
▪️1967 - 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।
▪️1985 - 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
▪️1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
▪️1998 - लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी करने के दौरान गूगल को विकसित किया था।आज ही इन दोनों ने कंपनी के रूप में इसे रजिस्टर्ड किया और इसके लिए एक बैंक अकाउंट खोला।
▪️1999 - ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
▪️2000 - श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
▪️2001 - श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
▪️2005 - लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
▪️2007 - ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
▪️2008 - मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
▪️2008 - केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
▪️2009 - गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया। 
▪️2009 - कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
▪️2012 - पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।
▪️2019 - कतर में 2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक लोगो को जारी कर दिया गया, डिजाइन की प्रेरणा कतर के पारंपरिक ऊनी शॉल से ली गई।
▪️2019 - भारत और पाकिस्‍तान करतारपुर साहिब गलियारे के उपयोग के लिए भारतीय तीर्थ यात्रियों की वीज़ा मुक्‍त यात्रा पर सहमती बनी।
▪️2019 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने व्‍लादिवोस्‍ताक में शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता की।
▪️2019 - पंजाब के बटाला में पटाखों की फैक्ट्री में धमाके के कारण 21 लोगों की मौत।
▪️2019 - एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण का कार्यक्रम ब्रिटेन में जारी।
▪️2020 - यूरोपीय संघ के अध्यक्ष और यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी ने इंडो-पैसिफिक रणनीति लांच की। इसे भारत के साथ लॉन्च किया गया।
▪️2020 - बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी इलाके में स्थित एक मस्जिद में लगे छह एयरकंडीशन के फटने से एक बच्चे सहित 17 नमाजियों की मौत हो गई।

🟢 04 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1825 - दादा भाई नौरोजी - ब्रिटिशकालीन भारत के एक पारसी बुद्धिजीवी, शिक्षाशास्त्री, कपास के व्यापारी तथा आरम्भिक राजनैतिक एवं सामाजिक नेता थे।
▪️1880 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
▪️1894 - ज्ञानचंद्र घोष - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा अनुसंधानकर्ता।
▪️1895 - सियारामशरण गुप्त - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार और राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के छोटे भाई थे। 
▪️1906 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
▪️1941 - सुशील कुमार शिंदे - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल रह चुके थे।
▪️1952 - ऋषि कपूर - भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
▪️1962 - किरण मोरे - पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
▪️1971 - लांस क्लूजनर - दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर।

🔴 04 सितंबर को हुए निधन ✨

▪️1912 - मोहनलाल विष्णु पंड्या - भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे।
▪️1969 - उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।
▪️1997 - धर्मवीर भारती - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक थे। वे एक समय की प्रख्यात साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग के प्रधान संपादक भी थे।
▪️2006 - ऑस्ट्रेलिया मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली 'स्टिंगरे' के काटने से निधन।
▪️2014 - जोन एलेक्जेंड्रा मोलिंस्की - एक अमेरिकी हास्य कलाकार, अभिनेत्री, लेखक, निर्माता और टेलीविज़न होस्ट थी। 
▪️2017 - सुल्तान अहमद - भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में पर्यटन राज्यमंत्री थे।

🔵 04 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 विश्व दाढ़ी दिवस।
🔅 विश्व समोसा दिवस।
🔅 राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस।
🔅 राष्ट्रीय टेलिगेटिंग दिवस।
🔅 विश्व यौन स्वास्थ्य दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय तुर्की गिद्ध दिवस।
🔅 राष्ट्रीय मसाला मिश्रण दिवस।
🔅 श्री दादा भाई नौरोजी जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय मैकाडामिया नट दिवस।
🔅 वैश्विक प्रतिभा अधिग्रहण दिवस।
🔅 राष्ट्रीय समाचार पत्र वाहक दिवस।
🔅 श्री सुशील कुमार शिंदे जन्म दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस।

╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 05 सितंबर 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 05 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

▪️1666 - लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
▪️1750 - पेडरबर्न प्रशिया में जारी डिक्री चोरी या "संदिग्ध" माल के लिए सभी यहूदी घरों की वार्षिक खोज की अनुमति दिया।
▪️1774 - फिलाडेल्फिया में पहली महाद्वीपीय कांग्रेस एकजुट हुई।
▪️1798 - फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
▪️1836 - सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
▪️1839 - चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
▪️1914 - ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
▪️1944 - ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
▪️1972 - म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
▪️1975 - पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
▪️1987 - अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
▪️1991 - नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
▪️1997 - अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
▪️1999 - वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इज़राइल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
▪️2000 - नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला है।
▪️2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।
▪️2002 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
▪️2005 - मंडला एयरलाइंस का विमान 091 जकार्ता, इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
▪️2008 - रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
▪️2009 - नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
▪️2014 - विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।
▪️2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व के विकास के लिए एक अरब डॉलर की ऋण देने की घोषणा की।
▪️2019 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में 46 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार प्रदान किये।
▪️2020 - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 47 विजेताओं को वर्चुअल तरीके से आयोजित अब तक के प्रथम समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। 
▪️2020 - भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर 03 सितम्बर  को बांग्लादेश से त्रिपुरा के लिए कंसाइनमेंट लेकर जहाज रवाना हुआ था, जो आज 5 सितंबर को त्रिपुरा पहुंचा।
🟢 05 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1872 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक।
▪️1888 - डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन - भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति  रहे। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक थे।
▪️1905 - वाचस्पति पाठक - प्रसिद्ध उपन्यासकार।
▪️1910 - फ़िरोज़ पलिया - पूर्व भारतीय क्रिकेटर।
▪️1933 - लक्ष्मीनारायण रामदास - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए वर्ष 2004 का 'रेमन मैग्सेसे पुरस्कार' पाने वाले भारतीय है।
▪️1986 - प्रज्ञान ओझा - भारतीय क्रिकेटर गेंदबाज।

🔴 05 सितंबर को हुए निधन ✨

▪️1986 - हाईजैक विमान में मुसाफिरों को बचाने की खातिर अपनी जान गंवाने वाली नीरजा भनोट (अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका व तमगा-ए-हिन्द से सम्मानित) कराची में मौत हो गई थी।
▪️1986 - गणपति थानिकिमोनी - थनिकामोनी कहा जाता है इनको, एक भारतीय राजवंशविज्ञानी थे।
▪️1986 - अम्बिका प्रसाद दिव्य - भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।
▪️1991 - शरद जोशी - भारतीय, व्यंग्य रचनाकार।
▪️1995 - सलिल चौधरी - भारतीय हिन्दी, बंगाली, और मलयालम फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।
▪️1997 - मदर टेरेसा - मानवता की जीती-जागती मिसाल थी। वे मानवता की सेवा के लिए काम करती थीं। मदर टेरेसा दीन-दुखियों की सेवा करती थीं।
▪️2005 - मेजर धनसिंह थापा - परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय सैनिक। 
▪️2015 - आदेश श्रीवास्तव - एक भारतीय संगीतकार और भारतीय संगीत के पार्श्व गायक थे। 
▪️2019 - किरण नागरकर - मराठी और अँग्रेज़ी भाषाओं में लिखने वाले आधुनिक सहित्यकार, उपन्यासकार, नाटककार, पटकथा लेखक, तथा फिल्म एवं नाटक समीक्षक थे।
▪️2020 - मशहूर फिल्‍म निर्माता-निर्देशक जॉनी बख्‍शी का 82 की उम्र में मुंबई में निधन हुआ।

🔵 05 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस।
🔅 राष्ट्रीय पनीर पिज्जा दिवस।
🔅 नेशनल बी लेट फॉर समथिंग डे।
🔅 मेजर श्री धनसिंह थापा स्मृति दिवस।
🔅 श्री लक्ष्मीनारायण रामदास जन्म दिवस।
🔅 वीर नीरजा भनोट शहीदी दिवस (अशोक चक्र)।
🔅 शिक्षक दिवस (डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती)।

0 Comments:

Post a Comment