ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Thursday, October 8, 2020

AUGUST ( 21 TO 25 )

╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 21 अगस्त 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1689 – स्कॉटलैंड में डंकल्ड का युद्ध हुआ।
1703 - एडिर्न घटना: तुर्की सेना ने सुल्तान मुस्तफा द्वितीय को हटाया, जिससे सुल्तानों की शक्ति कम हुई।
1718 – तुर्की और वेनिस के बीच शांति संधि हुई।
1772 – स्वीडन में गुस्ताव तृतीय ने विद्रोह कर 50 वर्ष पुराने संसद के शासन को समाप्त कर तानाशाही स्थापित की।
1790 – जनरल मीडोस की अगुआई में ब्रिटेन की सेना ने तमिलनाडु के डिंडीगुल पर कब्जा किया।
1808 -  वीमेइरो की लड़ाई: सर आर्थर वेलेस्ले के तहत ब्रिटिश सैनिकों ने जनरल जीन-एंडोच जुनोट के तहत फ्रेंच को हराया।
1810 -  फ्रांस के मार्शल जीन बैप्टिस्ट बेर्नडॉट, स्वीडन के क्राउन प्रिंस ऑफ इस्टेट्स के स्वीडिश रिक्समैंड द्वारा चुने गए।
1842 – तस्मानिया के शहर होबर्ट की स्थापना हुई।
1878 -  अमेरिकन बार एसोसिएशन सरसोटा में आयोजित किया गया।
1911 – लौवर के कर्मचारी ने मोनालिसा पेटिंग चोरी की, दो साल बाद मिली।
1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के टेमिन्स पर कब्जा किया।
1915 - पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1938 – इटली में सार्वजनिक और हाई स्कूलों में यहूदी शिक्षकों के पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया।
1957 – सोवियत संघ ने दुनिया की पहली अंतरमहाद्यीपीय बैलिस्टिक मिसाइल आर-7 सेमेयोर्का का परीक्षण किया।
1959 - हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
1959 – ईरान, तुर्की, पाकिस्तान व ब्रिटेन की सम्मिलिति से सिन्टो नामक संगठन की स्थापना हुई।
1963 – बुद्ध मंदिर पैगोड़ा में छापे के विरोध में दक्षिण वियतनाम में मार्शल लॉ की घोषणा हुई।
1965 - यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1968 – चेकोस्लोवाकिया के पराग्वे पर सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा स्थानीय रेडियो पर की गई।
1972 - वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।
1972 - भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।
1986 – कैमरुन में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैसों से 2000 की मौत हुई।
1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 – लातविया ने संयुक्त सोवियत संघ रूस से आजाद हाने की घोषणा की।
1991 - सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।
1993 – मार्स आब्र्जवर के साथ नासा का सुपर्क टूटा।
1993 - राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।
1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।
2000 - दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।
2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005 - बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।
2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।
2008 - श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।
2008 - मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।
2009 - भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 2009 - विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।
2012 - अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।
2013 - मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।
2014 - राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।
2019 - केन्‍द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने देशभर में 42 लाख सरकारी शिक्षकों के प्रशिक्षण की अभूतपूर्व राष्‍ट्रीय पहल ‘निष्‍ठा’ का शुभारंभ किया।
2019 - अमेरिकी विदेश विभाग ने ताइवान को 66 एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने के लिए अपनी स्वीकृति दी।
2019 - बीजिंग में भारत और चीन के बीच 9 वीं वार्षिक रक्षा और सुरक्षा वार्ता आयोजित हुई। 
2020 - खेल मंत्रालय ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न के लिये जिन पांच खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की गयी थी, उन्हें स्वीकार कर लिया।
🟢 21 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨

1871 - गोपाल कृष्ण देवधर - भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक।
1910 - नारायण श्रीधर बेन्द्रे - प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे।
1927 - बी. सत्य नारायण रेड्डी - एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल।
1931 - प्राध्यापक विजयशंकर व्यास एक कृषि-अर्थशास्त्री हैं जिन्हें अर्थशास्त्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने सन् 2005 पद्मभूषण से सम्मानित किया। 
1934 - सुधाकरराव नाईक - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
1978 - भूमिका चावला - भारतीय अभिनेत्री ।
1979 - पेमा खांडू - भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री।
1986 – दुनिया के सबसे तेज तर्रार धावक यूसैन बोल्ट का जमैका में जन्म हुआ।

🔴 21 अगस्त को हुए निधन ✨

1931 - पंडित विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
1945 – ब्रिटेन के प्रख्यात विद्वान व पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ रेनॉल्ड निकोल्सन।
1948 - वामनराव बलिराम लाखे - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
1978 - वीनू मांकड़ - भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे।
1981 - काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1982 – स्विटजर लैंड के राजा सोभूजा द्वितीय का निधन हुआ।
1983 – फिलीपीन्‍स के विपक्षी नेता बेनिग्‍नो अक्‍कीनो की हत्‍या हुई।
1995 - सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर - खगोल भौतिक शास्त्री।
2006 - उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन - 'भारत रत्न' से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक।
2007 - क़ुर्रतुलऐन हैदर - उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी।
2019 - बाबूलाल गौर - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

🔵 21 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 ओणम पर्व (केरल)।
🔅 श्री सुधाकरराव नाईक जयन्ती।
🔅 श्री पेमा खांडू जन्म दिवस ।
🔅 उस्ताद बिस्मिल्लाह खाँन स्मृति दिवस।
🔅 श्री बाबूलाल गौर स्मृति दिवस।
🔅 अन्तर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस ।
🔅  आतंकवाद के पीड़ितों की याद और श्रद्धांजलि देने का अंतरराष्ट्रीय दिवस  ( International Day of Remembrance and Tribute to the Victims of Terrorism )।



╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 22 अगस्त 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 22 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1320 – दिल्ली के सुल्तान नसीरूद्दीन खुसरो को गाजी मलिक ने हराया।
1627 – फ़्रांस के कैथोलिक और प्रोटेस्टेन्ट ईसाइयों के बीच अंतिम युद्ध हुआ।
1639 – दक्षिण भारत के शहर चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) से ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में अपने विस्तार की नींव रखी।
1698 – रुस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच त्रिकोणीय संधि हुई जो स्वीडन के विरोध में थी।
1707 -  स्वीडन और प्रशिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
1717 -  स्पेनिश सैनिकों ने सर्दीनिया पर उतारा गया।
1762 – एन. फ्रेंकलिन अमेरिकी अखबार न्यूपोर्ट आर आई, मर्करी की पहली महिला संपादक बनी।
1775 -  किंग जॉर्ज III ने खुले विद्रोह में शामिल होने के लिए कॉलोनियों की घोषणा की।
1795 -  राष्ट्रीय संविधान द्वारा वर्ष III के संविधान की पुष्टि की गई।
1798 -  आयरिश विद्रोह की सहायता के लिए फ्रांसीसी सैनिकों काउंटी मायो में किल्कमुमिन में स्थित किया गया।
1817 -  ब्राजील के अररकारा शहर की खोज हुई।
1848 - अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1849 - इतिहास का पहला हवाई हमला- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस में चालक रहित गुब्बारों से हमला किया।
1851 - ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानों के इलाके की खोज हुई।
1865 -  विलियम शेपार्ड को तरल साबुन के लिए पहले अमेरिकी पेटेंट जारी किया गया।
1894 - नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना महात्मा गाँधी द्वारा 22 अगस्त को की गई थी।
1910 - जापान ने पांच साल तक कोरिया का संरक्षण करने के बाद उस पर कब्जा किया।
1914 - ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच बेल्जियम में पहली मुठभेड़ हुई।
1921 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई ।
1962 – विश्व के पहले परमाणु सम्पन्न समुद्री जहाज़ ने वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की।
1969 – अमेरिका में समुद्री तूफान आने से 255 लोगों की मौत हुई।
1979 – भारत के राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी ने लोकसभा भंग कर राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिये साल के अंत तक आम चुनाव कराने का आदेश दिया।
1996 – राज्य सरकार ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया।
1999 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू हुई।
2002 - काठमांडू में सार्क विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सम्पन्न।
2002 - नेपाल में हवाई दुर्घटना में 16 व्यक्ति मारे गये।
2007 - मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव के पद-चिह्नों का पता लगाया। 
2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
2008 - मध्य प्रदेश सरकार ने बनवासियों के लिए साधारण वन अपराध मामले और मुआवजा वसूली खत्म करने का निर्णय लिया।
2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2010 – चिली की खान में ढ़ाई महीने तक फंसे रहने के बाद मजूदूरों को बाहर निकाला गया। उनके जमीन के अंदर जिंदा होने के प्रमाण 22 अगस्त को ही मिला था।
2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
2012 – सीरिया के गृहयुद्ध में 47 लोग मारे गए।
2012 -केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच युद्ध में 48 लोग मारे गए ।
2019 - जेएनयू की प्रोफेसर मीता नारायण को 'पुश्किन पदक- 2019' से सम्मानित किया गया।
2020 - पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहीम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए।

🟢 22 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨

1877 - आनन्द कुमार स्वामी - भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।
1904 – चीनी नेता डेंग जियाओ पिंग का जन्म हुआ।
1915 - सोंभु मित्रा - फ़िल्म और रंगमंच अभिनेता, निर्देशक और नाटककार थे।
1919 - गिरिजाकुमार माथुर - प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार।
1924 – हरिशंकर परसाई जी का जन्म हुआ।
1934 - इलियास आज़मी - ग्यारहवीं लोकसभा के सदस्य।
1955 – तेलुगु फ़िल्मों के जाने माने अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी ।

🔴 22 अगस्त को हुए निधन ✨

1818 - वॉरेन हेस्टिंग भारत के प्रथम गवर्नर जनरल।
1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए।
1922 – जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।
1931 - भारतीय संगीत के पुनरूधारक विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर।
1978 – केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का 83 साल की उम्र में निधन हुआ।
1993 - आर० गुंडू राव - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2014 - यू. आर. अनंतमूर्ति - 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद थे।
2017 - ऋषंग कीशिंग - मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री।

🔵 22 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 रक्षाबंधन पर्व।
🔅 संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा)।
🔅 श्री हयग्रीव जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 भगवान श्रेयांस नाथ जी मौक्ष (जैन , श्रावण पूर्णिमा )।
🔅 श्री विष्णु दिग्म्बर पलुष्कर स्मृति दिवस।
🔅 श्री हरिशंकर परसाई जयन्ती।
🔅 श्री आर० गुंडू राव स्मृति दिवस।
🔅 श्री ऋषंग कीशिंग स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस (अगस्त में तीसरा शनिवार)।



╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 23 अगस्त 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 23 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1711 -  एडमिरल होवेंदें वॉकर सेंट लॉरेंस पहुंचे।
1821 - मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
1839 - ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
1850 - वॉर्सेस्टर के मैसाचुसेट्स में पहली अमेरिकी राष्ट्रीय महिला अधिकार सम्मेलन आयोजित किया गया।
1853 - सबसे पहला वास्तविक अंतरराष्ट्रीय मौसम संगठन ब्रसेल्स बेल्जियम में स्थापित किया गया।
1866 - प्राग की संधि ओस्ट्रो-प्रशियाई युद्ध समाप्त किया गया।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जापान ने जर्मनी के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1939 - तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1942 – स्टलिन्ग्रेड युद्ध की सबसे भयावह लड़ाई सोवियत संघ और जर्मनी के मध्य हुई।
1947 - वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
1960 – विश्व का सबसे बड़ा मेंढ़क (3.3 किलो) पकड़ा गया।
1976 - चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
1979 - ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
1990 - पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
1990 - आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1993 - सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।
1997 - सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
1999 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
2000 -  केन्या के मोरेन्डट शहर में जॉन एन्थनी कैसर की (रोमन कैथोलिक पादरी थे) हत्या कर दी गई।
2002 - संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका ।
2002 - इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
2003 - ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये ।
2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
2004 - अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने।
2004 - चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।
2005 -  ठांस पेरू उड़ान पुकलपा पेरू के पास 204 क्रैश हुई जिसमे 41 लोगों की मौत हुई।
2007 - यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
2008 - झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
2011 – चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
2012 - राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
2013 - लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।
2019 - ईरान ने स्वदेशी रूप से निर्मित हवाई सुरक्षा प्रणाली बावर-373 का अनावरण किया, यह अनावरण ईरान के “राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस” के अवसर पर किया गया। 
2019 - राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने नई दिल्ली में दयालुता पर पहले विश्व युवा सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
2019 - पर्यावरणविदों की चेतावनी के बावजूद रूस ने आर्कटिक क्षेत्र में दुनिया का पहला तैरता परमाणु रिएक्टर लांच किया।
2020 - रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित आर्मी-2020 इंटरनेशनल मिलिटरी एंड टेक्निकल फोरम में लगे भारतीय पवेलियन का उद्घाटन हुआ। यह फोरम रूस के रक्षा मंत्रालय ने आयोजित किया जो  23 से 29 अगस्त तक चला।
2020 - सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने चीन के साथ 10 अरब डालर की डील को निलंबित किया।
2020 - महात्मा गांधी के एक चश्‍मे की सदी की सबसे बड़ी नीलामी ब्रिटेन में की गई, जिसे अमेरिका के एक शख्‍स ने 2,60,000 पौंड में खरीदा।

🟢 23 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨

1762 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ।
1872- टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री।
1875- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
1883 - रामचंद्र कृष्ण प्रभु - गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
1923- बलराम जाखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1943 - मिस वर्ल्ड खिताब से सम्मानित प्रथम भारतीय महिला: रीता फारिया।
1944 – भारतीय फिल्मों की मशहूर हिरोइन सायरा बानो का जन्म हुआ।
1955 - सुखदेव नंदाजी काले - नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1988 - वाणी कपूर - बॉलीवुड की एक अभिनेत्री और मॉडल।

🔴 23 अगस्त को हुए निधन ✨

1975- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक ।
1994 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।
2018 - कुलदीप नैयर - भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार ।
2019 - अमेरिका के अरबपति उद्योगपति डेविड कोच का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

🔵 23 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 ब्लैक रिबन डे।
🔅 नेशनल राइड द विंड डे।
🔅 श्री टी प्रकाशम जयन्ती।
🔅 राष्ट्रीय स्पंज केक दिवस।
🔅 राष्ट्रीय क्यूबा सैंडविच दिवस।
🔅 राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस (ईरान)।
🔅 दास व्यापार और इसके उन्मूलन की याद के लिए
➥ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (यूनेस्को : 23 अगस्त 1998 से)।



╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 24 अगस्त 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

79 ईस्वी – माउंट विसुवियस ज्वालामुखी फटने से रोमन शहर पोम्पेई और हरकुलेनियम ज्वालामुखी की राख में दबे गए। जिससे 15 हजार लोगों की मौत हुई (कन्फर्म नहीं)।
1215 – पोप इनोंसेंट तृतीय ने ब्रिटेन के ऐतिहासिक मैग्नाकार्टा को अवैध करार दिया।
1456 – जर्मनी में छापामशीन से बाइबिल की पहली प्रति छापी गई। इसे गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है।
1600 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690 – जॉब कार्नोक ने कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की आघारशिला रखी व बसे , कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
1814 – ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीटी पर हमला किया।
1816 -  सेंट लुईस की संधि पर सेंट लुईस, मिसौरी में हस्ताक्षर किए।
1820 -  एक संवैधानिक विद्रोह ओपोर्टो पुर्तगाल में समाप्त हो गया।
1853 – पहली बार न्यूयॉर्क शेफ जॉर्ज क्रम ने आलू का चिप्स बनाया।
1891 – थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्‍कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्‍दील हुई।
1909 – पनामा नहर के निर्माण के लिए कंक्रीट डालने का काम शुरू हुआ।
1910 - भारत के कोलकाता की तीसरी सबसे बड़ी तम्बाकू कंपनी को आईटीसी लिमिटेड ने ख़रीदा।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1954 – गहराते हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस्तीफ़ा देने के बाद ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने आत्महत्या कर ली थी।
1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1971 – भारत ने ओवल क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर उसकी धरती पर पहली जीत दर्ज की।
1974 – फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवे राष्ट्रपति बने।
1991 - यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1992 -  चीन और दक्षिण कोरिया ने राजनयिक संबंध स्थापित किए।
1993 – पॉप स्टार माइकल जैक्सन के खिलाफ़ यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू हुई थी।
1995 - उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत (बिक्री शुरु की)।
1999 - पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
2000 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
2004 - फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
2006 - अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2008 - पेइचिंग ओलंपिक का समापन हुआ इसमें चीन 51 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा।
2009 - वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज 'मिस यूनीवर्स-2009' चुनी गईं।
2011 - मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
2011- चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया।
2019 - विश्व की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता, वर्ल्डस्किल्स कज़ान 2019 की रूस के कज़ान में एक भव्य समारोह में शुरूआत हुई।
2019 - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ज़ायेद' से सम्मानित किया तथा बहरीन के मनामा में 'द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां' के सम्मान से नवाजा गया।
2020 - अमेरिका में चक्रवाती तूफान मार्को और लॉरा ने दस्तक दी  राष्ट्रपति ट्रंप ने लुइसियाना के लिए आपात मदद को भी मंजूरी दी , तूफान ने क्यूबा में तबाही मचाई व हजारों लोग पलायन को मजबूर हुए , जबकि 11 की मौत हुई।
2020 - असम में भारत के सबसे लंबे नदी रोपवे का उद्घाटन किया गया है। यह रोपवे कुल 1.8 किलोमीटर लंबा है, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है।
2020 - हैदराबाद निवासी 21 वर्षीय नीलकंठ भानु प्रकाश दुनिया के सबसे तेज मानव कैलकुलेटर बने, माइंड स्पोर्ट्स ओलंपियाड के तहत उन्होंने मेंटल कैलकुलेशन वल्र्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार स्वर्ण पदक जीता।
🟢 24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨

1818 - शिव दयाल साहब - दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक।
1833 - नर्मद - गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
1872 - नरसिंह चिन्तामन केलकर - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
1888 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।
1889 - के. केलप्पन - केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
1908 - राजगुरु ( शिवराम हरि राजगुरु ) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे।
1911 - बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1912 - चंद्रसिंह बिरकाली - आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि।
1927 - दीप्ति शर्मा - भारत की महिला क्रिकेटर ।
1927 - अंजलि देवी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता।
▪️1969 - मुकेश तिवारी - एक भारतीय फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन है।
▪️1983 - अदिति शर्मा - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।

🔴 24 अगस्त को हुए निधन ✨

▪️1925 - रामकृष्ण गोपाल भंडारकर - भारत के विद्वान, पूर्वात्य इतिहासकार एवं समाजसुधारक थे।
▪️1968 - राधाकमल मुखर्जी - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
▪️2000 - कल्याणजी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
▪️2014 - हॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता सर रिचर्ड एटनबरा का निधन हुआ।
▪️2015 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।
▪️2019 - अरुण जेटली - भारत के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं राजनेता एवं पूर्व मन्त्री थे।

🔵 24 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 राष्ट्रीय वफ़ल दिवस।
🔅 राष्ट्रीय मैरीलैंड दिवस।
🔅 राष्ट्रीय पीच पाई दिवस।
🔅 कोलकता का जन्म दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय अजीब संगीत दिवस।
🔅 अमर शहीद श्री राजगुरु जन्म दिवस।




╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 25 अगस्त 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 25 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1351- सुल्तान फिरोजशाह तुग़लक़ तृतीय की ताजपोशी।
1768 – ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज की और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।
1903 - ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया।
1916 - टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
1917 – ब्रिटिश इंडिया आर्मी में सेवाएं दे रहे 7 भारतीयों को पहली बार किग्‍स कमीशन मिला।
1921 अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
1940 - लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।
1957 – भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया।
1963 - सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फाँसी पर चढ़ा दिया गया।
1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना।
1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू।
1980 - जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1991 - बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
1992 – ब्रिटिश अखबार ने राजकुमारी डायना की बातचीत का ब्‍योरा जारी किया, इसमें उन्‍होंने प्रिंस से शादी पर नाखुशी जाहिर की थी।
1997 - मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
2001 - लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
2003 - मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए।
2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया।
2011 - श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया।
2012 – वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंत‍रिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।
2019 - भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय बनी।
2019 - भारत-दक्षिण कोरिया के रिश्तों को नया मुकाम मिला , डाक विभाग ने अयोध्या की राजकुमारी व दक्षिण कोरियाई रानी किम हो पर अलग-अलग डाक टिकट जारी किया।
2020 - हॉन्ग कॉन्ग में 33 साल का एक शख्स कोरोना से ठीक होने के 4 महीने बाद फिर हुआ संक्रमित , कोरोना से ठीक होने वाले के दोबारा इससे संक्रमित होने का यह दुनिया का पहला मामला।
2020 - एक स्वच्छ और स्थायी ग्रह के लिए प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नीम का पौधा लगाने के साथ 25 अगस्त को वन महोत्सव मनाया।
🟢 25 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨

1888 - इनायतुल्लाह ख़ान मशरिक़ी - खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति।
1926 - बाबूराव काले - पाँचवीं लोकसभा के सदस्य।
1927 - एलथिया गिब्सन एक अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी थी ।
1948 - लुईस इस्लेरी - ग्यारहवीं लोकसभा की सदस्य।
1952 - विजयकान्त अभिनेता एवं नेता।
1962 – राजकपूर के सबसे छोटे बेटे फिल्म अभिनेता व डायरेक्टर राजीव कपूर का जन्म चेम्बूर में हुआ।
1967 – फिल्म अभिनेत्री विजयेता पंडित मुम्बई में पैदा हुई।
1969 – पूर्व भारतीय क्रिकेटर विवेक राजदान का जन्म हुआ।

🔴 25 अगस्त को हुए निधन ✨

1819 – स्‍ककॉटिश आविष्‍कारक जेम्‍स वॉट का निधन हुआ।
1867 – भौतिकी विज्ञानी और रसानशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन हुआ।
1972 - हरिभाऊ उपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी।
2003 - अजीत वाच्छानी हिन्दी फ़िल्मों के एक चरित्र अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार थे। 
2008 -अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।
2012 - नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री।
2019 - भारतीय मूल के पाकिस्तानी नेता बी एम कुट्टी का निधन।
2020 - बीते लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक रहे काशी के डोम राजा श्री जगदीश चौधरी का निधन।

🔵 25 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 राष्ट्रीय उद्यान सेवा स्थापना दिवस।
🔅 राष्ट्रीय व्हिस्की खट्टा दिवस।
🔅 राष्ट्रीय किस एंड मेक अप दिवस।
🔅 राष्ट्रीय पुराना अलमारी दिवस।
🔅 राष्ट्रीय केला विभाजन दिवस।
🔅 राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाड़ा (36वाँ , 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक)।


0 Comments:

Post a Comment