ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Monday, October 12, 2020

JULY (11 TO 15 )





11 जुलाई

1346 – लग्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को पवित्र रोमन साम्राज्य का सम्राट बनाया गया।

1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर ​हुए।

1750 - नोवा के हैलिफ़ैक्स स्कॉशिया लगभग पूरी तरह से आग से नष्ट हो गया।

1776 - प्रसिद्ध ‘जेम्स कुक’ ने आज अपनी तीसरी समुद्री यात्रा शुरू की थी।

1781 - थॉमस हचिन्स ने अमेरिका के भूगोल को नामित किया।

1804 - अलेक्जेंडर हैमिल्टन को हारून बोर के साथ एक द्वंद्वयुद्ध के दौरान गोली मार दी गई और अगले दिन उसकी मृत्यु हो गई।

1832 – ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।

1889 – सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।

1919 - नीदरलैंड ने आठ घंटे का दिन और नि:शुल्क रविवार श्रमिकों के लिए कानून बनाया।

1921 – मंगोलिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922 – हॉलीवुड की स्थापना हुई। हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है।

1943 - अमेरिकी ने न्यू जॉर्जिया से एनोगाई की लड़ाई पर जीत हासिल की।

1975 – चीन में 2200 वर्ष पुरानी कब्रगाह खोजी गयी जिसमे सैनिकों के 3000 आदमकद मूर्तियाँ दफ़न थी।

1977 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।

1979 – अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी।

1981 - राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका ने अपना 13 सप्ताह की हड़ताल समाप्त कर की।

1987 - दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पर कर लिया। संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

1987 - ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री रॉबर्ट हॉक की सरकार तीसरी अवधि के लिए चुनी गई।

1995 – अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।

1995 – बोस्निया में 7000 से ज्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।

1996 – रणवीर सेना ने बिहार के भोजपुर ज़िले के बथानी टोला गांव में कमज़ोर वर्ग के 21 लोगों की हत्या कर दी।

1997 - थाईलैंड के पटाया शहर के सबसे खराब होटल में आग लगने से 90 लोगो की मौत हो गयी।

2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

2003 - लाहौर में 'दोस्ती बस' और दिल्ली से 'सदा-ए-सरहद' बस का परिचालन हुआ।

2004 - एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।

2004 - मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुये।

2004 - पाक अधिकृत कश्मीर हास्यास्पद चुनाव सम्पन्न।

2006 – मुंबई में सीरियल धमाके हुए थे जिसमे 209 लोग मारे गए।

2007 - चर्चित चित्रकार एम.एफ़. हुसैन ने न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

2008 – एप्पल ने आईफोन 3जी लांच किया।

2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।

2019 - भारत सरकार ने परमाणु संयंत्रों के लिए आयातित उत्पादों पर बुनियादी सीमा शुल्क (BCD) माफ किया।

2019 - यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े मेटल डोम का उद्घाटन किया है जिसमें कुख्यात चेरनोबिल संयंत्र में नष्ट हो चुके रिएक्टर को शामिल किया गया है। यह 108 मीटर ऊंचा गुंबद है जिसका वजन 36,000 टन है।

2020 - नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, 23 लोगों की मौत, दर्जनों लापता हुए (समाचार एजेंसी रॉयरटर्स की रिपोर्ट )।

 11 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 

▪️1857 - सी. शंकरन नायर - भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।

▪️1882 - स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बाबा कांशी राम का जन्म काँगड़ा के दादा सीबा गाँव में हुआ।

▪️1899 - सी एस वेंकटाचारी - एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके।

▪️1902 - सरदार बलदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री थे।

▪️1920 - वीआर नेदुचेझियान - दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।

▪️1923 - टुन टुन - एक भारतीय पार्श्वगायिका और हास्य अभिनेत्री थी।

▪️1960 - कुमार गौरव - भारतीय फिल्म अभिनेता।

▪️1967 - भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी। लघु कथाओं की अपनी पहली ही किताब 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलडीज' के लिए झुंपा को 2000 में पुलित्जर पुरस्कार मिला।

 11 जुलाई को हुए निधन 

▪️1630 - रेजाबीबेह सूकिएस - कोलकाता आयी पहली विदेशी महिला बेगम।

▪️1912 - फ़र्डिनांड मोनोयेर - प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।

▪️1957 - आगा ख़ाँ तृतीय - शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता थे।

▪️1994 - सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

▪️2003 - भीष्म साहनी - भारतीय लेखक।

▪️2020 - जाने-माने प्रसारक और बीबीसी हिंदी सेवा के प्रमुख रहे कैलाश बुधवार का सुबह लंदन में निधन हो गया।

▪️2020 - प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अवाद बिन हसन जामी का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

 11 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 राष्ट्रीय मोजिटो दिवस।

 राष्ट्रीय 7-ग्यारह दिवस।

 विश्व जनसंख्या दिवस।

 राष्ट्रीय रेनियर चेरी दिवस।

 राष्ट्रीय ब्लूबेरी मफिन दिवस।

 ऑल अमेरिकन पेट फोटो डे।

 सरदार श्री बलदेव सिंह जयन्ती।

 नेशनल चीयर अप द लोनली डे।

 विश्व बेंजोडायजेपाइन जागरूकता दिवस।

 सेकेंड लेफ़्टिनेंट श्री रामा राघोबा राणे पुण्य दिवस।





12 जुलाई

1096 – पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।

1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।

1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।

1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर हस्ताक्षर हुए।

1674 – शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।

1690 – विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।

1704 - स्टानिस्लाव लेस्जसिन्स्की पोलैंड का राजा बनाया गया।

1730 - लोरेन्जो कॉर्सिनी को पोप क्लेमेंस बारहवीं के रूप में चुना गया।

1774 - कार्लिस्ले, पेनसिल्वेनिया के नागरिक, आजादी के प्रतीकात्मक घोषणापत्र को पास किया।

1799 - रणजीत सिंह ने भांगी मिस्ल से लाहौर का कब्जा किया, सिख साम्राज्य की स्थापना और पंजाब के महाराजा बनने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।

1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।

1812 - अमेरिका ने कनाडा पर विंडसर, ओन्टेरियो में आक्रमण किया।

1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।

1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।

1874 - ओन्टारियो कृषि कॉलेज की स्थापना की गयी।

1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।

1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।

1935 – बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।

1939 - त्रिनिदाद और टोबैगो रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।

1949 – महात्मा गाँधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया।

1957 – अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।

1960 – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

1966 - इंदिरा गांधी ने मॉस्को का दौरा किया।

1967 - यूनानी सैन्य शासन ने अपनी नागरिकता के 480 यूनानी टुकड़े किए।

1970 – अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।

1975 - साओ तोमे और प्रिंसेपी ने पुर्तगाल में स्वतंत्रता की घोषणा की

1982 - चेकर मोटर्स निगम ऑटोमोबाइल ने अपना उत्पादन बंद किया।

1989 – दक्षिण कोरिया के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर खोला गया।

1990 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।

1993 – जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें लगभग 160 लोगों की मौत हो गई थी।

1994 - फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।

1998 - 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया । लगभग 1.7 अरब लोगों ने देखा।

2001 - भारत और बांग्लादेश अगरतल्ला और ढाका के बीच 'मैत्री' बस सेवा प्रारम्भ।

2003 - उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।

2005 - मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफ़र्ड ने सन्न्यास लिया।

2006 - इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।

2012 - सीरियाई सेना द्वारा 200 लोग ट्रेम्से में मारे गए।

2019 - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया गया।

2019 - यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम का द्वितीय वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन वाशिंगटन में आयोजित किया गया।

2020 - रेलवे ने पहली बार आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से सूखी मिर्ची विशेष पार्सल ट्रेन से पड़ोसी देश बांग्लादेश तक पहुंचाई।

12 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 

1895 - दुर्गा प्रसाद खत्री - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।

1909 - बिमल राय - हिन्दी फ़िल्मों के एक महान् फ़िल्म निर्देशक।

1917 - सत्येन्द्र नारायण सिन्हा एक भारतीय राजनेता थे। वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

1965 – क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का मंगलोर में जन्म हुआ।

1974 - प्रवीन डबास - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता।

1982- अचंत शरत कमल - भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।

1986 - एवलिन लक्ष्मी शर्मा एक भारतीय-जर्मन फिल्म अभिनेत्री ।

1997 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ।

 12 जुलाई को हुए निधन 

1489 – लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में निधन हुआ।

1982 - विश्वनाथ प्रसाद मिश्र - प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति।

1999 - राजेंद्र कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता।

2005 - पडायत केशवपिल्लई वासुदेवन नायर, जो कि पीकेवी के नाम से लोकप्रिय थे , केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता थे (कन्फर्म नहीं)। 

 2012- दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।

2012 - घनश्याम छोटेलाल ओझा - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

2013 - प्राण - हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता।

2013 - गौतम पॉल भट्टाचार्जी मंच, फिल्म और टेलीविजन की भारतीय जातीयता के ब्रिटिश अभिनेता थे।

2013 - ओतावियो क्वात्रोकी एक इतालवी व्यवासायी थे।

2013 - अमर गोपाल बोस- बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष रहे।

2019 - पूर्व बिलियर्ड्स और स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव सी. कपूर का निधन।

2019 - गोवा के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, डॉ.विल्फ्रेड मेसक्विता का मुंबई में एक बीमारी के बाद निधन हो गया।

2020 - पद्म श्री सम्मानित प्रख्यात स्तंभकार नगीनदास सांघवी का गुजरात के सूरत में निधन हो गया।

 12 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 श्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा जयन्ती ।

 श्री राजेन्द्र कुमार स्मृति दिवस ।

 श्री दारासिंह स्मृति दिवस ।

 श्री प्राण स्मृति दिवस ।

 श्री पीकेवी पुण्य दिवस (कन्फर्म नहीं)।

 श्री घनश्याम छोटेलाल ओझा स्मृति दिवस।

 पानशेत प्रलय दिवस ।

 विश्व मलाला दिवस ।





 13 जुलाई

1534 – ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।

1645 – अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।

1700 -  कांस्टेंटिनोपल की संधि शांति की स्थापना के बाद रूसी-तुर्की युद्ध हुआ।

1771 – ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।

1772 - कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।

1787 - संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के लिए नियमों को नियंत्रित करने के लिए नॉर्थवेस्ट अध्यादेश की पुष्टि की।

1830 – राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था (1803 का भी वर्ण है इसलिए कन्फर्म कर लें)।

1832 – हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।

1863 – न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।

1871-  क्रिस्टल पैलेस लंदन में विश्व का पहला चैम्पियनशिप बिल्ली शो हैरिसन वेयर द्वारा आयोजित किया गया।

1878 – बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।

1879 – बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना हुई।

1882 – रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।

1887 – स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है।

1897 – मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया (कन्फर्म नहीं)।

1905 –  कलकत्ता के बांग्ला साप्ताहिक संजीवनी द्वारा पहली बार ब्रिटिश सामानों की होली जलाने / बहिष्कार का सुझाव दिया गया।

1908 – लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ।

1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।

1923 – कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से 'Hollywood' लिखा गया था।

1925 - वॉल्ट डिज़नी ने इडाहो शहर में लिलियन बाउंड्स के साथ शादी की।

1929 – जतिन्द्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।

1945 – मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया।

1947 – ‘इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’ ब्रिटिश पार्लियामेंट में पारित हुआ।

1954 – अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए।

1974 – हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।

1971 – मोरक्को के बागी नेताओं को मौत की सजा दी गई ​थी।

1977 – आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गये।

1992 - यीत्ज़ाक राबिन इस्राइल के प्रधानमंत्री बने।

1998– भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।

1998 - ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।

2000 – अमेरिका और वियतनाम ने बड़े व्यापार अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।

2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।

2001 - वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।

2004 - रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।

2006 - परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।

2008 - अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।

2009 - शी वुल्फ शकीरा ने अपने आठवें एल्बम की शुरुआत की।

2011 – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।

2016 - यूनाइटेड किंगडम की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा मई प्रधानमंत्री चुनी गयी।

2019 - मेघालय देश का पहला राज्य बना जहां जल नीति बनाई गई ।

2019 - सोमालिया के होटल में आतंकी हमले में अमेरिकी व ब्रिटिश नागरिकों समेत 26 की मौत हुई।

2020 - भारतवंशी चंद्रिका प्रसाद संतोखी को लैटिन अमेरिकी देश सूरीनाम का राष्ट्रपति चुन लिया गया।

13 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 

1932 - बीना राय - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

1939 - प्रकाश मेहरा - हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता एवं निर्देशक का जन्म उत्तरप्रदेश के बिजनौर में हुआ था। 

1941 - टी. कल्पना देवी - आठवीं लोकसभा की सदस्य।

1941 - सुनीता जैन - हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार।

1944 - ज़ोरामथंगा भारतीय राज्य मिज़ोरम के पूर्व एवं नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ।

1945 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म सिडनी में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे।

1984 - उर्वशी शर्मा भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री एवं मॉडल हैं।

13 जुलाई को हुए निधन 

1994 - कृष्ण गुंडोपंत गिंदे, जिन्हें के.जी. गिंडे एक भारतीय शास्त्रीय गायक और शिक्षक थे। 

1995 – बंगाली उपन्यासकार / लेखिका आशापूर्णा देवी का निधन हुआ।

2013 - शर्मिला रेगे भारतीय समाजशास्त्री और लेखिका थी।

13 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 श्री कृष्ण गुंडोपंत गिंडे उर्फ के. जी. गिंडे पुण्यतिथि।

 स्वामी कल्याण देव शुक्रताल ( पुण्य दिवस , कन्फर्म नहीं )।

 शहीद दिवस (कश्मीर) ।




14 जुलाई

1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।

1456 – बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।

1536 – फ्रांस एवं पुर्तगाल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1636 – मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।

1789 – फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत हुई।

1798 – अमेरिकी कांग्रेस ने ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी।

1850 – कृत्रिम तौर पर (प्रशीतन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ।

1853 – न्यूजीलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।

1861 – कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों का प्रयोंग करके मशीनगन बनाई।

1864 – अमेरिका के मोन्टाना प्रांत की राजधानी हेलेना में सोने की खोज हुई।

1900 – यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।

1914 – रॉबर्ट एच. गोडार्ड ने तरल रॉकेट ईंधन का पेटेंट कराया।

1927 – हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।

1933 – जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत हुई।

1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।

1951 – CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण किया गया।

1958 – इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई।

1965 – मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप-तस्वीरें खींची।

1969 – जयपुर में मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।

1969 – अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों का इस्तेमाल बहुत कम होने के कारण तुंरत प्रभाव से रोकने की घोषणा की।

1972 – तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1976 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।

1979 – यूएसएसआर ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया।

1987 – ताइवान में 37 वर्षों के बाद मार्शल कानून समाप्त हुआ।

1996 - सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।

1999 - मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।

2003 - रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।

2007 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2008 - नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी। 

2008 - वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता।

2014 – इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।

2014 – मिस्र की सरकार ने इजरायल और गाजा के बीच जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।

2015 – नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्षयान बना।

2019 - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने खनन से जुड़े एक विवाद में फैसला सुनाते हुए पाकिस्तान पर 5.976 अरब डॉलर (40 हजार करोड़ भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया।

2019 - भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपनी लगातार 11वीं जीत दर्ज की।

2019 - रूसी वैज्ञानिकों ने प्रोटॉन-एम प्रक्षेपण यान के जरिये अंतरिक्ष वेधशाला ‘स्पेक्टर-आरजी’ को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया।

2020 - असम राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने कहा कि 14 जुलाई तक बाढ़ से अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 जिलों का 45,40,890 किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित हैं।

2020 - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हांगकांग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर किए और अमेरिका द्वारा उसे मिलने वाली तरजीह को भी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके समाप्त कर दिया।

2020 - अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने चीनी कंपनी हुवावे को 5जी नेटवर्क बनाने को लेकर बैन कर दिया।

14 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 

▪️1856 - गोपाल गणेश आगरकर - प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।

▪️1900 - देशबंधु गुप्त - प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार।

▪️1902 - चन्द्रभानु गुप्त - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

▪️1909 - ई. एम. एस. नमबूद्रिपद - प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री।

▪️1942 - के. कालीमुत्तु - नौवीं लोकसभा के सदस्य।

▪️1945 - टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ।

14 जुलाई को हुए निधन

▪️1896 - राजा लक्ष्मण सिंह - हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार थे।

▪️1975 - मदन मोहन - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध 1950, 1960, और 1970 के दशक के बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।

▪️2003 - लीला चिटनिस - प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।

▪️2008 - विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।

▪️2019 - बांग्लादेश के पूर्व सैन्य तानाशाह हुसैन मोहम्मद इरशाद का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण ढाका के एक अस्पताल में इंतकाल हो गया। 

14 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

 राष्ट्रीय नग्न दिवस।

 विश्व चिंपैंजी दिवस।

 वायु परीक्षण दिवस।

 राष्ट्रीय टेप उपाय दिवस।

 शार्क जागरूकता दिवस।

 राष्ट्रीय ग्रैंड मर्नियर दिवस।

 बैस्टील (कारागार) दिवस।

 श्री चन्द्रभानु गुप्त जयन्ती।

 राष्ट्रीय मैक और पनीर दिवस।

 श्री ई. एम. एस. नंबूदरीपाद जयन्ती।



15 जुलाई

1588 – इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।

1662 – किंग चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी काे अधिनियमित किया।

1795 – ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।

1857 - 1857 के भारतीय विद्रोह: कानपुर में दूसरा नरसंहार हुआ।

1864 – अमेरिका में कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।

1867 - सैन फ्रांसिस्को मर्चेंट एक्सचेंज खोला गया।

1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।

1910 – एमिल क्रे​पलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।

1910 -  कार्लोस यूगेनिओ रेस्ट्रेपो को कोलंबिया का राष्ट्रपति चुना गया।

1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।

1918 - मार्ने की दूसरी लड़ाई: युद्ध एक जर्मन हमले के साथ नदी मार्ने के पास शुरू हुआ।

1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।

1926 – बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।

1927 – वियना नरसंहार : ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।

1932 – अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।

1944 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।

1948 – अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।

1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।

1959 संयुक्त राज्य अमेरिका के इस्पात उद्योग के खिलाफ एक हड़ताल हुई।

1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।

1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।

1968 – अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई।

1970 – डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।

1979 – भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1986 – महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

1991 – अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक को छोड़ा।

1996 – प्रिंस चार्ल्स और डायना ने अपने तलाक के लिए आवेदन किया।

1997 – इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मारकर हत्या हुई।

1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।

2000 - सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।

2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।

2004 - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।

2005 - श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।

2008 - नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।

2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।

2019 - कलराज हिमाचल के और देवव्रत गुजरात के राज्यपाल बने।

2020 - अशोक लवासा को एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया ।

2020 - ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री ने हितों के टकराव के मुद्दे पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

2020 - गुजरात की टेक्सटाइल आर्ट फॉर्म 'माता नी पछेड़ी' को भौगोलिक संकेतक टैग हेतु आवेदन पंजीकृत किया गया।

2020 -  भारत और भूटान के बीच एक नया अस्थायी वैकल्पिक व्यापार मार्ग कोविड महामारी को दृष्टिगत रखते हुए खोला गया ।

2020 - भारत और यूरोपीय संघ के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 15वां शिखर सम्‍मेलन संपन्‍न हुआ।

15 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 

1611 - जयसिंह - आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।

1783 - जमशेद जी जीजाभाई - प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर थे।

1840 - विलियम विलसन हन्टर - एक परिष्कृत शिक्षाविद , ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी।

1885 - पत्तम थानु पिल्लई - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।

1903 - के. कामराज - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री।

1909 - दुर्गाबाई देशमुख - आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता।

1909 - गनपतराव देवजी तापसे - महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य।

1912 - मोहम्मद उस्मान - भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।

1925 - बादल सरकार - प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार।

1936 – हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म इन्दौर में हुआ।

1937 - कलानाथ शास्त्री - भारतीय लेखक।

1977 – ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेविड हसी का जन्म हुआ। 

15 जुलाई को हुए निधन

1967 - बाल गन्धर्व - मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक।

2004 - बानो जहाँगीर कोयाजी - भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ।

2017 - मरियम मिर्ज़ाख़ानी - गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं।

2020 - वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवराम उरांव (70वर्ष) का निधन हो गया।

2020 - आध्यात्मिक गुरु पुरुषोत्तमप्रियदास जी स्वामी का देर रात निधन हो गया। वह 78 साल के थे।

15 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

सांई टेऊँराम जयंती (आषाढ़ शुक्ल षष्ठी )।

श्री वल्लभाचार्य वैकुण्ठगमन दिवस।

श्री महावीर जी गर्भ कल्याणक (जैन , आषाढ़ शुक्ल षष्ठी / कल भी )।

श्री कामाक्षी कुमारस्वामी कामराज नादेर जयन्ती।

ब्रिगेडियर मोहम्मद उसमान जयन्ती।

विश्व युवा कौशल दिवस

0 Comments:

Post a Comment