ONLINE TAIYARI GROUP

onlinetaiyarigroup@gmail.com

Monday, October 19, 2020

MAY ( 06 TO 10 )




6 मई

▪️1529 - घाघरा का युद्ध 'भारतीय इतिहास' में लड़े गये प्रसिद्ध युद्धों में से एक था। घाघरा युद्ध मुग़ल बादशाह बाबर और अफ़ग़ानों के मध्य लड़ा गया था। इस युद्ध में बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में लड़ रहे अफ़ग़ानों को पराजित किया था।
▪️1672 – ब्रैंडनबर्ग के मोनार्क फ्रेडरिक विलेम ने नीदरलैंड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।
▪️1733 – पहला अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग मैच खेला गया।
▪️1757 - प्राग की लड़ाई: प्रशिया की सेनाओं ने फ्रेडरिक द्वितीय की ऑस्ट्रियाई सेना को हरा दिया।
▪️1794 – हैती में फ्रांस के खिलाफ विद्रोह शुरु हुआ।
▪️1804 – ब्रिटेन ने सुरीनाम द्वीप को खरीदा।
▪️1833 – जॉन डेरे ने इस्पात का पहला हल बनाया।
▪️1835 – अमेरिकी समाचारपत्र न्यूयॉर्क हेराल्ड का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ।
▪️1840 – ब्रिटेन में पहला डाक टिकट जारी हुआ।
▪️1841 – जोसेफ स्टालिन रूस के प्रधानमंत्री बने।
▪️1882 – जर्मनी के सूक्ष्मजैविकी विशेषज्ञ रॉबर्ट कोच द्वारा, क्षय रोग के जीवाणु की खोज की घोषणा की गयी।
▪️1889 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
▪️1910 – ब्रिटिश शासक एडवर्ड सप्तम के निधन के बाद उनका बेटा जार्ज पंचम गद्दी पर बैठा।
▪️1944 – पुणे के आगा खान पैलेस से गांधीजी रिहा हुए।
▪️1967 – ज़ाकिर हुसैन भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने।
▪️1976 – उत्तरी इटली के फ्रिउली में आये भीषण भूकंप में 989 लोगों की मौत हुई।
▪️1997 - फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
▪️2004 - चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
▪️2005 - संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला। 
▪️2006 - दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
▪️2007 - फ़्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सार्कोजी जीते।
▪️2008 - बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
▪️2010 - सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सांसदों को मिलने वाली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि की संवैधानिक वैधता को यह कहकर बरकरार रखा कि संसद के पास इसके तहत कोष आवंटित करने की वैध शक्तियां हैं। *इस योजना के तहत सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए दो करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं।*
▪️2010 - मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
▪️2010 - संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 195 महिलाओं सहित कुल 875 उम्मीदवार सफल हुए। 
▪️2010 - जम्मू एवं कश्मीर के कुपव़ाडा के रहने वाले चिकित्सक शाह फैसल ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
▪️2019 - भारतीय स्वदेश निर्मित स्कार्पिन क्लास की चौथी पनडुब्बी वेला लाँच।
▪️2020 - बांग्‍लादेश में भारत की तरफ से आपात चिकित्‍सा सहायता की तीसरी खेप सौंपी गई।
▪️2020 - भारत केन्‍द्र सरकार ने फीचर फोन या लैंडलाइन फोन वाले लोगों के लिए आरोग्‍य सेतु आईवीआरएस सेवा शुरू की तथा भारतीय नौसेना ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु की शुरूआत की।
▪️2020 - जम्‍मू-कश्‍मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक प्रमुख आतंकी (ऑपरेशनल चीफ कमांडर रियाज़ नैकू ) और उसका साथी मारा गया।

6 मई को जन्मे व्यक्ति

▪️1856 – आस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म।
▪️1861 - मोतीलाल नेहरू- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
▪️1942 - लल थनहवला- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।
▪️1953 – पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म हुआ।
▪️1964 - खजान सिंह - भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक हैं।
▪️1972 - आबिद ख़ान - भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।

6 मई को हुए निधन

▪️1589 – महान संगीतकार मियां तानसेन का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)।
▪️1859 – जर्मनी के प्रसिद्ध भूगोल शास्त्री एलेक्ज़ेन्डर हमबोल्ड का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 
▪️1946 - भूलाभाई देसाई - प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।
▪️1949 – बेल्जियम के भौतिकशास्त्री एवं लेखक मोरिस मायटरलिंक का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
▪️1985 - द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
▪️2006 - टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन।
▪️2010- गोविंद मुनीस, भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक (नदिया के पार)।

6 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 मुनि श्री सुव्रतनाथ जी तप कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण दशमी )।
 पं. मोतीलाल नेहरू जयन्ती ।
 लांस नायक शहीद आबिद ख़ान जयन्ती ।
 श्री लल थनहवला जयन्ती।



7 मई

• 1638 – काॅर्नलीस एस गोयर ने मॉरिशस पर कब्जा किया।
• 1663 – लंदन में ड्रूरी लेन स्थित 'रॉयल' नाम का पहला थियेटर खुला।
• 1664 – फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने ‘वर्साय पैलेस’ का उद्घाटन किया।
• 1727 – रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहूदियों को बाहर करने का आदेश दिया।
• 1748 - फ्रेंच सैनिकों ने ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार के युद्ध में मास्ट्रिच को जीता।
• 1763 - मुख्य पोंटिआक ने फोर्ट डेट्रॉइट में ब्रिटिश बलों पर हमला करके "पोंटिक का षडयंत्र" शुरू किया।
• 1771 - शमूएल हर्न ने कनाडा की कॉपर मीन नदी की खोज की ।
• 1775 – तुर्की राज्य बुकोविना आस्ट्रिया से अलग हुआ।
• 1785 – फ़्राँसिसी नागरिक जॉन प्येर फ़्राँसुआ ब्लनशार ने अमरीकी नागरिक जॉन जैफ़्रिज के साथ पहली बार एक गुब्बारे में बैठकर इंगलिश चैनल को पार किया।
• 1800 – अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया।
• 1832 - लंदन की संधि ग्रीस को स्वतंत्र राज्य बनाया, ओटो ऑफ़ विटल्सबैच, बावरिया के राजकुमार को राजा चुना गया। इस प्रकार आधुनिक ग्रीस का इतिहास शुरू हुआ।
• 1875 - जापान और रूस के बीच सेंट पीटर्सबर्ग की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
• 1875 – सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।
• 1895 – रूस के पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) नगर में एक इलैक्ट्रिक इंजीनियर अलेक्सान्दर पपोफ़ ने रेडियो की तरह के एक उपकरण का प्रदर्शन किया था।
• 1907 – बम्बई (वर्तमान में मुबई) में पहली विद्युत ट्राम कार चलाई गई।
• 1934 – फिलीपींस ने विश्व में सबसे बड़े आकार का मोती प्राप्त हुआ।
• 1940 – विस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
• 1945 – सुबह 2 बजकर 41 मिनट पर रैम्स नगर में जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद दूसरा विश्व-युद्ध ख़त्म हुआ।
• 1952 – इंटीग्रेटेड सर्किट का कॉन्सेप्ट पहली बार जेफ्री डमर ने प्र​काशित किया।
• 1960 -  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की स्थापना की।
• 1973 – अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी ईटानगर बनायी गयी।
• 1975 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।
• 1976 - एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने "टेलीफ़ोन" (दूरभाष) का नाम दिया।
• 1989 - भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।
• 1999 - स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।
• 2001 - पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।
• 2002 - गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।
• 2004 - नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।
• 2008 - रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली (कन्फर्म नहीं)।
• 2008 - पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।
• 2010 - चिली ओईसीडी का 31 वा सदस्य बना। 
• 2019 - अमेरिका ने चीन पर व्यापार और सम्बंधित मुद्दों पर वार्ता से पिछे हटने का आरोप लगाया।
• 2020 - आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में एक निजी पालीमर कंपनी में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत।
• 2020 - इराक के खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख मुस्तफा अल- काधेमी ने 07 मई 2020 को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।

7 मई को जन्मे व्यक्ति

• 1861 – आधुनिक भारत के निर्माण में अपने साहित्य द्वारा प्रमुख भूमिका निभाने वाले बांग्ला कवि, नाटककार, दार्शनिक, साहित्यकार और चित्रकार रबींद्रनाथ टैगोर का कलकत्ता में जन्म। टैगोर एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
• 1880 - पांडुरंग वामन काणे - महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान् पंडित।
• 1889 - एन. एस. हार्डिकर - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक।
• 1912- पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।
• 1955 - प्रमोद मुथु हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार।
• 1968 - केशव प्रसाद मौर्य - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक।

7 मई को हुए निधन 

• 1924 - अल्लूरी सीताराम राजू - प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी
• 2001- प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार।
• 2014 - समर्थलाल मीणा - भारतीय राज्य राजस्थान के राजनीतिज्ञ थे।
• 2020 - कोडावा फैमिली हॉकी टूर्नामेंट के संस्थापक पंडांडा कुट्टप्पा का निधन। 

 7 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 श्री वल्लभाचार्य जयन्ती (बैशाख कृष्ण एकादशी)।
 श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती ।
 विश्व एथलेटिक्स दिवस।
 सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस ।
 World AIDS Orphans' Day.



8 मई

• 1360 – अंग्रेजों और फ्रांसीसियों ने ब्रिटिग्नी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
• 1541 – हरनांदो डे सोटो ने मिसीसिपी नदी की खोज की।
• 1713 – मस्क्वा की जगह साँक्त पितेरबुर्ग (सेण्ट पीटर्सबर्ग) को रूस की राजधानी बनाया गया था।
• 1736 - फ्रेडरिक जो के वेल्स के राजकुमार थे, ने सक्से-गोथ की राजकुमारी अगस्ता से शादी की।
• 1741 – फ्रांस और बावरिया न्यूम्पेनबर्ग प्रसंविदा पर हस्ताक्षर किये।
• 1773 - मिस्र में, ओट्टोमैन विद्रोहियों ने विद्रोह किया, मिस्र के मल्लुक सुल्तान अली बे की हत्या कर दी।
• 1794 – नवीन आधुनिक शास्त्र के संस्थापक माने जाने वाले फ़्रांस के वैज्ञानिक एन्टोनिए लावाज़िए को फ़्रांस की क्रान्ति के बाद ग्यूटीन से मृत्यू दंड दिया गया।
• 1842 – वार्सा से पेरिस जा रही ट्रेन में आग लगने से 50 व्यक्तियों की मौत हुई।
• 1847 – रबर टायर को रॉबर्ट डब्ल्यू. थॉम्पसन ने पेटेंट करवाया।
• 1871 – ब्रिटेन और अमेंरिका के मध्य समझौते के बाद अलबामा विवाद समाप्त हुआ।
• 1874 – आधुनिक शायरी का पहला कवि सम्मेलन आरंभ हुआ। इसका सुझाव मौलाना मुहम्मद हुसैन आज़ाद ने पेश किया।
• 1886 – डॉक्टर जॉन पेम्बेरटन द्वारा निर्मित कोल्ड-ड्रिंक कोकाकोला का उत्पादन शुरू हुआ था।
• 1898 – इटालियन फुटबाल लीग का पहला मैच खेला गया।
• 1901 – आस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
• 1903 – दुनिया के पहले जेप्लिन वायुपोत ‘लेबोदी’ ने 37 किलोमीटर की अपनी पहली उड़ान भरी।
• 1921 – स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया।
• 1933 – महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का व्रत रखा।
• 1945 – जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हो गया।
• 1954 – केंद्र सरकार ने चंद्रनगर को पश्चिम बंगाल राज्य में शामिल किया।
• 1962 – रबिन्द्र भारती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
• 1963 – भारतीय रेडक्रास सोसायटी का शताब्दी समारोह मनाया गया।
• 1980 – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक (स्मॉलपॉक्स) के उन्मूलन की घोषणा की।
• 1984 – फ्रांस ने आईलेंड पर न्यूक्लियर टेस्ट किया।
• 1984 – लॉस एंजेलेस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ़्ते पहले सोवियत संघ ने ये घोषणा की कि वो इन खेलों का बहिष्कार करेगा।
• 1997 – चीन की सादर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रेश हो गई जिसमें 35 लोग मारे गए।
• 1999 - बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
• 2000 - भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
• 2001 - अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
• 2002 - पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
• 2004 - श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
• 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत। 
• 2010 - छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेबाड़ा में टाड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहाँ से गुज़र रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।
• 2019 - पाकिस्तान मेन सूफी दरगाह के बाहर आत्मघाती हमला , 10 की मौत।
• 2019 - बिजनौर में डाकू सुल्ताना के इलाके में दुर्लभ सिक्के मिले।
• 2020 - भारत और एआईआईबी ने 50 करोड डॉलर की कोविड-19 आपात कार्रवाई और स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली तैयारी परियोजना पर हस्‍ताक्षर किये।
• 2020 - वंदे भारत मिशन के अंतर्गत ढाका से 168 भारतीय विद्यार्थियों का पहला दल श्रीनगर पहुंचा, सऊदी अरब से 152 यात्रियों को लेकर एक विमान रात कोजिकोड पहुंचा व आई. एन. एस जलाश्‍व लगभग साढे सात सौ भारतीयों को लेकर मालदीव से आज कोच्चि के लिए रवाना हुआ।
• 2020 - मनमाड को जा रही एक मालगाड़ी ने पटरियों पर सो रहे लोगों के एक समूह को टक्कर मारी। नांदेड़ मंडल के परभणी- मनमाड सेक्शन के बदनपुर और करमाड स्टेशनों(महाराष्ट्र के औरंगाबाद में) के बीच हुआ।19 लोगों में से 14 की घटना स्थल पर ही मौत और गंभीर रूप से घायल 2 लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया।

8 मई को जन्मे व्यक्ति

• 1828 - जीन हेनरी डयूनेन्ट - मानव सेवा के कार्यों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
• 1895 - गोपबन्धु चौधरी - उड़ीसा के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा गाँधीवादी कार्यकर्ता।
• 1916 - स्वामी चिन्मयानंद - भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
• 1926 - तपन राय चौधरी - प्रसिद्ध इतिहासकार।
• 1929 - गिरिजा देवी - भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका।

8 मई को हुए निधन

• 1777 - मीर क़ासिम - बंगाल का नवाब।
• 1899 - वासुदेव चापेकर - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बन्धुओं में से एक थे।
• 1915 - अमीर चन्द - भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे।
• 1915 - भाई बालमुकुंद - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक थे।
• 1982 - आत्माराम रावजी देशपांडे - प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार।
• 1993 - देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
• 2013 - ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर - भारत के मशहूर ध्रुपद गायक।

 8 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 संत शिरोमणि सेन महाराज जयन्ती ( बैशाख कृष्ण द्वादशी )।
 गुरू श्री अंगददेव जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) ।
 श्री मुनिसुव्रनाथ भगवान जन्मकल्याणक  (जैन , बैशाख कृष्ण द्वादशी )।
 स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जयन्ती ।
 जीन हेनरी डयूनेन्ट ( नोबेल शांति पुरस्कार सम्मानित ) जयन्ती ।
 क्रान्तिकारी भाई बालमुकुंद शहीदी दिवस।
 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस (8 और 9 मई )।
 विश्‍व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट डे ।
 विश्व थैलेसीमिया दिवस ( World Thalassaemia Day )।



9 मई

• 1386 – विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच विंडसोर समझौता।
• 1576 – महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
• 1588 – ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया।
• 1689 – अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
• 1738 - ब्रिटेन ने भूमध्य सागर से वेस्टइंडीज को जहाज़ी बेड़ा भेजा।
• 1766 - जॉन बर्न दुनिया भर में यात्रा के बाद वापस इंग्लैंड आ गए।
• 1785 - ब्रिटिश आविष्कारक जोसेफ ब्रैमा ने पेटेंट बियर पंप हैंडल का पेटेंट प्राप्त किया।
• 1798 - ओरलर्ट हिल की लड़ाई वेक्सफ़ोर्ड, आयरलैंड में हुई।
• 1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
• 1815 – वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई।
• 1874 – बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार शुरू हुयी।
• 1901 - पहला ऑस्ट्रेलियाई संसद मेलबर्न में खुला।
• 1916 - अमेरिकी कार्गो शिप एसएस रोयोनो में कैलिफोर्निया के तट पर 47 लोग मारे गए।
• 1945 - चैनल द्वीपों का जर्मन का कब्जा समाप्त हुआ।
• 1946 – डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
• 1947 – विश्व ​बैंक ने अपना पहला कर्जा फ्रांस को दिया था।
• 1955 – पश्चिमी जर्मनी नेटो का हिस्सा बन गया था।
• 1960 – बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना।
• 1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का जहाज़ खुले मैदान में गिरा। जिसमें 118 लोग मारे गए।
• 1975 – पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी।
• 1979 – अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
• 1993 – दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगोंं की मौत।
• 2000 - जाफना प्राय:द्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गये।
• 2002 – रूस के कास्पियस्क क्षेत्र में एक हॉलीडे परेड के दौरान रिमोट नियंत्रित बम विस्फोट होने से 130 लोगों की मौत और 43 अन्य घायल हुए।
• 2002 - कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
• 2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
• 2005 - मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
• 2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान को 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से इन्कार किया।
• 2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
• 2010 - भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
• 2012 – 45 यात्रियों से भरे रूस का एक विमान लापता।
• 2015 - माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अटल पेंशन योजना’ (एपीवाई) शुरु की।
• 2019 - निर्भया गैंगरेप मामले की जांच में अहम भूमिका निभाने वाली आईपीएस अधिकारी छाया शर्मा को अमेरिका में साहसिक लीडरशिप से जुड़े कार्यों के लिए अन्तर्राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया गया।
• 2019 - अमेरिका, भारत, जापान और फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में चीन के दावे वाले जलमार्ग क्षेत्र में संयुक्त नौसेना अभ्यास कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया ।
• 2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र की डाक एजेंसी द्वारा चेचक उन्मूलन की 40वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया। 
• 2020 - COVID-19 के निदान के लिए अमेरिका ने एंटीजन टेस्ट को मंजूरी दी।
• 2020 - न्यूयॉर्क में एक दुर्लभ सिंड्रोम से तीन बच्चों की मौत का मामला सामने आया।

9 मई को जन्मे व्यक्ति

• 1540 - महाराणा प्रताप, उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।
• 1661 - जहाँदारशाह - बहादुरशाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक था।
• 1836 - फ़र्डिनांड मोनोयेर - प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ थे।
• 1866 - गोपाल कृष्ण गोखले, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे। सभी तरह की लेटेस्ट विविध एवं शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
• 1935 - स्नेहमयी चौधरी - प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री।

9 मई को हुए निधन 

• 1959 - भवानी दयाल संन्यासी - राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी थे।
• 1986 - तेनज़िंग नोर्गे - माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति।
• 1995 - कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर - हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।
• 1998 - तलत महमूद - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता।
• 2004 – चेचेन्या में एक विस्फोट में वहाँ के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन।
• 2014 - नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
• 2020 - जाने-माने इतिहासकार व शिक्षाविद प्रोफेसर हरि शंकर वासुदेवन (68) की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई।
• 2020 - Rock 'n' roll के जनक लिटिल रिचर्ड का निधन हो गया। 

 9 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 मातृ दिवस /Mother's Day (मई के दूसरे रविवार  को ) ।
 श्री रवीन्द्र नाथ टैगोर जयन्ती ( बंगाली कलेंडर अनुसार ) ।
 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जान गंवाने वालों की स्मृति और सम्मान दिवस (8 और 9 मई )।
 वीर श्री महाराणा प्रताप जयन्ती ( 481वीं , तारीखानुसार) ।
 श्री नेदुरुमल्ली जनार्दन रेड्डी स्मृति दिवस।
 श्री गोपाल कृष्ण गोखले जयन्ती ।
 विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (UNEP)।



10 मई 

• 1503 - इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
• 1526 - पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
• 1655 - ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
• 1744 - लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
• 1752 - बेंजामिन फ्रैंकलिन अपने पतंग-फ्लाइंग प्रयोग के साथ बिजली कंडक्टर की जांच किया।
• 1768 - जॉन विलक्स को "द नॉर्थ ब्रिटान" के लिए एक लेख लिखने के लिए कैद किया गया जिसमें किंग जॉर्ज III की गंभीर आलोचना की गयी थी। इस कार्रवाई से लंदन में दंगे हुए।
• 1774 - अपने दादा, लुई XV की मौत के बाद लुई XVI फ्रांस के राजा बने।
• 1796 - नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में आस्ट्रिया को हराया।
• 1801 - त्रिपोली के पास्का ने कोंसलेट पर फांसी देने के बाद संयुक्त राज्य पर युद्ध की घोषणा की।
• 1810 - रेव. हेनरी डंकन ने स्कॉटलैंड के रूथवेल में दुनिया का पहला वाणिज्यिक बचत बैंक खोला था।
• 1823 - मिसिसिपी नदी को नेविगेट करने के लिए पहला स्टीमबोट फिटिंग स्नोलिंग पर आया।
• 1833 - ले वैन खोई विद्रोह सम्राट मिन्ह और वियतनाम के खिलाफ शुरू हुआ।
• 1837 - 1837 का आतंक (लड़ाई) न्यूयॉर्क शहर में शुरू हुआ।
• 1857 - भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन मेरठ की छावनी से आरंभ हुआ था।
• 1893 - लंदन में इंपीरियल संस्थान खोला गया।
• 1908 - वेस्ट वर्जिनिया के ग्रेफ्टन में चर्च सर्विस के दौरान पहला मदर्स डे मनाया गया।
• 1924 - जे एडगर हूवर को जांच ब्यूरो का प्रमुख नियुक्त किया गया।
• 1925 - न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री विलियम मासी का कार्यालय में निधन हुआ।
• 1934 - राजस्व अधिनियम संयुक्त राज्य अमेरिका में जारी किया गया।
• 1936 - मैनुअल अज़ाना स्पेन के नए राष्ट्रपति बने।
• 1937 - 8वाँ इंपीरियल सम्मेलन लंदन में शुरू हुआ।
• 1946 - जवाहरलाल नेहरू भारत में कांग्रेस पार्टी के नेता चुने गए।
• 1993 - संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी
• 1994 - दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गयी।
• 2001 - भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर इस्ताक्षर किए।
• 2001 -  घाना में फ़ुटबाल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
• 2003 - मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
• 2005 - लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
• 2006 - 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की। 
• 2006 - इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
• 2007 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
• 2008 - लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
• 2012 - दक्षिण-पश्चिम एशियाई सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम धमाके में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल।
• 2019 - कराची से दिल्ली आ रहे विमान को भारतीय वायुसेना ने घेरकर जयपुर उतारा।
• 2019 - राष्ट्रपति ट्रंप ने पैट्रिक शानहान को बनाया नया रक्षामंत्री।
• 2020 - ईरान नौसेना अभ्‍यास के दौरान गलती से हुए प्रक्षेपास्‍त्र हमले में 19 सैनिक मारे गये और लगभग 15 अन्‍य घायल हुए।
• 2020 - वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से 171 फंसे भारतीय यात्रियों को लेकर विमान चेन्‍नई पहुंचा व उज़्बेकिस्तान से 21 भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुंचे।

10 मई को जन्मे व्यक्ति 

• 1834 - अल्फ़्रेड बेब - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष थे।
• 1898 - विचित्र नारायण शर्मा - 'जमना लाल बजाज पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थे।
• 1905 - पंकज मलिक - बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
• 1929 - सुभाष कश्यप - भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं 'पद्म भूषण' से भी सम्मानित।
• 1961 - बृजलाल खाबरी - तेरहवीं लोकसभा के सदस्य ।
• 1980 - योगेन्द्र सिंह यादव, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

10 मई को हुए निधन

• 1922 - छत्रपति साहू महाराज - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।
• 1936 - मुख़्तार अहमद अंसारी - एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता, जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में भाग लिया।
• 1999 - पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
• 2001 - सुधाकरराव नाईक -  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
• 2002 - कैफ़ी आज़मी - फ़िल्म जगत् के मशहूर उर्दू शायर।
• 2006 - भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
• 2020 - ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका बेट्टी राइट का निधन।

10 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

भगवान श्री नमिनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , बैशाख कृष्ण चतुर्दशी )।
शब्दे कदर ( मुस्लिम )।
श्री योगेन्द्र सिंह यादव जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
श्री सुधाकरराव नाईक स्मृति दिवस।




0 Comments:

Post a Comment