ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Saturday, September 26, 2020

DECEMBER ( 21 TO 31 )

*_🌹🌼☘️21जनवरी☘️🌼🌹_*
*_भारत एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं।_*

1502 – रियो डि जेनेरियो की वर्तमान स्थिति की पहली बार पहचान की गई।

1576 – मैक्सिको के लियोन शहर की स्थापना हुई। 

1737 – बंगाल की खाड़ी में भयानक तूफ़ान आने से तीन लाख लोगों मारे गये।

1793 – फ़्रांस के राजा लुई 16वें को इस देश में क्रान्ति की सफलता के चार वर्ष बाद मृत्युदंड दे दिया गया।

1809 – अमेरिकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक 'विलियम' मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।

1840 – चार्ल्स व्हीटस्टोन और विलियम कूक को अंग्रेजी वर्णाक्षर टेलीग्राफ का पेटेंट दिया गया।

1872 – कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड का गठन हुआ।

1892 – बास्केटबॉल का पहला मैच खेला गया।

1920 – अमेरिकन सिविल लिबर्टी यूनियन की स्थापना हुई।

1922 – ‘क्वीज शो’, ‘ए मैन ऑफ और ऑल सीजन’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड का जन्म। 

1924 – पूर्व सोवियत संघ में लेनिन के नाम से प्रसिद्ध कम्युनिस्ट क्रान्ति के नेता विलादमीर एलीच औलियानोव का निधन। 

1925 – सोवियत रूस और जापान ने द्विपक्षीय संधि पर हस्ताक्षर किये।

1930 – चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति एडविन यूजीन एल्ड्रिन का जन्म हुआ।

1936 – ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन।

1942 – जापान ने बर्मा पर हमला किया।

1945 – क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का निधन।

1950 – अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन।

1957 – भारत के पहले नाभिकीय संयंत्र अप्सरा का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।

1959 – स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रु का निधन। 

1960 – मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।

1963 – हिन्दी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक एवं पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।

1964 – भारत के महान स्पिनर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया। उन्होंने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में कुल पांच विकेट लिए।

1972 – अरुणाचल प्रदेश केन्द्रशासित प्रदेश बना तथा मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

1980 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मॉस्को ओलंपिक के बहिष्कार की घोषणा की।

1981 – तेहरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ा लिया गया।

1986 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर के सम्मान में पहली बार संघीय छुट्टी हुई।

1991 – सूडान में इस्लामी कानून लागू किया गया।

1995 – रूस की मुद्रा रूबल अपने सबसे निचले स्तर पर आयी।

1996 – इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास यात्रियों से भरी नाव डूब गई। इस दुर्घटना में कुल 340 लोग मारे गए।

2008 – भारत ने इजरायल का एक जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण करके उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।

2009 – कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान ‘सूर्यकिरण’के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई।

*_🌲🌻🌸22जनवरी🌸🌻🌲_*
*_भारत एवं विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं।_*

1517 - तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।

1673 - न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत।

1760 - वांडीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।

1837 - दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे। 

1905 - रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयीं जिसमें 500 से ज्यादा मजदूर मरे।

1924 - रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।

1963 - देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।

1981 - रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

1993 - इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने से 61 यात्रियों की मौत।

1970 - बोइंग 747 की न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।

1996 - कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की। 

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया।

2002 - फ़िलीस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इजरायल का कब्ज़ा। 

2002 - अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।

2006 - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।

2008- पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।

2009- सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।

2015 - यूक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।

0 Comments:

Post a Comment