ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Monday, October 12, 2020

JULY (16 TO 20 )




18 जुलाई

▪️0871 - ब्रिटेन और डेनमार्क के मध्य 25 वर्षों तक जारी रहने वाले युद्ध का क्रम आंरभ हुआ। 
▪️1290 - इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
▪️1630 - स्पेन की सेना ने मंटुआ प्रांत पर कब्जा किया।
▪️1737 - बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
▪️1743 - साप्ताहिक अख़बार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
▪️1781 - ब्रिटेन के विख्यात खगोलशास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया। वे टेलेस्कोप द्वारा जो उन्होंने स्वयं ही बनाया था, ग्रह देख रहे थे जिसके दौरान उन्हें पता चला कि आकाशगंगा ऐसे ग्रहों का महान समूह है कि सौरमंडल उसका बहुत छोटा सा भाग है। हरशल ने इसी प्रकार कई अन्य ग्रहों की खोज की।
▪️1857 - बम्बई विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
▪️1872 - ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
▪️1907 - फ्रांसीसी सैनिकों ने कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
▪️1931 - पहला एयर कंडीशंड जहाज ‘मरिपोसा’ लांच किया गया।
▪️1943 - ब्रिटिश सेना ने इटली के कटानिया शहर पर हमला किया।
▪️1944 - ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
▪️1947 - भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।
▪️1951 - उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
▪️1951 - जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने।
▪️1955 - पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
▪️1963 - सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
▪️1968 - कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना हुई।
▪️1973 - अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।
▪️1977 - वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
▪️1978 - मिस्र और इज़रायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
▪️1980 - भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।
▪️1980 - टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास (अब चेन्नई) से किया गया।
▪️1985 - सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
▪️1994 - ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फुटबॉल चैंपियनशिप जीती।
▪️1999 - फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इज़रायल ने आज़ाद किया।
▪️2000 - रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
▪️2002 - तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे और 40 घायल हुए।
▪️2002 - डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत देश के 12वें राष्ट्रपति चुने गए।
▪️2002 - सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डॉलर की सहायता मंजूर की।
▪️2003 - वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
▪️2004 - अमेरिका ने 50 करोड़ डॉलर का पाक का कर्जा माफ किया।
▪️2005 - मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
▪️2007 - भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
▪️2008 - भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
▪️2012 - सीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट में रक्षा मंत्री सहित सरकार के तीन उच्च अधिकारियों की मौत हुई।
▪️2012 - किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।
▪️2019 - हिमा दास ने 15 दिन के भीतर चौथा स्वर्ण पदक जीता।
▪️2019 - पलाऊ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य बना।

18 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

▪️1861 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन।
▪️1918 - नेल्सन मंडेला- नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति।
▪️1927 - मेहदी हसन - प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक।
▪️1931 - भवानम वेंकटराम रेड्डी - आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
▪️1946 - राजेश जोशी - भारत के बहुत ही प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
▪️1982 - प्रियंका चोपड़ा - बॉलीवुड हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
▪️1994 - छवि पांडे - एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री, फिल्म अभिनेत्री तथा गायिका है।
▪️1996 - स्मृति मंधाना - भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

18 जुलाई को हुए निधन

▪️1948 - पीरू सिंह - भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक।
▪️1969 - तुकाराम भाऊराव साठे - जिन्हें अन्नभाऊ साठे के नाम से जाना जाता है, एक समाज सुधारक, कम्युनिस्ट लोक कवि और महाराष्ट्र, भारत के लेखक थे।
▪️1998 - अब्दुल हमीद कैसर - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
▪️1999 - विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन।
▪️2012 - राजेश खन्ना (काका) - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता।
▪️2016 - मुबारक बेगम - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका।
▪️2017 - अजित शंकर चौधरी - सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक थे।
▪️2020 - स्पेनिश उपन्यासकार - जुआन मार्से (Juan Marse) का निधन।

18 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 राष्ट्रीय कैवियार दिवस।
 राष्ट्रीय खट्टा कैंडी दिवस।
 श्री राजेश खन्ना स्मृति दिवस।
 मेला शरीक भवानी (काश्मीर)।
 नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
 श्री भवानम वेंकटराम रेड्डी जयन्ती।
 श्री पीरू सिंह शेखावत शहीदी दिवस।
 राष्ट्रीय आइसक्रीम दिवस (जुलाई तीसरा रविवार)।


19 जुलाई

1510 – प्रशिया के बर्लिन में 38 यहूदियों को जिंदा जला दिया गया।
1553 – 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया।
1702 – किंग चार्ल्स के नेतृत्व में स्वीडन की सेना ने चेक गणराज्य के क्रेकोव शहर पर कब्जा जमाया।
1763 – बंगाल के नवाब मीर कासिम को कटवा की लड़ाई में ब्रिटिश सेना ने बुरी तरह पराजित किया।
1870 – फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1900 – फ्रांस की राजधानी मेंपेरिस में पहली मेट्रो रेल चली थी।
1926 – फ्रांस में एडवर्ड हेरियोट के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनीं।
1941 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने रोम पर आक्रमण किया।
1961 – पहली बार विमान में फिल्म दिखायी गयी।
1967 – अमेरिका ने चंद्र कक्षा मे प्रवेश करने के लिये ‘एक्सप्लोरर-35’ लांच किया। (800/7400 किमी)
1969 – भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया।
1974 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह की अस्थियां लंदन से नयी दिल्ली लायी गयी।
1979 – निकारगुआ देश की जनता की क्रान्ति सफल हुई। 
1982 – अमेरिकी नागरिक डेविड एस डोड्ज को लेबनान में बंधक बना लिया गया।
1997 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने तीन सालों में दूसरी बार युद्धविराम की घोषणा की।
2013 – इराक के दियाला प्रांत में आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गये।
1995 - रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही 'समप्रभु गणराज्य' का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
2001 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2001 - ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
2003 - रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004 - तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
2005 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
2006 - लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
2007 - इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
2008 - अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
2019 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
2019 - इलाहाबाद हाई कोर्ट की पूर्णपीठ ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 20 फीसद क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया।
2019 - श्रीलंका ने भारत के साथ 91.26 मिलियन डॉलर की लागत से उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण रेलवे खंड में पटरियों के उन्नयन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2019 - वर्ल्ड बैंक ने अमरावती को राजधानी बनाने के लिए 2065 करोड़ रुपए का कर्ज देने का फैसला वापस लिया।
2019 - जर्मनी के सुहेल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप खत्म हो गया। टूर्नामेंट में भारत 10 स्वर्ण पदक के साथ टॉप पर रहा।
2020 - करीब 78 टन वजनी मशीन को लेकर महाराष्ट्र से एक साल पहले निकला ट्रक केरल के तिरुवनंतपुरम विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर पहुंचा।
2020 - असम सरकार ने घोषणा की कि राज्य में हाल ही में आई बाढ़ में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 108 जानवरों की मौत हो गई।

19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 

1814 – रिवॉल्‍वर का आविष्‍कार करने वाले सैमुअल कोल्‍ट ।
1827 – क्रांतिकारी मंगल पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में हुआ।
1881 – जर्मनी के विख्यात रसायनशास्त्री हरमैन एश्टेडिंगर । 
1893 – रूस के प्रसिद्ध शायर विलादीमीर मायाकोस्फ़ी । 
1894 - ख़्वाजा नजीमुद्दीन - बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक।
1909 - नालापत बालमणि अम्मा - मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
1925 - दिनेश सिंह - द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1938 - जयंत विष्णु नार्लीकर- भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक।
1948 - अल्तमस कबीर - भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।

19 जुलाई को हुए निधन

1965 – दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हो गया।
2018 - गोपालदास नीरज - हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।

19 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी श्री मंगल पाण्डे जयन्ती।
 श्री जयंत विष्‍णु नार्लीकर जन्म दिवस।
 बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस।







0 Comments:

Post a Comment