ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Monday, October 5, 2020

SEPTEMBER ( 26 TO 30 )

 ╭───────────────────╮

       ⌛️ आज का इतिहास : 27 सितंबर 2021 ⌛️

╰───────────────────╯


🟡 27 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨


▪️1290 - चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।

▪️1760 - मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।

▪️1821 - मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।

▪️1825 - इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।

▪️1905 - महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन का प्रसिद्ध E=mc² का सिद्धांत प्रकाशित हुआ।

▪️1940 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

▪️1941 - रुस पर अतिक्रमण करते हुए जर्मनी को एक बड़ी सफलता मिली।

▪️1949 - चीन का भीड़ भाड़ वाला शहर बीजिंग इस देश की राजधानी बन गया। यह ऐतिहासिक नगर पूर्वी चीन में स्थित है। जो चीन के राजनैतिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्रों में गिना जाता है।

▪️1958 - मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।

▪️1961 - सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।

▪️1980 - संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की  शुरुआत हुई।

▪️1988 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।

▪️1988 - कनाडा के तेज धावक बेन जॉन्सन से उनका ओलंपिक स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया था।

▪️1995 - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।

▪️1996 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।

▪️1998 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल (Google) की स्थापना हुई।

▪️1998 - जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।

▪️2000 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू।

▪️2002 - न्यूयार्क में विश्व बैंक व आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू।

▪️2003 - ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।

▪️2005 - बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।

▪️2007 - पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।

▪️2009 - भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।

▪️2019 - अमरीका ने क्‍यूबा के पूर्व राष्‍ट्रपति राउल कास्‍त्रो और उनके परिवार के सदस्‍यों की यात्रा पर प्रतिबंधों की घोषणा की।

▪️2019 - फर्जी समाचारों का प्रसार रोकने के लिए भारत समेत 20 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

▪️2019 - भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक भूटान में एक भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

▪️2020 - केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेस्‍टीनेशन नॉर्थ ईस्‍ट-2020 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

▪️2020 - भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 113वीं जन्म वर्षगाँठ मनायी गयी।

🟢 27 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨


▪️1848 - राधानाथ राय - उड़िया भाषा (ओड़िशा) और साहित्य के प्रमुख कवि।

▪️1871 - विट्ठलभाई पटेल - सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।

▪️1907 - 23 साल की उम्र में फाँसी पर चढ़ने वाले भारत के प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ।

▪️1932 - भारतीय हिन्दी फिल्मों के रोमांस किंग यश चोपड़ा का जन्म हुआ।

▪️1953 - माता अमृतानंदमयी - एक भारतीय हिन्दू आध्यात्मिक नेत्री व गुरु हैं, जिन्हें उनके अनुयायी संत के रूप में सम्मान देते हैं और अम्मा, अम्माची या मां के नाम से भी जानते है।

▪️1981 - लक्ष्मीपति बाला जी - पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और तेज गेंदबाज।

▪️1981 - न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का जन्म हुआ। जिन्हें बैज नाम से भी जाना जाता है।


🔴 27 सितंबर को हुए निधन ✨


▪️1590 - सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन हुआ।

▪️1833 - महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।

▪️1968 - बृजलाल वियाणी - मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।

▪️1972 - भारतीय गणितज्ञ एस. आर. रंगनाथन का निधन हुआ। रंगनाथन भारत के पुस्तकालय जगत के जनक थे जिन्होने कोलन वर्गीकरण तथा क्लासिफाइड केटलाग कोड बनाया।

▪️2001 - कोटला विजय भास्कर रेड्डी - आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय राजनीतिज्ञ।

▪️2004 - शोभा गुर्टू - प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका और ये महाराष्ट्र से थी।

▪️2008 - महेन्द्र कपूर - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।

▪️2015 - सैयद अहमद - भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।

▪️2020 - पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हुआ। वे 82 साल के थे।


🔵 27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨


🔅 विश्व पर्यटन दिवस।

🔅 राष्ट्रीय दुपट्टा दिवस।

🔅 नेशनल क्रश ए कैन डे।

🔅 क्षमा का राष्ट्रीय दिवस।

🔅 विट्ठल भाई पटेल जयन्ती।

🔅 नेशनल कॉर्न बीफ हैश डे।

🔅 राष्ट्रीय चॉकलेट दूध दिवस।

🔅 श्री राजाराम मोहनराय स्मृति दिवस।

🔅 श्री एम. आर. रंगनाथन  पुण्य दिवस।

🔅 शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस।

🔅 पार्श्व गायक श्री महेन्द्र कपूर पुण्य तिथि।

🔅 श्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी पुण्य दिवस।

🔅 राष्ट्रीय परिवार दिवस (सितंबर में चौथा सोमवार)।




╭───────────────────╮

       ⌛️ आज का इतिहास : 28 सितंबर 2021 ⌛️

╰───────────────────╯


🟡 28 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨


▪️1767 - सज्जन 17 भारत के केप ऑफ गुड होप के लिए निजी दास परिवहन को मना किया।

▪️1796 - महारानी कैथरीन द ग्रेट ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया, औपचारिक रूप से रूस को गठबंधन में शामिल किया गया।

▪️1825 - जॉर्ज स्टीवेंसन ने यात्री रेल को खींचने के लिए पहले इंजन को चलाया।

▪️1837 - सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ के पेटेंट के लिए एक चेतावनी दाखिल की।

▪️1838 - भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर अपने पिता की मौत के बाद सिंहासन पर बैठा।

▪️1850 - अमेरिकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त कर दी गई।

▪️1867 - टोरंटो को ओन्टारियो की राजधानी बनाया गया।

▪️1868 - स्पेन की रानी इसाबेला द्वितीय को फ्रांस से भागने के लिए कारण एल्कोले की लड़ाई शुरू हुई।

▪️1887 - चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।

▪️1889 - वजन एवं माप पर पहला महासम्मेलन हुआ।

▪️1892 - फुटबॉल का पहला रात्रि मैच हुआ।

▪️1915 - कुत-अल-अमरा के युद्ध में ब्रिटेन ने तुर्कों को हराया।

▪️1923 - इथियोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।

▪️1928 - अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।

▪️1950 - इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60वां सदस्य बना।

▪️1958 - फ्रांस में संविधान लागू हुआ।

▪️1994 - एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।

▪️1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र 'मीर' से जुड़ा।

▪️2000 - सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।

▪️2001 - अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने 'ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम' प्रारम्भ किया।

▪️2003 - यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।

▪️2004 - विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।

▪️2006 - जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली।

▪️2006 - विश्व व्यापार संगठन के पूर्व प्रमुख सुपाचाओ पानिच पाकड़ी थाइलैंड के नये प्रधानमंत्री घोषित।

▪️2006 - तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की।

▪️2006 - फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।

▪️2007 - मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।

▪️2007 - नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।

▪️2007 - रूस ने ईरान के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद के माध्यम से नये प्रतिबन्ध लगाने के प्रयास का विरोध किया।

▪️2009 - स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।

▪️2011 - मुख्यमंत्री मायावती ने 72 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की।

▪️2019 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रडार को मात देने वाला भारतीय नौसेना का पहला युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि को लॉन्च किया।

▪️2020 - सुरक्षाबलों ने पुलवामा के सम्बूरा गांव में 5 वर्षों से एक्टिव लश्करे तैयबा के उस टाप कमांडर को एक साथी सहित मार गिराया है जिस पर लाखों रुपये का इनाम था।

🟢 28 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨


▪️0551 - ईसा पूर्व चीन के दार्शनिक कनफ्यूसियस का जन्म हुआ। कंफ्यूशियसी दर्शन की शुरुआत 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व चीन में हुई।

▪️1746 - विलियम जोंस - अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।

▪️1836 - शिरडी साईं बाबा - एक आध्यात्मिक गुरु।

▪️1885 - श्री नारायण चतुर्वेदी - हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।

▪️1896 - रामहरख सिंह सहगल - अपने समय के एक जाने-माने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।

▪️1907 - मात्र 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़े भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ।

▪️1909 - पी. जयराज - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।

▪️1929 - लता मंगेशकर - भारतीय पार्श्वगायिका एवं सुर साम्राज्ञी (सुर कोकिला) नाम से प्रसिद्ध।

▪️1949 - राजेन्द्र मल लोढ़ा - भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश। इनका जन्म जोधपुर, राजस्थान में हुआ।

▪️1982 - अभिनव बिन्द्रा - भारत के महानतम ओलंपियन प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ है।

▪️1982 - रणबीर कपूर - बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेता।


🔴 28 सितंबर को हुए निधन ✨


▪️1837 - अकबर द्वितीय - भारत के अंतिम द्वितीय मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था। अकबर द्वितीय को भी अकबर शाह द्वितीय के रूप में जाना जाता है।

▪️1895 - लुई पाश्चर - फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक और फ़्रांसिसी चिकित्साविद थे। 19वी शताब्दी के जिन विशिष्ठ वैज्ञानिकों में उन्हें गिना जाता है।

▪️1953 - ऍडविन हबल - एक महान अमेरिकी खगोलशास्त्री थे जिन्होनें हमारी गैलेक्सी के अलावा अन्य गैलेक्सियाँ खोज कर हमेशा के लिए मानवजाती की ब्रह्माण्ड के बारे में अवधारणा बदल डाली।

▪️1977 - भारत के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभो में से एक है।

▪️2008 - शिवप्रसाद सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे। शिवप्रसाद सिंह एक विद्वान साहित्यकार थे, जिनकी बौद्धिकता, तार्किकता और विलक्षण प्रतिभा सम्पन्नता ने प्रारम्भ से ही हिन्दी साहित्य को आन्दोलित किया।

▪️2012 - बृजेश मिश्र - भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार। ब्रजेश चन्द्र मिश्र भारत के राजनयिक एवं राजनीतिज्ञ थे। वे अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में भारत के मुख्य सचिव तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे। उनके पिता श्री द्वारका प्रसाद मिश्र मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

▪️2015 - वीरेन डंगवाल - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।

▪️2020 - असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का निधन।

▪️2020 - प्रसिद्ध आलोचक एवं लेखक डॉ. जी एस अमूर का आयु संबंधी बीमारियों के चलते निधन हो गया। वह 95 साल के थे।


🔵 28 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨


🔅 विश्व रेबीज दिवस।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय पोक दिवस।

🔅 राष्ट्रीय पेय बियर दिवस।

🔅 राष्ट्रीय अच्छा पड़ोसी दिवस।

🔅 राष्ट्रीय उत्तरी कैरोलिना दिवस।

🔅 राष्ट्रीय स्ट्रॉबेरी क्रीम पाई दिवस।

🔅 राष्ट्रीय मतदाता पंजीकरण दिवस।

🔅 शहीदे आजम भगत सिंह जन्म दिवस।

🔅 पार्श्व गायिका लता मंगेशकर जन्म दिवस।

🔅 सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच के लिए (UN)।





╭───────────────────╮

       ⌛️ आज का इतिहास : 29 सितंबर 2021 ⌛️

╰───────────────────╯


🟡 29 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨


▪️1650 - इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।

▪️1789 - अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।

▪️1836 - मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।

▪️1885 - दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम 'वे ब्लैकपूल' इंग्लैंड में शुरू हुई।

▪️1911 - इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के ख़िलाफ युद्ध की घोषणा की।

▪️1915 - टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।

▪️1918 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी ऑस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।

▪️1927 - अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।

▪️1941 - नाजी जर्मन के अर्द्धसैनिक बल 'डेथ स्क्वॉयड' ने कीव के बावी यार में कत्लेआम किया। जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।

▪️1957 - सोवियत संघ के नाभिकीय प्लांट में लीकेट से 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में विकिरण फैला।

▪️1959 - भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

▪️1962 - कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।

▪️1971 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफ़ान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।

▪️1977 - सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।

▪️1992 - अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।

▪️2000 - चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।

▪️2001 - संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।

▪️2002 - बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।

▪️2003 - ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

▪️2006 - विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।

▪️2009 - अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा. में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।

▪️2019 - भारत ने पहली बार अंडर-18 सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप जीती।

▪️2019 - पाकिस्तान में सभी तरह के टेलीविजन चैनलों को नियंत्रित करने वाली संस्था पीईआरएमए ने भारत से संबंधित सभी तरह के कंटेंट प्रसारित करने पर रोक लगा दी।

▪️2020 - श्रीलंकाई सरकार ने देश में मवेशियों के वध पर रोक लगाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।

▪️2020 - प्रधानमंत्री श्री मोदी ने "नमामि गंगे मिशन" के तहत उत्‍तराखंड में 6 परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेसिंग से शुभारंभ किया।

🟢 29 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨


▪️1901 - दुनिया के जाने-माने इटली के भौतिक शास्त्री एनरिको फर्नी का रोम नगर में जन्म हुआ। इन्‍होंने परमाणु रिएक्‍टर बनाया था।

▪️1928 - भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।

▪️1932 - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता व निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।

▪️1934 - वेस्टइंडीज के महान स्पिनर गेंदबाज लांस गिब्स (लेंसलॉट रिचर्ड गिब्स) का जन्म हुआ। 

▪️1943 - मोहम्मद ख़ातमी - ईरान के पाँचवें राष्ट्रपति।

▪️1947 - एस. एच. कपाड़िया - भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे। एवं अर्थशास्त्र, लोक वित्त, सैद्धांतिक भौतिकी के भी गहरे जानकार थे।


🔴 29 सितंबर को हुए निधन ✨


▪️1902 - फ़्रांसीसी लेखक एमील ज़ोला की मृत्यु हुई। उनकी बहुत सी पुस्तकें में नाना और जर्मिनल नामक पुस्तकें प्रसिद्ध हुईं।

▪️1913 - दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग से मौत हो गई।

▪️1942 - मातंगिनी हज़ारा - महिला क्रांतिकारी।

▪️1944 - गोपाल सेन - पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी। क्रांतिकारी दल के एक सक्रिय सदस्य थे।

▪️1970 - मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन हुआ। 20वीं सदी का सबसे बड़ा राजनीतिक नेता और मिस्र का रणनीतिकार था।

▪️2004 - बालमणि अम्मा - भारत से मलयालम भाषा की प्रसिद्ध प्रतिभावान कवयित्रियों में से एक थी।

▪️2017 - टॉम अल्टर - विदेशी माता-पिता की संतान और भारतीय हिन्दी सिनेमा के अभिनेता थे।

▪️2020 - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला का 91 वर्ष की आयु में निधन।


🔵 29 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨


🔅 विश्व हृदय दिवस।

🔅 राष्ट्रीय कॉफी दिवस।

🔅 पम्पकिन (कद्दू) दिवस।

🔅 राष्ट्रीय वीएफडब्ल्यू दिवस।

🔅 विश्व विद्यालय दुग्ध (मिल्क) दिवस।

🔅 राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य और स्वास्थ्य दिवस।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय खाद्य हानि और अपशिष्ट न्यूनीकरण।

🔅 जागरूकता दिवस (वैश्विक COVID-19 महामारी)।




╭───────────────────╮

       ⌛️ आज का इतिहास : 30 सितंबर 2021 ⌛️

╰───────────────────╯


🟡 30 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨


▪️1681 - नीदरलैंड एवं स्वीडन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

▪️1687 - औरंगजेब ने हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा किया।

▪️1841 - अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने 'स्टेप्लर' का पेटेंट कराया।

▪️1846 - अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने को 'निश्चेतक ईथर' का प्रयोग किया।

▪️1880 - हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।

▪️1882 - एप्लेटन में विश्व का पहला हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा संयंत्र शुरु हुआ।

▪️1895 - लेबनान के प्रसिद्ध कलाकार, कवि और लेखक जिबरान ख़लील ने शिक्षा आरंभ की।

▪️1898 - अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क की स्थापना हुई।

▪️1929 - मनुष्य को ले जाने योग्य पहले रॉकेट ने उड़ान भरी।

▪️1938 - जर्मनी में मूनीख़ का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें जर्मनी के नेता हिटलर, इटली के नेता मोसोलीनी, फ़्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड डेलाडी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री नोबल चेम्बरलन ने भाग लिया। इस सम्मेलन का उदेदश्य जर्मनी और चेकेस्लवाकिया के बीच मतभेदों के दूर करने का मार्ग खोजना था।

▪️1939 - जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।

▪️1947 - पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल हुए।

▪️1958 - फ्रेंच गुएना आजाद होकर गुएना गणराज्य बना।

▪️1961 - सीरिया यूनाइटेड अरब रिपब्लिक से निकल गया।

▪️1966 - दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।

▪️1967 - अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मौद्रिक प्रणाली में सुधार किया।

▪️1984 - उत्तरी एवं दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमाएँ खोली गईं।

▪️1993 - महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में भूकम्प के कारण 10,000 हज़ार से अधिक लोग मारे गए एवं लाखों बेघर हो गए।

▪️2001 - इज़राइल की आतंरिक मंत्रिपरिषद ने फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।

▪️2001 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव राव सिंधिया का निधन।

▪️2002 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ा, चीन ने भारत के साथ स्वेच्छा वार्ता को और सार्थक बनाने की इच्छा व्यक्त की।

▪️2003 - प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप जीती।

▪️2004 - चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती मनाई गयी।

▪️2005 - समाचार एजेंसी रायटर ने इराक में अमेरिकी सेना द्वारा पत्रकारों का दमन करने का आरोप लगाया।

▪️2007 - परवेज मुशर्रफ़ को दोबारा वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं ने त्यागपत्र दिया। 

▪️2007 - संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत इब्राहिम गांबरी ने विपक्षी नेता आंग सान सूकी और म्यांमार की सैनिक सरकार से मुलाकात की।

▪️2007 - पॉप स्टार शकीरा ने पेरू और निकारागुआ में भूकम्प से हुए तबाही के लिए 159.1 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की।

▪️2009 - प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे को वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया।

▪️2010 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने विवादित बाबरी मस्जिद मामले में जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का फैसला सुनाया।

▪️2019 - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने देश में निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

▪️2020 - बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में श्री लालकृष्ण आडवाणी, श्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व मंत्री उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह समेत 32 अभियुक्तों को सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया।

▪️2020 - भारत और चीन के बीच वास्‍तविक नियंत्रण रेखा सहित टकराव के सभी मुद्दों के समाधान के लिए पांच सूत्री समझौते को लागू करने के लिए सहमति बनी।

▪️2020 - ताइवान के तट पर 5.9 तीव्रता का भूकम्‍प आया, राजधानी ताइपे की इमारतों में कंपन महसूस किया गया।


🟢 30 सितंबर को जन्मे व्यक्ति ✨


▪️1444 - इटली के पास्तुकला के कलाकार डोनैटो ब्रामेन्ट का जन्म हुआ।

▪️1837 - पंडित श्रद्धाराम शर्मा - हिन्दी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी।

▪️1861 - गुरुजाडा अप्पाराव - भारत के एक प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार।

▪️1893 - वी. पी. मेनन - भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी थे।

▪️1922 - ऋषिकेश मुखर्जी- भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता एवं निर्देशक।

▪️1952 - ऑस्ट्रेलिया के विवादित अंपायर डेरेल हेयर का जन्म हुआ। 2006 इंग्लैंड के ख़िलाफ ओवल टेस्ट में उन्होंने पाक टीम को बॉल टेंपरिग का दोषा बताया था।

▪️1970 - दीपा मलिक - भारत की शॉटपुट एवं जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी।

▪️1962 - शान - भारतीय गायक एवं पॉप सिंगर।


🔴 30 सितंबर को हुए निधन ✨


▪️1914 - अल्ताफ़ हुसैन हाली - अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि थे।

▪️1943 - रामानन्द चैटर्जी - पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत थे।

▪️1955 - हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।

▪️1994 - सुमित्रा कुमारी सिन्हा - भारतीय कवियित्री एवं लेखिका।

▪️2001 - वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माधव राव सिंधिया का मैनपुरी में वायुयान दुर्घटना में मौत हुई।

▪️2009 - राव विरेन्द्र सिंह - भारतीय राजनेता व हरियाणा के 1967 में कुछ महीने मुख्यमंत्री रहे।

▪️2019 - विजू खोटे - भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।

▪️2019 - पूर्व राजनयिक केपीएस मेनन (कनिष्ठ) का 90 की उम्र में निधन।

▪️2019 - भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) के दिग्गज वी. गणेशन का निधन।

▪️2019 - ग्रैमी विजेता अमेरिकी ओपेरा सिंगर जेसी नॉर्मन का निधन।


🔵 30 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨


🔅 राष्ट्रीय प्रेम जन दिवस।

🔅 राष्ट्रीय मिट्टी पैक दिवस।

🔅 राष्ट्रीय च्युइंग गम दिवस।

🔅 बैंक अर्धवार्षिक लेखाबंदी।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस।

🔅 नेशनल हॉट मुल्ड साइडर डे।

🔅 राव विरेन्द्र सिंह पुण्य दिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय पॉडकास्ट दिवस।

🔅 हरिजन सेवक संघ स्थापना दिवस।

🔅 विश्व समुद्री दिवस (सितंबर का अंतिम गुरुवार)।






0 Comments:

Post a Comment