ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Friday, October 9, 2020

AUGUST ( 11 TO 15 )

╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 11 अगस्त 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 11 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

3114 ईसा पूर्व – ​चर्चित माया कैलेंडर की शुरुआत हुई, 2012 में महाप्रलय के उल्लेख से इसकी चर्चा हुई।
1347 – अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
1492 – रोर्डिगो डी बोरजा पोप बने नया नाम एलेक्सजेंडर षष्ठम् रखा।
1718 -  केप पासर्स की लड़ाई: ब्रिटिश बेड़े ने स्पेनिश के सिसिली को नष्ट कर दिया।
1804 -  फ्रांसिस द्वितीय ने ऑस्ट्रिया के पहले सम्राट का शीर्षक ग्रहण किया।
1828 -  एक साल पहले रेड बार्न में मारिया मार्टन की हत्या के लिए विलियम सीडर को इंग्लैंड के बुरी सेंट एडमंड्स में लटका दिया गया।
1863 – कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।
1908 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस को सिर्फ साढ़े 18 साल की उम्र में फांसी दी गई।
1912 - मैक्सिको सिटी के पास एक ट्रेन पर जापटिस्ट विद्रोहियों के हमले में 35 सैनिक और 20 नागरिक मारे गए।
1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1914 – पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1929 – पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1929 – रूस और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुई।
1940 – ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
1944 – अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
1948 – लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1951 - रेने प्लीवेन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1960 – अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1961 – दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था।
1975 -  ब्रिटिश लेलैंड मोटर कॉर्पोरेशन ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में आयी।
1976 – दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में दंगो में 17 लोग मारे गए।
1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 – रोनाल्ड रीगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति बने।
1999 - यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।
2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
2001 - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।
2003 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
2004 - भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न। 
2004 - संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।
2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
2007 - मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।
2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये। 
2008 - आर जे नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।
2012 – ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।
2012 – बंगलादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 अन्य झुलस गए।
2013 – पाकिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे।
2019 - समझौता एक्सप्रेस से यात्रा रद करने के पाकिस्तान के फैसले के बाद भारत ने भी इस आशय की औपचारिक घोषणा कर दी।
2019 - कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने।
2020 - रूस, कोविड-19 की वैक्‍सीन जारी करने वाला पहला देश बना, राष्‍ट्रपति पुतिन की बेटी को भी वैक्‍सीन दी गई।
2020 - रिलायंस को फॉर्च्यून की 2020 की वैश्विक कंपनियों की सूची में 96वां स्थान मिला , फॉर्च्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इकलौती भारतीय कंपनी बनी।
🟢 11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨

1778 – दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म हुआ।
1924 - लालमणि मिश्र - भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।
1937 - निर्देशक जॉन अब्राहम - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
1949 - डी. सुब्बाराव - भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।
1961- सुनील सेट्टी भारतीय अभिनेता ।
1985 - जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री।

🔴 11 अगस्त को हुए निधन ✨

1908 - खुदीराम बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1967 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
2000 - पी. जयराज, अभिनेता।
2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन।
2007 - ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन।
2015 - भालचंद्र पेंढारकर एक मराठी मंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता थे।
2016 - हनीफ मोहम्मद एक पाकिस्तानी क्रिकेटर थे। 
2020 - मध्‍य प्रदेश में उर्दू के जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से 70 साल की उम्र में निधन हुआ।

🔵 11 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 हरियाली तीज।
🔅 मेला तीज (जयपुर)।
🔅 राष्ट्रीय पुत्र और पुत्री दिवस।
🔅 राष्ट्रीय रास्पबेरी बॉम्बे दिवस।
🔅 वैश्विक काइनेटिक रेत दिवस।
🔅 राष्ट्रीय राष्ट्रपति मजाक दिवस।
🔅 हिजरी सन् 1443 शुरु (मुस्लिम समुदाय)।
🔅 विश्व सुलेख दिवस (अगस्त में दूसरा बुधवार)।
🔅 स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस।


╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 13 अगस्त 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 13 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

▪️1598 - फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी।
▪️1642 - डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
▪️1645 - स्वीडन और डेनमार्क ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
▪️1784 - भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ।
▪️1814 - दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुए।
▪️1892 - अमेरिकी समाचार पत्र 'एफ्रो-अमेरिकन' का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
▪️1898 - जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
▪️1902 - इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
▪️1913 - इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया।
▪️1914 - फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1918 - दुनिया भर में शानदार कारें बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू एक पब्लिक कंपनी बनी।
▪️1951 - भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
▪️1951 - ब्रिटेन और ईरान के बीच नये तेल संधि पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1956 - राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ।
▪️1960 - केंद्रीय अफ़्रीक़ा नामक देश फ़्रांस के कब्ज़े से स्वतंत्र हुआ। पहले इसका नाम आबांकीशारी था।
▪️1977 - अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
▪️1981 - अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा आर्थिक क्षतिपूर्ति कर कानून में हस्ताक्षर किए।
▪️1993 - वाशिंगटन में इज़रायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न।
▪️1993 - थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए।
▪️1994 - सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
▪️1999 - लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक 'आमार मऐबेला' (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया।
▪️1999 - स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया।
▪️2000 - रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त।
▪️2002 - इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए 'रेड कार्नर' नोटिस जारी किया।
▪️2004 - यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ग्रीस के एथेंस में 28वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
▪️2005 - श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू।
▪️2008 - विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया।
▪️2008 - भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया।
▪️2008 - प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।
▪️2015 - इराक के बग़दाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए।
▪️2019 - केंद्र सरकार ने मोटरसाइकिल पर यात्रा करते समय 4 साल से ऊपर के बच्चों के लिए 'हेडगियर' अनिवार्य कर दिया।
▪️2019 - आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक कम लागत वाला नैदानिक उपकरण (Diagnostic Device) विकसित किया है, जो एक अंगुली (फिंगरप्रिक) से लिए गए रक्त का उपयोग करके विभिन्न रोग परीक्षण कर सकता है।
▪️2020 - भारत सरकार द्वारा मालदीव को 100 मिलियन अमरीकी डॉलर का अनुदान और 400 मिलियन अमरीकी डॉलर का ऋण प्रदान करने की घोषणा हुई।
▪️2020 - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से इज़रायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ऐतिहासिक समझौता हुआ।
▪️2020 - चीन ने आधिकारिक तौर पर “क्लीन योर प्लेट कैंपेन” का एक नया संस्करण लॉन्च किया।
🟢 13 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨

▪️1638 - दुर्गादास - मारवाड़ शासक महाराजा जसवंत सिंह के मंत्री आसकरण राठौड़ के पुत्र थे।
▪️1848 - रमेश चन्द्र दत्त - अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे।
▪️1863 - गंगाप्रसाद वर्मा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
▪️1887 - नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।
▪️1899 - प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ। उनकी पहली फिल्म 1920 ईसवी में प्रदर्शित हुई।
▪️1936 - वैजयंती माला - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
▪️1952 - योगिता बाली - हिन्दी सिनेमा जगत की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक है।
▪️1959 - इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रूश फ्रेंच का जन्म नॉटिंघमशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज थे।
▪️1963 - श्रीदेवी - भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थी।

🔴 13 अगस्त को हुए निधन ✨

▪️1795 - अहिल्याबाई होल्कर - भारत की वीरांगनाओं में से एक।
▪️1910 - फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल - 'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स थी।
▪️1936 - भीकाजी कामा - प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।
▪️1988 - गजानन जागीरदार - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे।
▪️2018 - सोमनाथ चटर्जी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष तथा 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

🔵 13 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 विश्व अंगदान दिवस।
🔅 राष्ट्रीय प्रोसेको दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय भेड़िया दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस।
🔅 राष्ट्रीय फ़िले मिग्नॉन दिवस।
🔅 श्री दुर्गादास राठौड़ जयन्ती।
🔅 श्रीमती भीकाजी कामा स्मृति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय दोष किसी और का दिन दिवस।
🔅 श्रीमती अहिल्याबाई होल्कर स्मृति दिवस।
🔅 श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी में)।



╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 14 अगस्त 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 14 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1248 – जर्मनी के कोलोन कैथेड्रल का आग में नष्ट हो जाने के बाद पुनर्निर्माण शुरू हुआ।
1523 – संत जॉन प्रथम ने कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप का पद संभाला।
1758 - ज़ोरेंडोर्फ की लड़ाई: प्रशिया ने रूस को हराया जिसमें हजारों लोग मारे गए।
1762 - अंग्रेजो ने हवाना के नौका-समुदाय पर कब्जा कर लिया।
1805 – अमेरिका और ट्यूनिस के बीच एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1825 – ब्रिटेन के प्रख्यात भौतिक एवं रसायनशास्त्री माइकल फ़ैराडे ने डीज़ल की खोज की।
1848 – अमेरिका के ओरेगन क्षेत्र की स्थापना हुई।
1862 – बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
1875 -  सोसायटी ऑफ रीगेट अफ्रीकांडर्स ने पर्ल में स्थापित किया गया।
1876 -  कोलोराडो को 38 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1888 – बिजली के मीटर का पेटेंट ओलिवर बी शैलेनबर्गर को दिया गया।
1892 – अमेरिकी समाचार पत्र 'एफ्रो-अमेरिकन' का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
1893 -  फ्रांस मोटर वाहन पंजीकरण शुरू किया गया जिसमे एक ड्राइविंग परीक्षण भी शामिल था।
1904 -  इस्माइल मोंटेस बोलीविया साउथ अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1908 – इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
1917 - चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 - बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुयी।
1934 -  लड़ाकू क्रॉस की स्थापना न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में गई।
1935 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने सामाजिक सुरक्षा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।
1936 – जर्मनी के बर्लिन में आयोजित ओलंपिक खेलों में पहली बार बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अमेरिका ने कनाडा को 19-8 से हराया था।
1938 - बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।
1941 – ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूज़वेल्ट के बीच कई दिनों तक चलने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई।
1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान, घटक देशों के सामने हथियार डालने पर विवश हुआ।
1947 - भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।
1968 - मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।
1971 - बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1975 - पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।
1979 - फास्टनेट रेस के दौरान 15 नाविकों की मौत हुई।
1980 – लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने हड़ताल की।
1980 - कम्युनिस्ट प्रभाव से पोलैंड की मुक्ति में आज का दिन काफी अहम है।
2001 - मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
2006 - संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
2007 – इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
2007 - पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
2010 -  पहला ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल सिंगापुर में शुरू किया गया।
2013 - मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।
2019 - राष्ट्रपति एवं शस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर श्री रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र सेनाओं एवं अर्धसैनिक बल के कार्मिकों को 132 पुरस्कार अनुमोदित किए।
2019 - न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में एक मानव के आकार के विशाल पेंगुइन का जीवाश्म पाया गया।
2020 - राजस्थान में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्‍व में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में ध्‍वनिमत से विश्वास मत जीत लिया।
🟢 14 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨

1452 – इटली के प्रख्यात चित्रकार व शिल्पकार लियोनार्डो दावेन्ची का जन्म हुआ।
1900 - एस. के. पाटिल - मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे।
1924 - कुलदीप नैयर - भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।
1926 - अमर शहीद गुलाब सिंह पटेल ।
1957 - जॉनी लीवर, भारतीय अभिनेता।

🔴 14 अगस्त को हुए निधन ✨

▪️1942 - अमर शहीद गुलाब सिंह पटेल - महान क्रांतिवीर (जन्मदिन भी आज ही)।
▪️1941 - केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।
▪️1984 - खाशाबा जाधव - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।
▪️1988 - कैलाश नाथ वांचू - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
▪️1996 - अमृतराय - प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे।
▪️2000 - हवा सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।
▪️2007 - दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा।
▪️2011 - शम्मी कपूर - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
▪️2012 - विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। 
▪️2013 - अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी मोहम्मद इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची।
▪️2017 - चंद्रकांत देवताले - प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार।
▪️2017 - डॉक्टर भक्ति यादव - भारत की एक समाजसेवी चिकित्सक थी। वे निर्धन लोगों की निःशुल्क चिकित्सा करती थी।
▪️2018 - बलराम जी दास टंडन - छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल थे।

🔵 14 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 राष्ट्रीय क्रीम दिवस।
🔅 राष्ट्रीय वी-जे दिवस।
🔅 विश्व छिपकली दिवस।
🔅 नेशनल कोड टॉकर्स डे।
🔅 श्री शम्मी कपूर स्मृति दिवस।
🔅 श्री जॉनी लीवर जन्म दिवस।
🔅 पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस।
🔅 45 दिन की राष्ट्रीय भावना दिवस।
🔅 अमर शहीद श्री गुलाब सिंह पटेल दिवस।
🔅 श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख पुण्य दिवस।
🔅 मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन, श्रावण शुक्ल)।
🔅 राष्ट्रीय गेंदबाजी दिवस (अगस्त में दूसरा शनिवार)।
🔅 भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष (जैन, श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
🔅 भगवान नेमीनाथ जन्म- तप (जैन, श्रावण शुक्ल)।
🔅 राष्ट्रीय गैरेज बिक्री दिवस (अगस्त दूसरा शनिवार)।

╭───────────────────╮
       ⌛️ आज का इतिहास : 15 अगस्त 2021 ⌛️
╰───────────────────╯

🟡 15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨

1519 – पनामा शहर बनाया गया।
1772 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
1848 – डेंटल चेयर को एम वाल्डो हेनचेट द्यारा पेटेंट कराया गया।
1854 - ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी।
हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
1907 - इंडियन बैंक - स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
1914 – पनामा नहर को व्यावसायिक यातायात के लिए औपचारिक रूप से खोला गया।
1947 - स्वतंत्रता दिवस - भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।यह भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार बना। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।_
1947 - युगवाणी (पत्रिका) - देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका जो आरंभ में एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था और कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।
1950 - भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
1962 – पूर्वी जर्मन श्रमिकों ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू।
1971 - बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972 - पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया।
1975 - बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
1979 - फ़रीदाबाद - हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।
1982 - राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
1989 - क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
1990 - जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
1994 - सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
1998 - उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
2000 - उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
2004 - लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2007 - दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
2008 - स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
2009 -  जर्मनी के बर्लिन में एथलेटिक्स ओपन का 12 वा विश्व चैंपियनशिप शुरू किया गया।
2019 - हर्षद पांडुरंग ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया।
2019 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ पद के सृजन की व  देश के सभी घरों को पाइप के द्वारा जल उपलब्ध करवाने के लिए “जल जीवन मिशन” की घोषणा की।
2020 - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  शौर्य स्मारक गए पर 37 फुट ऊंची भारत माता की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
2020 - महेंद्र सिंह धोनी व सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।
2020 - अमरीका में न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर में पहली बार, भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया।
🟢 15 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ✨

1769 - नेपोलियन बोनापार्ट - फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता था।
1872 - अरबिंदो घोष- भारतीय लेखक और दार्शनिक व आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई।
1912 - उस्ताद अमीर ख़ाँ- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक।
1915 - इस्मत चुग़ताई - भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार ।
1918 - हंस कुमार तिवारी - प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक।
1924 - इन्दीवर - हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।
रामदरश मिश्र- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि।
1933 - फजल ताबिश - भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
1938 - प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाया।
1947 - राखी गुलज़ार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1959 - डॉ. रमेश पोखरियाल "निशंक"- उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री ।
1975 - विजय भारद्वाज- भारतीय क्रिकेटर।
1975 - के.एम. बीनामोल - भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट हैं।

🔴 15 अगस्त को हुए निधन ✨

1886 - रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है, कन्फर्म कर लें)।
1942 - महादेव देसाई - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ।
1947- सरदार अजीत सिंह- पंजाब- स्वतंत्रता सेनानी।
2004 - अमरसिंह चौधरी- भारतीय राजनीतिज्ञ ,पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात।
2019 - विद्या सिन्हा हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं।
2019 - मदन मणि दीक्षित एक नेपाली उपन्यासकार और मदन पुरस्कार के विजेता थे।
2019 - वक्कड़ई बीकेश्वरन चंद्रशेखर एक भारतीय क्रिकेटर थे।

🔵 15 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨

🔅 75वाँ स्वतंत्रता दिवस भारत ।
🔅 श्री रामकृष्ण परमहंस समाधि दिवस (16 अगस्त का भी वर्णन मिलता है,कन्फर्म कर लें)।
🔅 योगी श्री अरविन्द जयन्ती ।
🔅 श्री अमरसिंह चौधरी स्मृति दिवस।
🔅 बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस ।
🔅 द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस।
🔅 पश्चिम बंगाल दिवस ( कन्फर्म नहीं ) 

0 Comments:

Post a Comment