ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Friday, October 16, 2020

JUNE ( 01 TO 05 )




1 जून

1638 – अमेरिका के प्लायमोथ क्षेत्र में पहली बार भूकंप के झटके दर्ज किये गये।
1670 – इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये।
1746 – फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।
1792 - केंटकी संयुक्त राज्य अमेरिका का 15 वां राज्य बन गया।
1802 - संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय राज्य विभाग के भीतर स्थापित किया गया।
1819 – बंगाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी।
1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।
1845 - होमलिंग कबूतर ने 55 दिनों में 11,000 किलोमीटर की यात्रा (नामीबिया-लंदन)को पूरा किया।
1847 - कम्युनिस्ट लीग की पहली कांग्रेस पार्टी लंदन में आयोजित की गयी।
1869 – थॉमस एडिसन को अपनी इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन के लिए पेटेंट हासिल हुआ।
1874 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।
1880 – पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।
1916 – जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फाेर्ट वॉक्स पर हमला किया।
1927 – अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।
1929 - कम्युनिस्ट दलों का पहला सम्मेलन अमेरिका के ब्यूनस आयर्स शहर में आयोजित किया गया।
1930 – भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
1938 – सुपरमैन वाला एक्शन कॉमिक्स का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1941 – ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया।
1948 – इजरायल और अरब देश संघर्षविराम पर राजी हुये।
1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत।
1969 – कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
1979 – रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।
1980 – केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।
1993 – ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।
1996 – एचडी देवेगोडा भारत के प्रधानमंत्री बने। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1992 - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता।
1999 - मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व के तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज।
1999 - हवाई विश्वविद्यालय (सं.रा. अमेरिका) में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
2001 - नेपाल के शाही परिवार की नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह सहित पत्नी व अन्य परिवारों की नृशंस हत्या, हत्या के बाद युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या , ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।
2001 - दक्षिण अफ़्रीका का सत्य मित्र आयोग समाप्त।
2004 - इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर ईराक के नये राष्ट्रपति बने।
2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
2006 - चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव का पदचिह्न मिला। 
2006 - ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार करते हुए कहा कि वह वार्ता को तैयार है, लेकिन परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना उसे मंजूर नहीं ।
2006 - ब्रिटेन के शिक्षाविदों ने इस्रायली विश्वविद्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया।
2007 – ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
2008 - अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
2008 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
2009 – ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत।
2010 - भारतीय सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए बालाकृष्णन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
2010 - अक्षरधाम आतंकी हमले के मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा।
2014 – नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए ब्‍लास्‍ट में 40 लोगों की जान चली गई थी।
2019 - सूर्य नारायण पात्रो ओडिशा के विधानसभा अध्यक्ष चुने गए।
2020 - अफ्रीकी मूल के अमरीकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मृत्‍यु के बाद अमरीका के कई शहरो में हिंसा भड़की।
2020 - नौसेना का जलपोत आईएनएस जलाश्‍व श्रीलंका के कोलम्‍बो बंदरगाह से रवाना हुआ।

1 जून को जन्मे व्यक्ति

1842 - सत्येन्द्र नाथ टैगोर इंडियन सिविल सर्विस (आईसीएस) की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रथम भारतीय थे। वह एक लेखक भी थे। 
1929 - नर्गिस, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1938 - बलदेव वंशी - कवि एवं लेखक। "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1958 - अशोक कुमार - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं।
1975 - कर्णम मल्लेश्वरी - भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक।
1991 - राजेश्वरी गायकवाड़ - भारतीय महिला क्रिकेटर।

1 जून को हुए निधन

1969 - विलियम मैल्कम हेली - पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल।
1984 - नाना पालसिकर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1987 - ख़्वाजा अहमद अब्बास- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक।
1996 - नीलम संजीव रेड्डी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति।
2001 - वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता थे।
2016 -  रज़्ज़ाक ख़ान - एक भारतीय बॉलीवुड अभिनेता थे ।
2020 - तीन बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे फुनसुग नामग्याल की कोरोना वायरस से मौत हो गई।

1 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्री नीलम संजीव रेड्डी स्मृति दिवस ।
 अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस ।
 राष्ट्रीय वास्तुकला दिवस (कन्फर्म नहीं )।
 विश्व दुग्ध दिवस ।
 Global Day of Parents.




2 जून

1702 - रानी ऐनी के कप्तान जनरल जॉन चर्चिल ने राइन पर कैसेरसविर्थ के आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया।
1739 - स्वीडन के स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की स्थापना की गई।
1763 - पोंटियाक का विद्रोहः अब मैकिनो सिटी, मिशिगन, चिप्पवेस ने किले मिसिलिमैकिनैक पर कब्जा कर लिया, जो कि लार्रोससे के एक खेल के साथ गैरीसन का ध्यान हटाने के बाद, किले में एक गेंद का पीछा किया था।
1771 - आर्मिडा, एंटोनियो सालेरी द्वारा वियतना बर्गथेटर में एक ओपरेक 'ड्रामा प्रति संगीत' प्रस्तुत किया।
1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर  हमला कर दिया।
1793 - फ्रांस में गिरांडिन का नाश हो गया।
1800 - पहले चेचक का टीकाकरण उत्तर अमेरिका में ट्रिनिटी, न्यूफाउंडलैंड में किया गया।
1851 – अमेरिका में पहली बार मैने प्रांत में मद्यपान निषेध कानून  लागू किया गया।
1896 – गुगलिएलमो मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन  दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने  भारत के विभाजन की घोषणा की।
1953 – ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई।
1974 - माली ने अपना संविधान  अपनाया। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1996 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चांद पर अंतरिक्षयान उतारा।
1996 – उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1999 - दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति।
1999 - भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत में हुई।
2000 - पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत द्वारा नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका मंजूर।
2000 - मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में स्थित विश्व की सबसे ऊँची इमारत पेट्रोनास ट्रिवन टावर्स दर्शकों के लिए खुला।
2003 - म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ बन्द।
2004 - आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स बनीं।
2005 - भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन समाप्त।
2006 - अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगाया।
2008 - मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई ने इस्तीफ़ा दिया। 
2008 - टाटा मोटर्स लिमिटेड ने फोर्ड मोटर कम्पनी के दो ब्रांडों 'जगुआर' व 'लैंड' रोवर के अधिग्रहण का सौदा पूरा किया।
2008 - लेफ्टिनेंट जनरल नरेश कुमार परमार को थल सेना की चिकित्सा सेवा का महानिशेदक नियुक्त किया गया।
2008 - आस्ट्रेलिया ने इराक में अपना अभियान रोका। 
2011 – ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण से  यूरोप में 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 1600 से अधिक लोग बीमार हो गए।
2011 – भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपडियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को अपने घर का सपना पूरा कराने में सहायता के लिए राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी।
2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
2014 –  आज ही के दिन तेलंगाना भारत का 29 वाँ राज्य बना।
2019 - चीन ने अमेरिका को युद्ध की धमकी दी।
2019 - इटली के सिसली में माउंट पटना पर ज्वालामुखी फटा।
2019- सीरिया पर इजरायली हमले में दस लोगों की मौत हुई।
2020 - विदेश मंत्रालय ने कहा कि अनुभवी राजनयिक गायत्री आई कुमार को ब्रिटेन में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।

2 जून को जन्मे व्यक्ति

1930 - बाबूलाल गौर - 'भारतीय जनता पार्टी' के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1951 - अनंत गीते, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1955 - मणिरत्नम - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक हैं।
1955 - नन्दन नीलेकणी - भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी 'इन्फ़ोसिस' के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
1980 - डोला बनर्जी - तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी।
1987 - बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ।

2 जून को हुए निधन

1978 - प्राण कृष्ण पारिजा - 'पद्मभूषण' से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1984 - विश्वनाथ दास - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री।
1988 - राज कपूर - भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता।
1990 - पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य - भारत के एक युगदृष्टा मनीषी थे जिन्होने अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थापना की।
2008 - फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन।
2019 - कांधला के विश्व प्रसिद्द मुस्लिम धर्मगुरु हजरत मौलाना इफ्तिखारुल हसन का निधन।
2020 - एनबीए हॉल ऑफ फेम में शामिल अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी वेस अनसेल्ड का निधन।
2020 - पाकिस्तान के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रियाज़ शेख का 51 साल की उम्र में COVID-19 के कारण निधन।

 2 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्री दादुदयाल पुण्य दिवस ।
 गुरु श्री हरगोविंद सिंह गुरयायी ( प्राचीनमतानुसार ) ।
आचार्य श्रीराम शर्मा महाप्रयाण दिवस ।
 श्री बाबूलाल गौर जयन्ती ।
 श्री विश्वनाथ दास स्मृति दिवस ।
 वैज्ञानिक श्री प्राण कृष्ण पारिजा (पद्मभूषण सम्मानित) स्मृति दिवस।
 तेलंगाना राज्‍य स्थापना दिवस।
 अंतर्राष्ट्रीय यौन कर्मी दिवस (International Sex Workers Day)।




3 जून

1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।
1781 - जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी।
1789 - एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी (कनाडा) की खोज की।
1818 - भारत में ब्रिटिश और मराठा संघों के बीच मराठा युद्ध समाप्त हुआ।
1828 - ग्रान कोलंबिया-पेरू युद्ध में राष्ट्रपति सिमोन बोलिवर ने पेरू पर युद्ध की घोषणा की।
1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।
1915 – ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।
1918 - गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।
1943 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
1947 – ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया।
1959 – सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया, पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था।
1962 – एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी।
1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।
1972 – पहला भारत निर्मित आधुनिक युग के युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शुरू किया गया।
1979 – युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे।
1984 – पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था।
1985 – भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।
1989 – चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायीं जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया।
1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया।
1999 - यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी।
1999 - मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
2005 - फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
2008 - तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 
2008 - केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली।
2008 - जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2008 - वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।
2013 – उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गयी।
2019 - वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे।
2019 -अजीत डोभाल फिर से अगले पाँच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने।
2019 - 1944 में इटली में शहीद हुए हिसार के गांव नंगथला के पालुराम और झज्जर के नौगांव के हरि सिंह की अस्थियां करीब 75 साल बाद इटली से लाई गईं।
2020 - गुजरात की कैमिकल फैक्टरी में धमाका , 8 की मौत , लगभग 50 से अधिक घायल हुए।
2020 - प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और भूटान के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।

3 जून को जन्मे व्यक्ति

1844 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।
1867 - हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।
1895 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।
1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी . शंकर कुरूप का जन्म। 
1924 - एम. करुणानिधि - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1929 - चिमनभाई पटेल -  गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936 - तरला दलाल - भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं।
1941 - रूमा पाल - भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं।
1947 - माला सेन - एक भारतीय-ब्रिटिश लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थी।
2008 - हर्षाली मल्होत्रा एक बाल फ़िल्म अभिनेत्री हैं।

3 जून को हुए निधन

1974- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1994 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व।
1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन (कन्फर्म नहीं)।
2011 - भजन लाल - तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
2013 - जिया ख़ान -एक बॉलीवुड अभिनेत्री।
2014 - गोपीनाथ मुंडे - एक भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री थे। 
2019 - रूमा गुहा ठाकुरता एक भारतीय बंगाली अभिनेत्री और गायिका।
2020 - वादा रहा सनम जैसा गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार अनवर सागर का निधन हुआ।
2020 - आईआईएम के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. प्रीतम सिंह का निधन हुआ।

3 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्री एम. करुणानिधि जयन्ती ।
 श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती।
 श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस।
 श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस।
 विश्व साइकिल दिवस।


0 Comments:

Post a Comment